Digital Janganana : 17 अप्रैल से शुरू होगी स्व जनगणना, महज 15 मिनट में पूरी करें प्रक्रिया समझें क्या- क्या करना है

पहली बार जनगणना का कार्य स्वयं करने का मौका, 1 मई तक चलेगी प्रक्रिया

Digital Janganana : जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू हो रहा है। इसके तहत इस बार ऐसी व्यवस्था की गई है कि नागरिक स्वयं ही अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे। इसमें महज 15 मिनट का समय लगेगा। आइए इस पूरी प्रक्रिया को आसान तरीके से समझाते हैं। ताकि आप भी घर आसानी से यह कार्य कर सकें। पहली बार देश के नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने का मौका मिल रहा है।

इस बारी जनगणना पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। साथ ही इसको नागरिक केंद्रित भी बनाया जा रहा है। इसके तहत ही स्वयं जानकारी भरने की प्रक्रिया होगी। इसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को तैयारियों की जानकारी दी। साथ ही प्रक्रिया के बारे में भी बताया। ताकि लोगों को यह कार्य करने में किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं उठानी पड़े। आइए आपको भी यह जानकारी बताते हैं।

स्टीक डेटा और नागरिक भागीदारी

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डिजिटल जनगणना से लाेग स्वयं ही घर बेठ कर अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। यह प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। मुख्यमंत्री ने साफ किया यह महज एक सरकारी प्रक्रिया नहीं होकर देश के विकास की नींव तैयार हो रही है। क्योंकि इससे सही आंकड़े मिल पाएंगे और इसके आधार पर ही भविष्य की योजनाएं तैयार की जा सकेंगी। ऐसे में इस प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की भागीदार सुनिश्चित होनी चाहिए। इससे समय की बचत तो होगी ही साथ ही अधिक सटीक डेटा भी मिल पाएगा।

ऐसे करें स्व जनगणना

यह थोड़ा तकनीकी, लेकिन बेहद साधारण कार्य होगा। इसके लिए सरकार द्वारा एक पोर्टल निर्धारित किया है (se.census.gov.in)। इसके माध्यम से लोग स्वयं ही अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहला काम यह है कि अपने मोबाइल नंबर से OTP का प्रयोग करते हुए इस पोर्टल पर लॉगिन करना है। लॉगिन के बाद डिजिटल मैप की प्रक्रिया होगी। यहां पर अपने घर की वास्तविक लोकेशन मार्क करते हुए आगे बढ़ें।

इसके बाद अपने मकान और परिवार जानकारी दर्ज कर दें। जैसे ही सारी जानकारी दर्ज हो जाएगी इसको सबमिट करना होगा। यहां से यूजर को एक SE ID प्राप्त हो जाएगी। ध्यान रहे यह ID काफी महत्वपूर्ण है। इसको सुरक्षित रखना होगा। दरअसल प्रगणक (गणना करने वाला व्यक्ति) जब घर पर पहुंचेगा तो वह आपकी जानकारी को वैरिफाई करेगा। इस समय यह ID चाहिए होगी।

11 अंकों की होगी यूनीक स्व-गणना आईडी

इस प्रक्रिया में करीब 15 मिनट का समय लगेगा। इसके बाद यूजर को 11 अंकों की यूनीक स्व-गणना आईडी यानी SE ID प्राप्त होती है। इसमें यूजर को 33 प्रश्नों के जवाब भरने होते हैं। ऐसे में जब जनगणनाकर्ता को यह SE ID मिलेगी, इससे पूरी प्रक्रिया काफी तेजी से और सटीकता से दर्ज हो जाएगी। इसके लिए तैयार पोर्टल पर जानकारी भरने के लिए अंग्रेजी सहित 14 क्षेत्रीय भाषाओं का विकल्प दिया गया है।

1 मई से शुरू होगा पहला चरण

मुयमंँत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा में जनगणना का पहला चरण 1 से 30 मई तक पूरा किया जाएगा। इस प्रक्रिया मकानों की गणना होगी। यह स्व-गणना का विकल्प इससे पहले ही दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अपनी जानकारी डिजिटल तरीके से दर्ज करने का मौका दिया जा रहा है।

हालांकि यदि कोई अपनी जानकारी दर्ज नहीं कर पाता तो उनकी जानकारी के लिए कर्मचारी भी घर-घर जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह लोगों की अपनी जिम्मेदारी है न कि एक सरकारी काम। इससे सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि सटीक जानकारी दर्ज हो जाएगी।

अलग रसोई तो अलग मकान यूनिट

इस गणना में सबसे विशेष बात इसके खास नियमों में है। इसके लिए प्रमुख बात है कि यदि कोई खाली मकान है तो यह गणना से बाहर रहेगा। साथ ही यदि एक घर में अलग-अलग परिवार रहते हैं और उनकी रसोई अलग है तो यह अलग यूनिट के रूप में दर्ज होगा। वहीं किराएदारों को अपनी गणना अलग करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button