9 May Weather Update : फिर बदलेगा मौसम, हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में होगी बारिश
हरियाणा में बदल जाएगा मौसम का मिजाज मध्य हरियाणा के 6 जिलों में बारिश और तूफान की संभावना। जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
हिसार 9 May Weather Update : मौसम में बदलाव जारी है। इसके चलते ही मई के महीने में भी तापमान सामान्य चल रहा है। हालांकि करीब एक सप्ताह पहले भीषण गर्मी शुरू हो गई थी, लेकिन फिर 9 मई से से मौसम में आए बदलाव के कारण पिछले कुछ दिन सम मौसम सामान्य है। वहीं मौसम विभाग ने फिर से भविष्यवाणी की है कि हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव होने वाला है।
हरियाणा की बात की जाए तो 9 मई को मध्य हरियाणा के 6 जिलों में बारिश और तूफान की संभावना हैं। हालांकि 7 मई को भी कई जिलों में बारिश और ओले गिरने से तापमान में गर्मी नहीं बढ़ पा रही है। इसके बाद फिर 10 मई को भी चक्रवात और तेज बारिश होने की उम्मीद है।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि 9 मई 2026 यानी शनिवार को जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल और कुरुक्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि अंबाला में भी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD के अनुसार 10 मई को कई जिलों में चक्रवात के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। फिहलाल बारिश होने से किसानों को तो लाभ होगा, लेकिन प्रदेश भर की मंडियों में लाखों क्विंटल गेहूं खुला पड़ा है। ऐसे में इसको खतरा है।(Weather News)
दिल्ली में गर्मी करेगी परेशान यूपी में बारिश
वहीं साथ लगते राज्य दिल्ली में 9 मई यानी शनिवार को गर्मी लोगों को परेशान करेगी। दिल्ली में दिन के समय तेज व गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 के पार जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। ( Delhi and UP Weather)
दिल्ली के साथ लगते राज्य यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अलीगढ़, मेरठ, नोएडा, कानपुर, मथुरा, आगरा, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, बांदा, फतेहपुर जैसे जिलों में बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।
बिहार – झारखंड में भी बारिश व तूफान
9 मई को बिहार और झारखंड राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश आएगी। मौसम विभाग का कहना है कि बिहार के गया, जहानाबाद, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सिवान, भोजपुर, बक्सर, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय और लखीसराय का मौसम परिवर्तनशील रहेगा। हालांकि पटना में गर्मी रहेगी। इसके अलावा झारखंड के रांची, बोकारो, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, में भी तूफान के साथ बारिश आएगी। ( Bihan and jharkhand Weather)
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश
साथ ही पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों वाले उत्तराखंड राज्य में भी मौसम मिलाजुला रहेगा। मौसम विभाग ( IMD) का कहना है कि उत्तरखंड के के कई क्षेत्रों में 11 मई को बारिश होगी। इसमें बोगेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, हरिद्वार, ऋषिकेश, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल शामिल हैं। इस दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती है। ( UKWeather)
फसल व खेत प्रबंधन का सही समय
वहीं वर्तमान में मौसम को देखते हुए हरियाणा में फसल व खेत प्रबंधन का सही समय है। डा. विशेषज्ञ डा. राजेश कुमार के अनुसार फिलहाल अधिकतर क्षेत्र में सब्जियों की फसल हैं। विशेषकर बेल वाली फसलों को अधिक बारिश से नुकसान हो सकता है। इसके लिए पानी की निकासी का प्रबंधन करें।
वहीं ग्वार जैसी फसल के लिए बारिश लाभदायक होगी। जिन किसानों ने कपास की बिजाई की है, उनको भी लाभ मिलेगा। धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों के लिए भी मौसम अनुकूल रहेगा। हालांकि जिन किसानों को धान की पौध तैयार कर रोपाई करनी है, वे अपने खेत को तैयार कर सकते हैं। गेहूं की कटाई के बाद बारिश होने से जुताई आसान हो जाएगी।
राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में 9 मई बारिश होने की संभावना है। इसमें भरतपुर, धौलपुर, उदयपुर, करौली, शामिल हैं। हालांकि बाडमेर, जैसलमेर और जोधपुर गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। ( Rajasthan Weather) राजधानी जयपुर में भी तापमान अधिक रहेगा। जबकि मध्यप्रदेश के शिवनी, बालाघाट, सतना, शहडोल, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, डिंडोरी, मांडला जैसे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश की स्थिति बन रही है।










