17 April 2026 Rashifal : कैसा रहेगा आज आपकी राशि पर गृहों का प्रभाव, जानें मेष से मीन राशि का हाल
तुला, वृश्चिक व कन्या राशि वालों को मिलेगी काम की नई दिशा
17 April 2026 Rashifal : हर दिन व्यक्ति की राशि के हिसाब से ग्रहण नक्षत्रों की चाल उनके जीवन पर प्रभाव डालती है। आज 17 अप्रैल 2026 को शुक्रवार के दिन अमावस्या का योग बन रहा है। ऐसे में राशियों पर प्रभाव और भी अहम हो जाता है। आइए मेष से मीन सभी राशियों का हाल जानते हैं। चूंकि आज अमावस्या है, ऐसे में सुबह की शुरूआत दान दक्षिणा से करें। अपने पितरों की स्तुति करते हुए नेक कार्य करने की योजना बनाएं।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले आज के दिन थोड़ा अंतरमुखी रहेंगे। अपने आप में ही रहना पसंद होगा। यह प्रभाव चंद्रमा के मीन राशि में होने के कारण आ रहा है। हालांकि दोपहर के समय चंद्रमा मेष राशि में आने के साथ ही विचार बदलने लगेंगे। इससे शरीर की ऊर्जा बढ़ेगी और हर काम आत्मविश्वास से कर पाएंगे। इससे रूके हुए काम भी करने का मन होगा। ऐसे में जोश के साथ होश जरूर रखें। धैर्य से हर काम करें। जल्दबाजी काम बिगाड़ सकती है। हालांकि जिस गति से गृहों की चाल का प्रभाव आपकी राशि पर आ रहा है, इससे व्यक्तित्व होगा। करियर को लेकर भी बेहतर बदलाव होगा। दूसरे की बातों में आकर निवेश नहीं करें। हालांकि आपकी राशि पर शुक्र खास प्रभाव बन रहा है। इससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों को आज का दिन लाभ देने वाला है। साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। क्योंकि चंद्रमा इनके 11वें भाव में है। इसका असर सम्मान बढ़ने के रूप में पड़ने वाला है। साथ ही अपने निजी सर्कल में रिश्ते बेहतर होंगे। विशेषकर दोस्तों और कार्य स्थल पर सहकर्मियों के साथ। आज का दिन दोस्तों के साथ भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ाएगा। हालांकि दोपहर को चंद्रमा के मेष राशि में जाने पर विचार व व्यवहार में ऊर्जात्मक बदलाव आएगा।
आज दिन में अपने रिश्तों में बेहतर संतुलन रखें। क्योंकि दोपहर को नक्षत्र बदलने से आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं। क्योंकि 12वें भाव में यानी नीच में बुध होने से जीवन में कुछ प्रभाव आ सकते हैं। ऐसे में स्वयं को नियंत्रित रखना का प्रयास करें। वाणी दोष के कारण नुकसान हो सकता है।कार्य स्थल पर किसी भी विवाद से दूर रहने में ही लाभ है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों को आज विशेष जिम्मेदारियां मिल सकती है। साथ ही अपने काम के लिए बॉस या वरिष्ठ जानों से तारीफ या सम्मान भी मिलेगा। क्योंकि इनकी राशि में चंद्रमा दसवें भाव होने से करियर बेहतर होने जा रहा है। इससे आपको कार्य करने में भी काफी ऊर्जा मिल रही है। हालांकि दोपहर के समय चंद्रमा 10वें से 11वें भाव में आएंगे। इससे आपके अटके हुए काम बनने की प्रबल संभावना बन रही है।
