18 April 2026 Rashifal : अपनी राशि के अनुसार जानें भविष्यफल, बुध, मंगल, शनि और नेपच्यून की रहेगी सीधी नजर
त्रिग्रह योग में बनेंगे अटके हुए काम मेष राशि में होगी चंद्रमा, सूर्य के साथ शुक्र की युति
18 April 2026 Rashifal : 18 अप्रैल 2026 यानी शनिवार ज्योतिष की दृष्टि से देखा जाए तो बहुत ही विशेष है। क्योंकि इस दिन बुध, मंगल, शनि और वरुण (नेपच्यून) एक सीध में आ रहे हैं। ऐसे में यह कुछ राशियों पर बहुत ही खास प्रभाव डाल रहे हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के साथ राशिफल। मेष राशि में त्रिग्रह योग बन रहा है। क्योंकि चंद्रमा, सूर्य और शुक्र का मिलन हो रहा है।
दरअसल आज के दिन से वैशाख महीने की भी शुरूआत हो रही है। इसलिए राशियों पर अच्छा प्रभाव भी आ रहा है। साथ ही दोपहर 2 बज कर 11 मिनट से तिथि प्रतिपदा से द्वितीया में बदल जाएगी। इससे दो तिथियों का फल मिलेगा और इसके अनुसार ही असर भी पड़ेगा। सुबह 9: 43 बजे तक अश्विनी का प्रभाव रहेगा और इसके बाद भरणी का। वहीं रात 11:56 बजे प्रीति योग रहेगा।
मेष (Aries)
आज का दिन मेष रााशि वालों को चमकाने का है। क्योंकि आपकी राशि में चंद्रमा है। इसका सीधा प्रभाव मेष राशि वालों के आत्मविश्वास पर दिखेगा। आत्मविश्वास हर कार्य को बेहतर तरीके से करने की प्रेरणा देगा। साथ ही नौकरी या व्यापार में नए अवसर का योग बन सकता है। चंद्रमा आपके सामाजिक दायरे को भी बढ़ा रहा है। यानी प्रतिष्ठा बढ़ रही है। हालांकि खर्च अधिक होने का योग बन रहा है। इसको नियंत्रित रखने की जरूरत है। दिन की शुरूआत पानी में काले तिल मिला कर पीपल में देना चाहिए।
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में शांत रहने की जरूरत है। यानी कोई भी फैसला करते समय इसके हर पहलू को लेकर विचार कर लें। हालांकि आपके संपर्क लाभ देने का योग बना रहे हैं। कोई पुराना अटका हुआ काम बनाने में भी सहयोगियों की मदद मिलेगी। आज का दिन आपके लिए शाम को बहुत अच्छा होगा। प्रयास करें कि यह समय अपने परिवार के के साथ बिताएं। मित्रों के साथ मधुरता रखें। आपको करियर के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। अपने सामाजिक जीवन में सहयोग की प्रवृति रखें।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों के वैभव में आज वृद्धि का योग बन रहा है। इसके लिए सुबह से ही अपनी शुरूआत ऊर्जा के साथ करें। क्योंकि आज आपकी मुलाकात प्रभावशाली लोगों के साथ हो सकती है। साथ ही जीवन में लग्जरी सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। हालांकि अपने काम को लेकर कोई भी जल्दबाजी नहीं करें। आज आपका फैसला लंबे समय तक प्रभावित करेगा। विशेषकर यदि नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो अभी संयम से काम लें। वरिष्ठ लोगों की मदद आपके काफी काम आएगी।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अद्भुत क्षमताओं से भरा रहने वाला है। विशेषकर निजी जीवन में खुशियां मिलने का योग बन रहा है। यानी आपके मित्रों से सहयोग मिलेगा। बहुत ही प्रियजन से भी मुलाकात होगी। साथ ही व्यापार व नौकरी वालों को कुछ काम का बोझ बढ़ेगा। इसके साथ ही कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव भी बढ़ने जा रहा है। आज समय का नियोजन जरूर करें। ऐसा न हो कि काम के चक्कर में अपने महत्वपूर्ण मित्रों को समय ही नहीं दे सको।
सिंह (Leo)
सिंह राशि वालों के जीवन में लंबी यात्रा का योग बन रहा है। हालांकि आज धार्मिक मनोविज्ञान के साथ काम करेंगे। आज आपका दिन बहुत ही विशेष है। क्योंकि हर किसी से आज आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी बात को आज पूरी तवज्जो मिलेगी। हालांकि अपने निर्णय लेने में संयम रखने की जरूरत है। सुबह कच्चे दुध का सेवन करके घर से निकलें। यह आपके लिए अच्छा होगा। आज हर कार्य के लिए अच्छा उत्साह रहेगा। पूरा दिन सकारात्मकता के साथ बीतेगा।
कन्या (Virgo)
