Money Rain : जब अचानक बालकनी से होने लगी पैसे की बारिश, पति-पत्नी के झगड़े में हुई पड़ोसियों की बल्ले बल्ले
कुछ ही देर में लुट दिया 1.5 करोड़, सुबह सुबह हुई घटना से लोग भी हैरान
Money Rain : सोचिए आप सुबह घर से निकल रहे हैं और आपके पड़ोस के घर की बालकनी से अचानक पैसों की बारिश होने लगे। वह भी कुछ सिक्के नहीं, पूरे डेढ करोड़। यह नजारा देख कर न सिर्फ यहां से निकलने वालों का दिन बन जाएगा, बल्कि आसमान से गिर रहे पैसे को बटोरने की भी होड़ लग जाएगी। ऐसा ही हुआ है चीन में। यहां पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने घर की बालकनी से 1,000 हांगकांग डॉलर के नोट उड़ा दिए।
रिपोर्ट्स के अनुसार चीन के गुआंगडोंग प्रांत के शान्ताउ क्षेत्र में यह घटना हुई है। हालांकि घटना जिनती हैरान करने वाली है, उतनी ही विचलित करने वाली भी। क्योंकि पत्नी-पत्नी के विवाद में ऐसा भी हो सकता है, किसी ने सोचा नहीं होगा। लेकिन यह सच्चाई है, किसी फिल्म की कहानी नहीं। यहां एक महिला अपने पति के साथ हाईराइज बिल्डिंग में रहती है। इसी इमारत से करोड़ों रुपये के करैंसी नोट उड़ाए गए।
सुबह 9 बजे हुई पैसों की बारिश
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटना सुबह 9 बजे हुई है। जब लोग अपने घरों से निकल रहे थे, तभी अचानक सड़कों पर पैसों की बारिश होने लगी। इन पैसों का लूटने के लिए यहां पर माहौल पूरी तरह अफरा-तफरी भरा हो गया। देखते ही देखते यहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई, लेकिन बिल्डिंग की बालकनी से पैसों का उड़ना जारी रहा। लोंगहू जिला में स्थित स्टार लेक सिटी नामक रिहायशी कॉम्प्लेक्स यह घटना हुई है। यहां पति से विवाद होने पर एक महिला ने अपने घर की बालकनी से मुट्ठी भर-भरकर पैसे उड़ाने शुरू कर दिए। इस सनकी महिला ने कुल 1,000 हांगकांग डॉलर नोट उड़ा दिए।
अचानक लगी भीड़
यह नजारा देख कर कोई भी आगे नहीं बढ़ पाया। जिसने भी आसमान से पैसे उड़ते देखे, वह वहीं ठहर गया और पैसे बटोरने का प्रयास करने लगा। हालांकि सभी को इसमें सफलता नहीं मिली। वहीं कुछ लोगों को कम तो कुछ को अधिक पैसे मिल गए। यानी जहां इस परिवार की किस्मत में पैसे उड़ाने थे, वहीं जिसकी किस्मत में जितना माल था, वह ले गया।
कारण का नहीं चल पाया पता
हालांकि यह घटना स्थानीय प्रशासन की जानकारी में है और इसकी जांच भी की गई है। क्योंकि जैसे ही यहां पर पैसों को देख कर अफरा-तफरी हुई, फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर भेजा गया था। स्टार लेक सिटी के मैनेजमेंट कार्यालय ने भी माना है कि इस प्रकार की घटना हुई है।
इनका कहना है कि एक महिला ने अपने घर की खिड़की से पैसे फैंके हैं, लेकिन इसके कारण पता नहींं चल पाया है। हालांकि जिन लोगों ने पैसे उठाए थे, उनमें से अधिकतर ने पैसे लौटा भी दिए हैं। जो पैसे अभी तक नहीं मिले हैं, उसके लिए भी लोगों से अपील की जा रही है। लोग से कहा गया है कि स्टार लेक सिटी के मैनेजमेंट कार्यालय या पुलिस के पास पैसे जमा करवाए जा सकते हैं।