क्योंकि आपके आत्मविश्वास को जबरदस्त ऊर्जा मिल रही है। ध्यान रखें कि आर्थिक मामलों में कोई भी फैसला लेते हुए जल्दबाजी नहीं करें। अपने संपर्क के लोगों से रिश्ते मधुर रखें, क्योंकि फंसा हुआ पैसा भी आज वापस मिलने का योग बन रहा है। सुबह अपने पितरों की पूजा करने से दिन अच्छा रहेगा। मन में धार्मिक भाव रहने से अच्छे कर्म का योग बना रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों को आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि दिन धार्मिक कार्य से जुड़के ही निकलने वाला है। क्योंकि नौंवें भाव में चंद्रमा होने के कारण के आध्यात्मिकता का योग बन रहा है। किसी बड़ी योजना को लेकर विचार कर रहे हैं तो इस पर आगे बढ़े। दोपहर के समय करियर को लेकर नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। क्योंकि तब चंद्रमा 10वें भाव में होंगे। दिन के समय आज धार्मिक क्रियाएं जीवन में बड़ा बदलाव डाल रही हैं। ऐसे में करियर में अच्छी वृद्धि के संकेत भी मिल रहे हैं।
कोई भी फैसला लेनेे से पहले इसके सभी पहलुओं पर जरूर विचार कर लें। क्योंकि अचानक खर्च होने का योग बन रहा है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है और यह देख लें कि यह खर्च आपके लिए कितना जरूरी है। इससे आपसी संबंधों पर भी असर पड़ सकता है। काम की व्यस्तता मानसिक थकान देगी।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों को आज अच्छी खबर मिलने का शुभ योग है। जीवन में सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं। क्योंकि आपके आठवें भाव में चंद्रमा होने के कारण दिन अच्छा है। हालांकि यह बदलाव कुछ बेचैनी भी दे सकते हैं, लेकिन यह क्षणिक ही होगी। क्योंकि नई जिम्मेदारी घर से दूर भेज सकती है। कार्य संबंधित कोई भी फैसला सोच समझ कर लें।
आज जो स्थिति बन रही है, उसका परिणाम दूरगामी होने वाला है। आज आपके नक्षत्र आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इससे बन रहे योग के कारण विशेष कार्य के लिए पहले बनी योजना भी पूरी होने की उम्मीद है। हालांकि यह दिन नए निवेश में सावधानी रखने वाला है। इसके अलावा जीवन के साथ भी कुछ तनाव हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों को आर्थिक रूप से नई सफलता मिलने जा रही है। सामाजिक वैभव बढ़ने वाला है और इसी के चलते खर्च भी बढ़ेगा। जरूरत है अपने परिवार के साथ समय बिताएं। विशेष जीवन साथ के साथ मधुरता रखें। हालांकि आज लोगों से मिलना जुलना रहेगा, लेकिन इसमें सावधानी रखने की जरूरत है। आपका वैभव लोगों खटक सकता है और निवेश का गलत फैसला नुकसान देने वाला होगा। हालांकि करियर में सफलता का योग है और बृहस्पति आपकी मदद कर रहा है। कुछ मामलों में फैसला करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में साफ-साफ बात करें और इससे फैसले भी सही होंगे।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों को आज अपने रिश्तों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। चाहे वे परिवार में हों या कार्य स्थल और व्यापार में। सभी जगह मधुरता बनाए रखें। इससे आप सकारात्मकता के साथ काम कर पाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य को लेकर भी सचेत रहने की जरूरत है। जिन वस्तुओं को आप कम पसंद करते हैं, उनको खाने का मन होगा, लेकिन यह स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है। खट्टे फलों का सेवन नहीं करें। आज का दिन गायों को चारा खिलाने के लिए बहुत अच्छा है। क्योंकि आज जिम्मेदारियों के चलते दिन भर व्यस्त रहने वाले हैं, ऐसे में स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इसका असर मानसिक रूप से चिड़चिड़ा होने के रूप में भी आ सकता है। इसलिए सभी से मधुरता से पेश आएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज स्थित रहने का दिन है। आज दिल की