20 April 2026 Ka Mausam : बदलेगा मौसम हरियाणा सहित इन राज्यों में चलेगी लू
मौसम विभाग ने दी चेतावनी, देश के पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना
20 April 2026 Ka Mausam : अप्रैल महीने में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अब आने वाले दिनों में उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाएगी। इसके चलते लू की स्थिति बन रही है। मौमस विभाग का कहना है कि 20 अप्रैल को मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में लू चलेंगी।
साथ ही 20 से 23 अप्रैल के उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से, राजस्थान और मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भी तापमान बढ़ेगा। वहीं हरियाणा, पंजाब के साथ दिल्ली में भीषण गर्मी का असर रहेगा। हालांकि 20 व 21 अप्रैल को देश के पूर्वी राज्यों असम और मेघालय के साथ पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका है।
अप्रैल महीने में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अभी तक लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण जहां गर्मी से राहत ही, अब गर्मी लगातार बढ़ रही है। अब तेजी से लू की स्थिति बन रही है। इस दौरान बेशक देश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ आंधी-तूफान भी रहेंगे। इसका असर भी देश के बड़े क्षेत्र में रहेगा।
दिल्ली में छाए बादलवाई
मौसम विभाग का कहना है कि इस 20 अप्रैल को दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में बादलवाई रहेगी। हालांकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। पश्चिमी हवा के कारण तपिश और अधिक बढ़ेगी। हरियाणा में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि हरियाणा में कुछ जगहों पर लू की स्थिति रहेगी।
यूपी में हीटवेव की स्थिति
मौसम विभाग का कहना है कि 20 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में हीटवेव की स्थिति रहेगी। क्योंकि लगातार शुष्क पश्चिमी हवा के कारण मौसम में नमी नहीं रही है। ऐसे में गर्मी के साथ हवा चलने से लू की स्थिति बन रही है। क्योंकि महाराष्ट्र के ऊपर प्रति चक्रवाती प्रभाव दिख रहा है। इसका असर उत्तर प्रदेश के मौसम में दिख रहा है। इससे तापमान बढ़ रहा है। हालांकि अभी बारिश की संभावना भी नहीं बन रही है।
बिहार में मौसम मिलाजुला तेज आंधी के साथ लू
बिहार राज्य के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान दिया है कि यहां मौसम मिलाजुला रहेगा। क्योंकि 20 अप्रैल की बात की जाए तो कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी होग सकती है। इसके अलावा कुछ हिस्सों में तेज आंधी की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 50–60 किमी प्रति घंटा रहेगी। हालांकि 21 अप्रैल को बिहार में भी लू संभावना बन रही है।
मध्य प्रदेश में मिलेगी गर्मी से राहत
बदलते मौसम में अगले 2 दिन तक मध्यप्रदेश में गर्मी से राहत की उम्मीद है। हालांकि मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अभी भी लू का असर दिख रहा है। लेकिन अब बादल छाने की संभावना है। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। ऐसे में गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। यह राहत लंबी नहीं चल रही है। आने वाले दिनों में फिर से तेज हवाओं व शुष्क हवा के कारण गर्मी अधिक हो जाएगी।
पूर्वी राजस्थान लू, कुछ हिस्सों में बारिश
वहीं राजस्थान की बात की जाए तो यहां भी मौसम मिलाजुला रहेगा। अगले तीन दिन तक मौसम के कई रूप दिखेंगे। विशेषकर पूर्वी राजस्थान में लू चलने की आशंका है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने वाली हवा कुछ राहत देगी।
पहाड़ों में बढ़ेगी ठंड
इस दौरान मौसम विभाग ने पहाड़ों में ठंड बढ़ने की संभावना जातई है। इसका असर साथ लगती मैदानी क्षेत्रों में तापमान पर दिख सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं उत्तराखंड में भी 20 अप्रैल को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ क्षेत्रों भी बारिश रहेगी।










