Summer Vacation In Ladakh : मनाली की भीड़ से बचें इस बार लद्दाख में बिताएं गर्मियों की छुट्टियां
इस बार गर्मियों की छुट्टियां में धरती के स्वर्ग का नजारा, ऐसी खूबसूरती, जो आपके दिल में बस जाएगी
Summer Vacation In Ladakh : गर्मियां शुरू हो रही हैं और अगले महीने स्कूलों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। ऐसे में हर कोई अपने परिवार के कुछ समय सुकून के वातावरण में बिताना चाहता है। उत्तर भारत में प्रमुख पर्यटन स्थलों की बात करें तो लोग गर्मियों में मनाली, शिमला, नैनीताल, मसूरी जैसी जगहों पर जाने की योजना बनाते हैं।
यह जगह अच्छी तो हैं, लेकिन सीजन में यहां पर पर्यटकों की भीड़ बहुत अधिक होती है।ऐसे में इस बार आप मनाली को छोड़ कर नई जगह पर छुट्टियां बिता सकते हैं। यह नई जगह है लद्दाख। आजकल हालांकि लद्दाख में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन मनाली के मुकाबले काफी कम लोग पहुंचते हैं।
हसीन वादियों के साथ-साथ लद्दाख आपको शांति का वातावरण भी देगा। साथ ही यदि आप एडवंचर पसंद करते हैं तो यह ट्रिप आपके लिए बेहद खास होने वाली है। तो हो जाइए तैयार आपको बताते हैं लद्दाख में छुट्टियां बिताने का पूरा प्लान। बजट से लेकर यात्रा और अन्य जानकारी। जो इस यात्रा में आपको काम आएंगी।
बेहद खास होता है मई महीना
अधिकतर लोग गर्मियों की छुट्टियों में मई महीने में ही अपनी यात्रा प्लान करते हैं। ऐसे में लद्दाख का मौसम इस महीने में बहुत ही खास होता है। आमतौर पर यहां दिन के समय तापमान 15 से 25 डिग्री के बीच होता है। जो आपका मैदानी क्षेत्रों की भीषण गर्मी से राहत तो दिलाएगा ही, साथ ही दिल खुश करने वाले बर्फ के नजारे भी मिलेंगे। ऐसे में इस बार आप लद्दाख की यात्रा प्लान कर सकते हैं। वहीं रात का तापमान 2 से 5 डिग्री तक पहुंच जाता है। यदि आप अपने दोस्तों के साथ यह ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यह बहुत ही रोमांचक होने वाली है।
एप्रिकोट ब्लॉसम फेस्टिवल
एप्रिकोट ब्लॉसम के खूबसूरत नजारे को सेलिब्रेट करने के लिए पूरे लद्दाख और कारगिल में एप्रिकोट ब्लॉसम फेस्टिवल मनाया जाता है। यहां आपको सिर्फ फूल ही नहीं, बल्कि लद्दाख का असली कल्चर भी देखने को मिलता है। पारंपरिक कपड़ों में झूमते लोग, पुराना लोक संगीत और वहां का लजीज लोकल खाना, यह सब मिलकर इस त्योहार को यादगार बना देते हैं। यह प्रकृति और इंसान के जुड़ाव का एक ऐसा अनुभव है, जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे। इस ट्रिप के लिए पहले ही पूरी तरह से प्लान बना लें।
ऐसे करें अपनी ट्रिप को प्लान
यूं तो लद्दाख जाने के लिए हवाई मार्ग ही सबसे बेहतर माना जाता है। दिल्ली से करीब 1 से सवा घंटे में फ्लाइट लद्दाख पहुंच जाती है। हवाई मार्ग आसान और छोटा पड़ता है। वहीं यदि भरपूर रोमांच का मजा लेना चाहते हैं तो सड़क मार्ग से भी आसानी से लद्दाख जाया जा सकता है। यह खूबसूरत रास्तों और नजारों से आपकी यात्रा को खास बना देगा। यदि समय पर्याप्त है तो सड़क मार्ग से लद्दाख जाने की योजना बनाई जा सकती है।
यह करें तैयारी
लद्दाख की यात्रा आपको रोमांचित तो करेंगी, लेकिन इसके लिए आपको खास तैयारी भी करनी होगी। एक तो जाने से पहले आने वाले दिनों का मौसम जरूर देख लें। इसके अनुसार ही अपनी तैयारी करें। सबसे बड़ी बात यह है कि लद्दाख के कई आंतरिक हिस्सों में जाने के लिए आपको एक लाइसेंस की जरूरत होती है। इसको लेह से बनवाना पड़ता है। इसके बाद अपनों से संपर्क की भी पूरी व्यवस्था कर लें। क्योंकि यहां पर सिर्फ पोस्टपेड सिम कार्ड ही कार करेगा। दूसरा जरूरत के अनुसार नकदी भी अपने पास रखनी होगी। क्योंकि कई बार नेटवर्क के कारण आप ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पाएंगे।
सर्दी से बचाव की व्यवस्था
यहां जाने के लिए आपको मैदानी क्षेत्र वाले कपड़ों के भरोसे नहीं रहना है। क्योंकि लद्दाख में मई महीने में भी जोरदार ठंड से आपका सामना होगा, इसलिए इसकी तैयारी पहले से ही कर लें। गर्म पकड़े वहां के मौसम के अनुसार अपने साथ ले लें।
हालांकि दिन के समय खासी धूप रहती है, लेकिन दिन ढलने के साथ ही ठंडी हवा आपको परेशान करने लगेगी। इसलिए कई लेयर वाले कपड़े अपने साथ रखें
लद्दाख में क्या देखें
लद्दाख अपने आप में शानदार टूर पैकेज है। यहां पर पैंगोंग झील का नजारा देखा जा सकता है। ब्लू पैंगोंग झील करीब 12 किलोमीटर लंबी है। यह बहुत ही मनमोह दृश्य होता है। इसके अलावा मैग्नेटिक हिल बहुत ही रोमांचक जगह है। इसका दूसरा नाम ग्रेविटी हिल भी है। यहां पर गुरुत्वाकर्षण बल के कारण वाहन अपने आप आगे बढ़ते हैं। इसके अलावा लेह पैलेस भी देखना चाहिए। यह 17वीं शताब्दी में राजा के शाही परिवार की भव्यता को दिखाता है। इसके साथ ही लद्दाख में चादर ट्रैक आपकी यात्रा को यादगार बना देगी। वहीं लद्दाख में फुगताल मठ भी देखना चाहिए। यह स्थान उपदेशकों और विद्वानों की जगह है। प्राचीन काल में यहां यहां लोग रहते थे।










