IPL 2026: KKR को भंवर से निकालने आ रहे हैं बेबी मलिंगा, चोट से उबर कर हुए ठीक
ब तक के खराब प्रदर्शन पर कोलकाता को अब बेहतरी की उम्मीद
IPL 2026: IPL 2026 में अब तक कोलकाता राइट राइडर्स का प्रदर्शन किसी से छिपा नहीं है। हालांकि KKR तीन बार की विजेता है, लेकिन अभी इस सीजन में खाता भी नहीं खोल पाई है। ऐसे में केकेआर के फैंस काफी मायूस चल रहे थे, लेकिन अब उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। क्योंकि चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे खतरनाक गेंदबाज मथीसा पथिराना अब फिर से टीम से जुड़ रहे हैं। मथीसा पथिराना यानी बेबी मलिंगा के आने से कोलकाता नाइट राइडर्स को काफी उम्मीद बंधी है।
मथीसा पथिराना के टीम ने आने से अब तक हुए नुकसान की भरपाई भी होने की उम्मीद है। क्योंकि टीम अपनी पुरानी फॉम में लौट रही है। क्योंकि टीम के लिए मथीसा पथिराना को 18 करोड़ में खरीदा गया था। श्रीलंका के खिलाड़ी मथीसा पथिराना अपनी खतरनाक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनके चोटिल होने के कारण श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा उनको आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी नहीं दी थी।
आज जुड़ सकते हैं टीम से
दरअसल मथीसा पथिराना कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वे रविवार यानी 19 अप्रैल से फिर टीम ज्वाइन कर सकते हैं। मथीशा पथिराना पथिराना की अनुपस्थिति में केकेआर को इस बार लीग मुकाबले में एक भी सफलता नहीं मिल पाई है। अब तक 5 मैच हार चुकी KKR को अब नई उम्मीद जगी है। क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मथीशा पथिराना को फिट घोषित कर दिया गया है। उनको गेंदबाजी में अपने खास व खतरनाक एक्शन के लिए जाना जाता है। इसके लिए स्वयं मथीशा पथिराना ने वीडियो डाल कर जानकारी दी है।
कोलकाता नाइट राइडर्स भी उत्साहित
मथीशा पथिराना के आगमन से कोलकाता नाइट राइडर्स भी उत्साहित है। दरसअल उनके चोटिल होने की वजह के चलते वे कुछ मैच खेल ही नही पाए। अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उनको NoC दे दी है। वे भारत आ गए हैं और टीम से जुड़ गए हैं। स्वयं कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा इसके लिए पोस्ट कर जानकारी दी गई है।
क्यों कहा जाता है बेबी मलिंगा
दरअसल गेंदबाज लसिथ मलिंगा को भी अपनी खतरनाक और आक्रामक बॉलिंग के लिए जाना जाता है। उनकी यॉर्कर्स बाल अच्छे अच्छे बल्लेबाजों के पसीने छुडा देती है। समीक्षकों का मानना है कि मलिंगा की तरह ही मथीशा पथिराना भी खतरनाक एक्शन से गेंदाबाजी करते हैं। वे मलिंगा की तरह ही सटीक यॉर्कर और स्लोअर बाल में बल्लेबाज को हिला देते हैं। इसके कारण क्रिकेट की दुनिया में उनको बेबी मलिंगा के नाम से जाना जाता है।
पिंडली की चोट के कारण हुए मैदान से बाहर
दरअसल मथीशा पथिराना को पिंडली की चोट ने मैदान से बाहर कर दिया था। अब मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मथीशा पथिराना ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा लिया गया फिटनेस टेस्ट पास स्वयं को साबित कर दिया है। इसके आधार पर ही बोर्ड द्वारा उनको एनओसी भी दी गई है। अब वे दोबारा अपनी टीम का हिस्सा बन चुके हैं ओर रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से जुड़ जाएंगे। हालांकि अभी वे खेलेंगे या नहीं, इस पर असमंजस बना हुआ है।
मथीशा पथिराना से क्यों है इतनी उम्मीद
दरअसल मथीशा पथिराना का क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है। वे 23 वर्ष की आयु में 100 से अधिक टी20 मैच खेलने वाले युवा क्रिकेटर हैं। टी20 पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है। वे अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के सामने मुश्किल गेंदबाज साबित होते हैं। उनकी शुरूआत 2022 में हुई। 2023 में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और 19 विकेट लिए। मुश्किल समय में अपनी टीम को सहारा दिया और अच्छे खिलाड़ी साबित हुए। यही कारण है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बार उनको 18 करोड़ रुपये में खरीदा है।










