Haryana Police Recruitment : हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए PMT तीसरे चरण का शेड्यूल जारी, 11 मई से होगा शुरू
उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता और की होगी जांच, अपनाई जाएगी आधुनिक तकनीक
Haryana Police Recruitment : हरियाणा में 5500 पदों पर पुरुष पुलिसकर्मियों की चल रही भर्ती प्रक्रिया को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अहम फैसला लिया गया है। इसके तहत भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए तीसरा शेड्यूल 11 मई से शुरू किया जाएगा।
यह प्रक्रिया 18 मई तक चलेगी और इसमें हरियाणा पुलिस में पुरुष सामान्य ड्यूटी और रेलवे पुलिस की भर्ती होगी। यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत की जा रही है।अब पंचकूला के चौधरी देवीलाल खेल स्टेडियम में 11 से 18 मई तक पीएमटी का आयोजन किया जाएगा।
इसके लिए जारी शेड्यूल में कहा गया है कि इस दौरान शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होगा। यह पीएमटी की प्रक्रिया इस बार अत्याधुनिक मशीनों की जानी है। इससे सरकार भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता बनाने के लिए ऐसा कर रही है।
एडमिट कार्ड उपलब्ध ऑनलाइन करें डाउनलोड
पीएमटी की प्रक्रिया के लिए अभ्यार्थी को खास तैयारी करनी होगी। इसके लिए जरूरत आप ऑनलाइन अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। सबसे अधिक ध्यान रखें की आपको पीएमटी की प्रक्रिया के लिए किस शिफ्ट में बुलाया गया है। आपको उसी शिफ्ट के अनुसार जाना है। इसकी जानकारी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर मिल जाएगी।
अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है भर्ती प्रक्रिया
दरअसल यह भर्ती प्रक्रिया सरकार जल्द से जल्द पूरा करना चाहती है। इसके लिए अब पीएमटी की प्रक्रिया भर्ती के अगले चरण के तहत हो रही है। इसके लिए भर्ती स्थल यानी पंचकूला के चौधरी देवीलाल स्टेडियम में जरूरत उपकरण जुटाए जा रहे हैं। ऐसे में पीएमटी की प्रक्रिया के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारी कर रही है।
उच्च तकनीक का सहारा
इस भर्ती में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा उच्च तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। इसमें शारीरिक जांच परीक्षण (पीएसटी) के दौरान रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) का प्रयोग होगा। इससे उम्मीदवार की दौड़ को बेहद हाईटेक सेंसर सिस्टम से परखा जाएगा। एचएसएससी का कहना है कि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार से मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। ऐसे में उम्मीदवार का प्रदर्शन डिजिटल रूप से रिकॉर्ड होगा गड़बड़ी की कोई भी आशंका नहीं रहेगी।
इतना ही नहीं शारीरिक माप परीक्षण (PMT) के दौरान लंबाई और सीने के माप जैसे कार्य भी अब पहले की तरह फीते से नहीं होंगे। क्योंकि यह कार्य भी सेंसर आधारित विदेशी मशीन करेंगी। इससे यदि कोई भी उम्मीदवार अपनी ऊंचाई को लेकर किसी भी प्रकार की चीटिंग करता है तो मशीन उसको पकड़ लेंगी। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा करीब दो दर्जन मशीनों की व्यवस्था की गई है।
यह है दौड़ का नियम
दरअसल पुलिस में सिपाही पद के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 2.5 किलोमीटर की दौड़ 12 मिनट में तय करनी है। इन अत्याधुनिक उपकरणों के साथ जैसे उम्मीदवार दौड़ते हुए फिनिश लाइन को पार करेगा, उसका समय और डेटा अपने आप ही सिस्टम में चला जाएगा। स्वयं उम्मीदवार भी स्क्रीन पर अपना दौड़ का समय देख सकता है। हालांकि महिला उम्मीदवारों के लिए 6 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने का समय है।
हर दिन 500 उम्मीदवारों का परीक्षण
फिलहाल गर्मी काफी बढ़ रही है। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया के साथ-साथ उम्मीदवारों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जा रहा है।
ऐसे में पीएसटी दो शिफ्टों में होगी। इसके लिए सुबह और शाम का समय निर्धारित किया गया है। इस शेड्यूल के अनुसार प्रतिदिन करीब 500 अभ्यर्थियों का परीक्षण किया जाएगा।
लाखों युवाओं ने किया है आवेदन
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए लाखों युवाओं ने आवेदन किया है। सिपाही के 5500 पदों के लिए के लिए घोषणा इसी साल यानी 11 जनवरी 2026 को हुई थी, लेकिन इसको बाद में री-ओपन किया गया। यह शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की गई थी। अब इसका अगला शेड्यूल जारी किया गया है। इसकी जानकारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वैबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।










