Bhooth Bangla : अक्षय कुमार की भूत बंगला के आगे कुंद हुई धुरंधर 2, मिली जबरदस्त ऑपनिंग

पहले ही दिन धरंधर 2 पर भूत बंगला का साया, जानें कितनी की कमाई

Bhooth Bangla : रणबीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 पिछले कई दिनों से एक तरफा कमाई में लगी थी, लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) ने रिलीज होते ही उसके क्रम को कुंद कर दिया है। क्योंकि भूत बंगला की जबरदस्त ऑपनिंग हुई है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी भूत बंगला का कलेक्शन शानदार रहा।

भूत बंगला शुक्रवार 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई। हालांकि लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। कल्ट फिल्मों के लिए मशहूर प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म लोगों को काफी भा रही है। ऐसे में अब इस फिल्म की कमाई नए कीर्तिमान बना सकती है। साथ ही अलग हट कर कहानी के कारण भी लोग इस फिल्म से जुड़ रहे हैं। इससे पहले निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म भूल भुलैया में भी अक्षय कुमार ने काम किया था। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। अब फिर से यह जोड़ी कमाल करने को तैयार है।

पहले ही दिन 12.25 करोड़ का कलेक्शन

हालांकि भूत बंगला फिल्म का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, अब लोगों ने इसको बहुत प्यार दिया है। पहले ही दिन कारोबार के मामले में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला फिल्म ने पहले ही दिन 12.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

हालांकि यह कमाई एक दिन की बुकिंग की है। वहीं पेड प्रिव्यू के साथ इस फिल्म का शुरूआती कारोबार 15.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसके अलाव दुनिया भर में इस फिल्म की कमाई की बात की जाए तो यह अमाउंट 23.90 करोड़ रुपये हो जाती है।

धुरंधर 2 की कमाई पर पड़ा असर

इसके अलावा भूत बंगला फिल्म के आने के बाद धुरंधर 2 की कमाई पर भी असर देखा जा रहा है। अकेले शुक्रवार की बात की जाए तो धुरंधर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.70 करोड़ रुपये बटोरे हैं। हालांकि धरंधर 2 की 1 महीने की कमाई 1105.82 करोड़ रुपये आंकी गई है। कुल कमाई 1741.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। अब अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला इसको कड़ी टक्कर दे रही है।

कमाई का इतिहास रच चुकी है धुरंधर 2

धुरंधर के साथ ही धुरंधर 2 आने के कारण इस प्रोडक्शन की कमाई लगातार जबरदस्त हुई। यह फिल्म कमाई के मामले में इतिहास रचने वाली साबित हुई। बेशक भूत बंगला के रिलीज होने के बाद धुरंधर 2 की कमाई पर असर पड़ा है। क्योंकि पेड प्रव्यू से ही भूत बंगला ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। वीरवार को पेड प्रव्यू के दिन धुरंधर 2 की कमाई सबसे कम रही। जिस धुरंधर 2 ने बुधवार को 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया, वही भूत बंगला आने के बाद 35 लाख रुपये तक कम कमाई कर पाई।

धुरंधर 2 के शो भी घटे

ऐसा नहीं है कि धुरंधर 2 पर सिर्फ कमाई का ही फर्क पड़ा है। इस फिल्म के शो भी कम हुए हैं। सैकनिल्क द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार धुरंधर को 5वें वीरवार को यानी 29वें दिन 8654 शो मिले। इससे 3.40 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसमें से 3.25 करोड़ रुपये सिर्फ हिंदी फिल्म से मिले हैं। फिल्म समीक्षकों का मानना है कि आने वाले दिनों में भूत बंगला का प्रदर्शन बढ़ेगा। वहीं वीकंड पर शनिवार व रविवार को होने वाली कमाई पर भी समीक्षकों की नजरें लगी हुई हैं।

भूत बंगला फिल्म की कहानी

एक ओर धुरंधर 2 की कहानी भारतीय जासूस और बड़े ऑपरेशन से जुड़ी रही है तो भूत बंगला अर्जुन (अक्षय कुमार) के इर्द-गिर्द नजर आएगी। अर्जुन मंगलवार को अपनी बहन की शादी के लिए पुश्तैनी हवेली पहुंचता है। यह हवेली शापित होने के कारण अजीब घटनाएं होती हैं। इसमें अक्षय कुमार को अपने अतीत के बारे में जानकारी मिलती है। फिल्म में जहां जबरदस्त कॉमेडी है, वहीं यह शानदार हॉरर फिल्म भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button