Rashifal 9 April 2026 : भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न मेष राशि वालों को आत्मविश्वास से मिलेगी जीत

वृषभ वालों के खुलेंगे आर्थिक लाभ के द्वार, जानें अपना भाग्य

Rashifal 9 April 2026 : राशियों के साथ गृहों की स्थिति का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। 9 अप्रैल का दिन भी अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डाल रहा है। यह दिन बेहद खास होने वाला है। क्योंकि वीरवार का दिन भगवान विष्णु का होता है, ऐसे में भगवान विष्णु को प्रसन्न करें। इस दिन सूर्य-बृहस्पति केंद्र दृष्टि योग खास रहेगा।

9 अप्रैल को चंद्रमा का संचरण धनु राशि में हो रहा है। वहीं सूर्य देव भी मेष राशि में अपने उच्च भाव के पास हैं। ऐसे में यह दिन जीवन में खास प्रभाव डालने वाला होगा। पंडित देवीदत्त आचार्य ने विभिन्न 12 राशियों के लिए उनके फलों का गृह नक्षत्र के हिसाब से आंकलन किया है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए 9 अप्रैल का दिन सामान्य रहेगा। क्योंकि सूर्य उनकी राशि में आ रहा है। इसका असर आत्मविश्वास पर दिखेगा। आत्मविश्वास बहुत ऊंचा रहेगा और क्रोध अपनीे चपेट में ले सकता है। इसलिए संयमित रहने की जरूरत है। हालांकि कार्य स्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। हां किसी पर भी विश्वास नहीं करें। अपने स्तर पर सभी चीजों को जांच कर ही फैसला लें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक प्रगति के द्वार खोलने वाला होगा। इस दिन में शुक्र और बृहस्पति का जोर बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला होगा। यदि कोई पुराना निवेश किया है तो इससे लाभ होने का योग बन रहा है। यह दिन परिवार की दृष्टि से भी खास होगा। क्योंकि जीवन साथी के सांग यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए 9 अप्रैल का दिन अपने निर्णय लेने में सक्षम बनाएगा। जिस भी स्थिति से गुजर रहे हैं, अपने निर्णय से इससे पार पाएंगे। छात्र जीवन वालों को भी सफलता मिलने का योग अधिक रहेगा। हां अपने काम में कड़ी मेहनत जरूर करें। कार्यालय में अनावश्यक राजनीति से बचें और परिवार में अपने रिश्ते मधुर रखें। अपनी पूरी ऊर्जा को सकारात्मक कार्य में लगाएं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आ सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए यह दिन कुछ असमंजस भरा हो सकता है। ऐसे में सुबह भगवान विष्णु का ध्यान कर अपने कार्य को शुरू करें। प्रयास करें कि किसी से भी बिना बात की बहस में नहीं पड़ें। इससे नियमित कार्य भी प्रभावित होंगे। विशेषकर परिवार के मामलों को भी अपनी सूझबूझ से निपटाएं। विवाद नहीं होने दें। शाम को परिस्थितियां आपके अनुकूल होती दिखेंगी। धार्मिक कार्य में ध्यान रखें। हो सके तो गाय को चारा भी डाल दें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ने का योग बन रहा है। इसके लिए अपने आपको संतुलित रखें। घर से खाना जरूर खाकर निकलें, दिन में हो सकता है आपके मन अनुसार खाना नहीं मिले। पेट संबंधित समस्या हो सकती है। ऐसे में तला-भुना खाना नहीं खाएं। हालांकि कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए कार्य को खास पहचान मिलने जा रही है। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ें। अपनी कार्य योजनाओं को भी दूसरों के साथ सांझा नहीं करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों को दिन की शुरूआत सामाजिक दायरा बढ़ाने से करनी चाहिए। यदि कोई व्यवसायिक मीटिंग है तो इसको सुबह के सत्र में ही पूरा करें। इस समय की सकारात्मक ऊर्जा आपके साथ हैं। आर्थिक मामलों में रूकावट का योग है। हां खाने में सावधानी रखें। विशेषकर अपने पाचन को लेकर गंभीर रहें। यदि किसी से मिलने जाना है तो समय से पही पहुंचे। आज के दिन आपको अनावश्यक खर्चों पर नियत्रण रखना चाहिए।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों को बेहतर स्वास्थ्य का खजाना मिलेगा। विशेषकर स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उसका असर भी दिखने जा रहा है। इससे अत्यधिक उत्साहित नहीं हों। दिन को अच्छा बनाने के लिए अपने ईष्ट की पूजा करके ही किसी भी काम करी शुरूआत करें। सुबह के समय कुछ सुस्ती हो सकती है, लेकिन इससे बचना है। यदि परिवार में आपसी मनमुटाव चल रहा है तो इसमें सुधार होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने का योग बन रहा है। वीरवार 9 अप्रैल का दिन प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला होगा। यदि आप अपने कारोबार को बढ़ाना चाहते तो इस दिन प्रयास करना चाहिए। कोई डील लंबे समय से रूकी है तो इसको पूरी करने का प्रयास करें।
सफलता मिलने की उम्मीद अधिक है। अपने व्यवहार से किसी को भी दुखी नहीं करें। परिवार की लड़की मिल जाए तो उसे शगून जरूर दें।

धनु राशि (Sagittarius)

धुन राशि वालों के लिए 9 अप्रैल का दिन नई शुरूआत वाला होगा। जो भी नया काम करने की योजना बना रहे हैं, उसके लिए उपयुक्त समय है। अपनी ओर से किसी भी प्रस्ताव रखने से संकोच नहीं करें। आपकी बात मानी जाएगी। क्योंकि आपका आत्मविश्वास ही सभी को जीत लेेगा। धनु राशि में चंद्रमा होने के कारण आपका शीतल व्यवहार आपके काम को बनाने में मदद करेगा। यदि यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यह भी पूरी होगी।

मकर राशि (Capricorn)

जीवन में हार से निराशा नहीं पालें, लगातार परिश्रम की जरूरत है। आज जीवन में कुछ असफलताएं मिलती हुई नजर आएंगी, लेकिन यह जीवन में शिक्षा देने का काम करेंगी। कार्यालय में वरिष्ठ जनों की बात का बुरा नहीं मानें और अपने काम में सुधार करें। आपकी पदोन्नति को लेकर बन रही योजना में रूकावट आ सकती है, लेकिन घबराएं नहीं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों को सामाजिक रूप से नई पहचान मिलने जा रही है। इसमें परिवार, दोस्तों और परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपकी रूची का काम करने को मिलेगा। इसमं पूरा मन लगेगा। हो सकता है परिणाम बॉस के अनुरूप नहीं हों। इसलिए अपनी तैयारी पूरी रखें। हालांकि कमाई में बेहतर प्रदर्शन का योग बन रहा है। जरूरी है अपने प्रयासों को जारी रखें। यदि वाहन चला रहे हैं तो सर्तक रहें।

मीन राशि (Pisces)

9 अप्रैल का दिन शांति और सुकून लेकर आया है। पहले से ही बन रही योजना के अनुसार धार्मिक यात्रा हो सकती है। या किसी धार्मिक कार्य के निमित खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। यदि लेनदेन को लेकर कोई दिक्कत आ रही है तो दूर होे वाली है। मन को शांत रखें ओर ध्यान करके ही दिन की शुरूआत करें।

डिस्क्लेमर : यह जानकारी सामान्य रूप से ज्योतिषीय गणनाओं और गृहों की चाल के आधार पर है। इसमें व्यक्तिगत फैक्टर नहीं जोड़े गए हैं। अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषी से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button