26 April 2026 Mausam : फिर बदल रहा मौसम, भीषण गर्मी के बीच हरियाणा सहित इन राज्यों में होगी राहत की बारिश
IMD ने जारी किया अलर्ट, मंडियों में पड़े गेहूं पर खतरे के बादल
26 April 2026 Mausam : अप्रैल का महीना अपने अंतिम सप्ताह है और इसके अनुरूप ही गर्मी भी अपने चरम पर है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने राहत वाली खबर दी है। क्योंकि भीषण गर्मी के बीच हरियाणा सहित कुछ राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है। ऐसे में ओ वाले 48 घंटे लोगों के लिए गर्मी से राहत दिलवाने वाले होंगे।
फिलहाल उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़ कर अन्य सभी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप है। विशेषकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश व पूरे दक्षिण भारत के राज्यों में झुलसा देने वाली गर्मी है। दिन के समय आसमान से आग बरसने का आभास होता है। हालांकि देश के पू्र्वोत्तर राज्यों में लगातार मौसम परिवर्तनशील है। यहां आंधी के साथ बारिश का मौसम चल रहा है। अब फिर कुछ राज्यों में बारिश के असार बन रहे हैं।
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
मौसम विभा का कहना है कि 26 अप्रैल को हरियाणा के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आ सकता है। इससे कुछ हिस्सों में बूंदाबादी की संभावना है। इसका असर सुबह से ही दिख रहा है। सुबह से ही कुछ क्षेत्रों में बादलों की अवाजाही शुरू हो गई।
इसके अलावा पंजाब, राजस्थान और एनसीआर दिल्ली में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं देश के पू्र्वोत्तर राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसमें असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा जैसे राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग ने झारखंड और कर्नाटक में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।
हरियाणा के इन जिलों में रहेगा प्रभाव
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा के कुछ ही क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इसके तहत 27 से 28 अप्रैल के बीच हरियाणा के पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, पलवल भिवानी, फरीदाबाद और पलवल में बारिश हो सकती है। हलांकि इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरने की भी आशंका है। इससे अनाज मंडियों में रखा गेहूं खराब होने का खतरा बना हुआ है।
पर्वतीय क्षेत्रों में सुहाना हुआ मौसम
हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में हालांकि बर्फबारी का असर है, लेकिन इसके साथ लगते क्षेत्रों में मौसम सुहाना बना हुआ है। विशेषकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई क्षेत्र सुहाने मौसम के कारण लोगों को राहत है। हालांकि मौसम विभाग ने पहाड़ों में भी बारिश की संभावना जताई है।
उत्तर भारत के अधिकतर क्षेत्रों में लू का असर
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन अधिकर क्षेत्र लू के प्रभाव में रहेगा। विशेषकर 3 दिनों तक भीषण लू चलने की आशंका है। हरियाणा और पंजाब में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं 27 अप्रैल के बाद तापमान में कुछ गिरावट की उम्मीद की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी भीषण लू की चपेट में है। यहां तापमान 44 डिग्री तक बना हुआ है।
यूपी के इन क्षेत्रों में 28 से बदल सकता है मौसम
वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में राहत मिलने की उम्मीद बन रही है। 28 अप्रैल से मौसम बदल सकता है। मौसम में यह बदलाव 1 मई तक रहेगा। इससे उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद जैसे जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि शेष हिस्सों में गर्मी का प्रभाव ज्यों का त्यों बना रहेगा। उत्तर प्रदेश भी अन्य राज्यों की तरह ही लू का प्रभाव बना हुआ है।
बिहार के कुछ हिस्साें में बारिश
मौसम विभाग ने बिहार के लिए अगले 3 से 4 दिन तक बिहार के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। हालांकि अगले 24 घंटे बिहार राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्व में कुछ राहत मिल सकती है। यहां भी अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री तक पहुंच गया है। बिहार में कुछ क्षेत्रों में आने वाले 48 घंटे राहत भरे हो सकते हैं।