कन्य राशि वालों के जीवन में अचानक खर्च आ सकता है। इसके लिए तैयार रहें और विचलित नहीं हों। इसके साथ ही अपने रिश्तों को भी बेहतर बनाना होगा। खर्च का असर रिश्तों पर नहीं पड़ना चाहिए। हालांकि करियर के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है, लेकिन कार्य स्थल के साथ-साथ परिवार में भी विवाद से बच कर रही रहें। आपकी वाणी आज किसी को नाराज कर सकती है। निवेश करने से पहले पूरी तरह से योजना बना लें।
तुला (Libra)
तुला राशि वालों को अपनी जरूरतें संक्षेप करनी होंगी। आज का दिन जरूरतों पर अधिक खर्च का योग बना रहा है। साथ ही आज आपके जीवन में आकर्षण रहेगा। व्यापारिक डील के लिए आज का दिन उचित है। साथ ही परिवार में भी मधुरता रहेगी। विशेषकर दांपत्य जीवन में बेहतरी आएगी। हालांकि किसी भी निवेश के मामले में कोई भी जल्दबाजी नहीं करें। आज आर्थिक पक्ष मजबूत है, लेकिन स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत आ सकती हैं। ऐसे में खानपान पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक ( Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों की आज जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। इसके कारण अपनी योजना के अनुरूप तय किए गए कार्यों में बदलाव करना होगा। आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। क्योंकि आज विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। कानूनी मामलों में आज सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। हालांकि काम का बोझ अधिक रहने से थकान रहेगी। इसके लिए काम के बीच में छोटा ब्रेक लेते रहें। आर्थिक मामले में आज का दिन संवेदनशील है। ऐसे में शार्टकट तरीके से कमाई का कोई भी तरीका नहीं अपनाएं।
धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों के जीवन में आज खर्च बढ़ने जा रहे हैँ। हालांकि खर्च अपने जीवन में प्रयोग होने वाली सुख सुविधाओं पर ही होगा। आज जीवन में रोमांस का भी योग बन रहा है। कोई भी काम असमंजस में नहीं करें। पूरी तरह से अपने आप को स्पष्ट कर लें। आज का दिन शिक्षा और संतान को लेकर खुशी देने वाला होगा। आप रचनात्मक कार्यों से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। अचानक आर्थिक लाभ भी होने का योग है। मन में बेचैनी से कुछ दिक्कत आएगी, लेकिन मित्रों के सहयोग से सब ठीक हो जाएगा।
मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों को आज परिवार सुख में वृद्धि का लाभ मिलेगा। के कारण आपसी रिश्ते मधुर होंगे। इससे परिवार के लोगों से संबंध बेहतर होंगे। इसके अलावा संपत्ति या जमीन संबंधित मामले में भी आपके अनुरूप ही फैसला होने जा रहा है। जरूरी है मन को शांत रखें। अनावश्यक बहस में नहीं पड़ें। इससे आपकी ऊर्जा खराब होगी। मूड कुछ उखड़ा हुआ हो सकता है, लेकिन किसी के लिए भी कटू शब्दों का प्रयोग नहीं करें। सुबह गाय को रोटी देने से दिन बेहतर होगा।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों को परिवार की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। हालांकि भाई- बहनों से सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवन साथी से रिश्ते अच्छे नहीं रहेंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन अचानक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। इससे भी लाभ का योग है। साथ ही स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बेमौसमी फल खाने से आप बीमार हो सकते हो। विशेषकर गले में दिक्कत होने से जी मचलाने की परेशानी हो सकती है। अपनी बात पूरी स्पष्टता के साथ करें। इससे लाभ होगा।
मीन (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज निवेश के लिए बहुत ही उपयुक्त दिन है। साथ ही यदि कोई पुराना लेनदेन बचा है तो वहां से भी पैसे आने का योग बन रहा है। क्योंकि आज मीन राशि में मंगल के साथ शनि और बुध मौजूद हैं, ऐसे में अपनी भाषा संयमित रखने की जरूरत है। क्योंकि कठारे शब्दों से आपके बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। आज सुबह के समय खाने में कोई लाल आइटम जरूर रखें। इससे दिन बेहतर होगा। यदि कोई व्यापारिक मीटिंग करनी है तो इसका स्थान अपने हिसाब से चुनें। दूसरे के हिसाब से जगह चुनाव होने से वह प्रभावी रहेगा।