नहीं सुन कर दिमाग से फैसले लें। आपके मित्र आज कई ऐसे ऑफर देंगे, जिससे लाभ का लालच होगा। इसको अच्छी प्रकार से समझ लें। विशेषकर आपने चल रहे कारोबार में नई पूंजी के निवेश की योजना अभी नहीं बनाएं। यदि आपके कार्य में कोई नया पार्टनर शामिल होना चाहता है तो इसके बारे में पूरी तरह से समझ लें। आज आपको अपने क्षेत्र में सफलता मिलने जा रही है। इसके लिए सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करें। ऐसे में कठोर परिश्रम से अपने काम को आगे बढ़ाएं। काम की व्यस्तता में परिवार को कम समय दे पाएंगे। इसका प्रबंधन कर लें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ अधिक खर्चीला होने जा रहा है। हालांकि खर्च घरेलू जरूरत की चीजों पर ही होगा। फिर भी इसका प्रबंधन कर लें। परिवार के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। दोपहर के बाद कुछ आराम मिलने जा रहा है। परिवार का वातावरण आज आपको नई ऊर्जा देगा। जीवन में आज बहुत खुश महसूस करेंगे। हालांकि नजदीकी रिश्तेदारी में कोई विवाद की उलझन हो सकती है। इसको सुलझाने के लिए आपकी मदद लगेगी। इससे भावनात्मक बेचैनी हो सकती है। इसके लिए स्थिर रहें और साफ बात कह कर अपनी भूमिका निभाएं।
मकर राशि (Capricorn)
आज मकर राशि में दिन सुकून से बीतने का योग बन रहा है। हालांकि सुबह के समय कुछ व्यस्तता रहने वाली है, लेकिन दोपहर तक आपके कार्य पूरे हो जाएंगे। वहीं कार्य स्थल पर भी आपके काम की गति अधिक रहेगी। प्रियजनों के साथ बॉस से भी आज तारीफ मिलने की संभावना है। हालांकि शाम के समय स्वास्थ्य सबंधित दिक्कत आ सकती है। ऐसे में अपने खाने को नियंत्रित रखें। बृहस्पति का बन रहा योग आपके जीवन की मुश्किलों का समाधान करने में सहायक होने वाला है। कार्य स्थल पर होने वाले संचार के दौरान सहकर्मी को गलतफहमी हो सकती है। इससे बचने के लिए स्पष्टता जरूरी है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों का आज का दिन थोड़ा असमंजस भरा रहेगा। क्योंकि घरेलू समस्याएं आपको बेचैन करेंगी। इससे जीवन में स्थिरता आएगी और नकारात्मक विचार प्रभावी हो जाएंगे, लेकिन इससे घबराना नहीं है। ऐसे में सुबह से ही अपनी शुरूआत धार्मिक कार्यों से करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। खासकर अमावस्या के मौके पर तीर्थ या नदी में स्नान कर दान कर सकते हैं। परिवारिक कार्य से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। हालांकि दोपहर तक स्थिति बदल जाएगी। आपकी मेहनत का परिणाम दिखने लगेगा और इससे मन को शांति मिलेगी। ऐसे में जीवन में सामंजस्य बैठा कर रखें।
मीन (Pisces)
मीन राशि वालों को आज सूझबूझ से काम लेना होगा। बड़े और आर्थिक फैसले लेने में कोई भी जल्दबाजी नहीं करें। इसके लिए अपने किसी निजी दोस्त या परिवार के किसी सदस्य की मदद ली जा सकती है। सामाजिक फैसले लेने से पहले मन की बात को अच्छी प्रकार सुन लें। इससे सही फैसला होगा। हालांकि आज दिन भर आर्थिक रूप से समृद्धि के लिए योजना बनती रहेंगी, लेकिन कोई भी फैसला लेते समय इसके सभी पहलूओं पर ध्यान दे लें।
आज शाम तक खर्च बढ़ सकता है। हालांकि कार्य स्थल पर वरिष्ठ जनों की मदद मिलेगी और काम आसान होगा। कार्ययोजना में आपकी मेहनत का असर दिखेगा। काम के बोझ से तनाव की स्थित रह सकती है। इसके लिए दिन में अपने स्थान पर बैठ कर ही कुछ देर के लिए ध्यान कर सकते हैं।










