Lady teacher Harassment : चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में महिला कर्मचारियों के उत्पीड़न का मामला, 20 से अधिक महिला कर्मचारियों ने दी शिकायत

पुरुष सहकर्मी पर माहौल खराब करने का आरोप, 2 महीने पहले स्कूल में दी थी शिकायत

Lady teacher Harassment : देश के सबसे अच्छे शहरों में गिने जाने वाले और हरियाणा-पंजाब जैसे दो राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में महिलाओं के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। और मामला भी किसी बस या टैक्सी में नहीं, चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में। ऐसे में व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि स्कूल की 20 से अधिक महिला कर्मचारियों का कहना है कि करीब 2 महीने पहले ही उत्पीड़न करने वाले के बारे में शिकायत दे दी थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अब महिलाओं ने स्कूल के स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होते देख केस दर्ज करवाया है। यह आरोप लगा है एक पुरुष शिक्षक पर। साथ महिला कर्मचारियों का कहना है कि उक्त शिक्षक स्कूल का माहौल खराब कर रहा है। इससे उन्हें काम करने में असुरक्षा महसूस होती है। बहराल अब केस दर्ज होने के बाद मामले की जांच की जा रही है। (chandigarh news) क्योंकि महिलाओं ने कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के तहत अपनी शिकायत दी है।

आंतकरिक कमेटी को दी गई थी शिकायत

चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में महिलाओं ने उसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आंतरिक शिकायत समिति को दी थी, जहां वे कार्यरत हैं। ऐसे में Internal Complaints Committee में दर्ज शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई हो रही है। (Lady teacher Harassment news) महिलाओं का आरोप है कि उक्त शिक्षक का व्यवहार हर समय ही बहुत ही आक्रामक रहता है। बार-बार वह महिलाओं को डराने वाली हरकतें करता है। दूसरे कर्मचारियों से झगड़ा कता है और धमकाता है।

बहुत करीब आकर चिल्लाते हुए दी धमकी

महिलाओं की शिकायत में कहा गया है कि शिक्षक हमेशा ही चिल्लाते हुए बात करता है। फरवरी महीने में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें वह चिल्लाते हुए एक महिला शिक्षक के बहुत करीब आ गया और उसको डराने का प्रयास किया। इसके बाद उसे धमकी भी दी गई। इसमें सबसे बड़ी बात यही है कि शिकायत करीब दो महीने पहले 12 फरवरी को दर्ज करवाई गई थी। वहीं अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। अब महिलाओं के यौन उत्पीड़न को लेकर शिकायत दर्ज की गई है।

व्यवहार से असहज महसूस करती हैं महिलाएं

अपनी शिकायत में महिलाओं ने शिक्षक द्वारा कई प्रकार की ऐसी हरकतों का भी आरोप लगाया है, जिससे महिलाएं असहज महसूस करती हैं। क्योंकि वह अक्सर अपमानजनक और लिंग-आधारित बातें तो करता ही है, साथ ही
महिलाओं को लेकर असामान्य हरकतें करता है। लंबे समय से यह सब चल रहा है। (chandigarh news) ऐसे में इस मामले की जांच करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

कानूनी कदम उठाने की चेतावनी

महिलाओं ने कार्यस्थल पर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि इस मामले में जल्द और सही जांच की जाए। ऐसा नहीं होने पर वे कानूनी कदम उठाएंगी।
अब इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद प्रशासन सकते में हैं। क्योंकि यह मामला लंबे समय से चल रहा और अभी तक कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठ रहे हें।

जिला स्तरीय कमेटी को सौंपा मामला

वहीं इस बारे में चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग की ओर से एक अधिकारी द्वारा समाचार एजेंसी को दिए बयान में माना है कि इस प्रकार का मामला आया है। लेकिन महिलाओं की शिकायत पर आंतरिक जांच कमेटी द्वारा जो रिपोर्ट दी गई, वह निर्णायक नहीं होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर मामला जिला स्तरीय कमेटी को सौंपा गया है। (chandigarh news)

इस की जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट सौंपेंगे। दोनों पक्षों की बात सुन कर जो भी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। किसी के साथ भी गलत नहीं होने दिया जाएगा। शिक्षा विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button