Census2027 : जनगणना का उद्देश्य नागरिकों को अपनी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जानकारी सटीक रूप से दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित करना

हरियाणा जनगणना निदेशक ने जींद में जनगणना कार्य की समीक्षा के लिए की बैठक

जींद Census2027 : जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू हो चुका है। इस दौरान जनगणना टीम के सदस्य आपके घर पर एक यूनिक नंबर लिख रहे हैं। यही वह नंबर है, जो आने वाले समय में आपको सरकारी सुविधाओं का लाभ देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

जींद जिला में चल रहे जनगणना कार्य की समीक्षा के लिए हरियाणा के जनगणना निदेशक डॉ. ललित जैन शुक्रवार यानी 8 मई को जींद पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर जनगणना कार्य की समीक्षा भी की। डा. ललित जैन ने हमारी जनगणना, हमारा विकास के प्रथम चरण के अभियान के तहत जिला में करवाई जा रही जनगणना के कार्य की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपनी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जानकारी स्वेच्छा से और सटीक रूप से दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे एक विश्वसनीय और अद्यतन डाटाबेस तैयार हो सकेगा। यह डाटाबेस सरकार की विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगा।

पारदर्शिता से हो जनगणना कार्य

इस दौरान डा. जैन ने कहा कि जनगणना के कार्य को पूरी पारदर्शिता व स्पष्टता के साथ किया जाना चाहिए। इससे संंबंधित किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को कोई बात समझ नही आती तो वे झीझक इसके बारे में बात करते सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाए।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपनी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जानकारी स्वेच्छा से और सटीक रूप से दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि एक विश्वसनीय और अद्यतन डाटाबेस तैयार किया जा सके। यह डाटाबेस सरकार की विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगा।

घर-घर सर्वेक्षण का काम शुरू

डॉ. ललित जैन ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण के तहत हाउस लिस्टिंग (घर-घर सर्वेक्षण) किया जा रहा है। इसमें नागरिकों के रहन-सहन, आवासीय सुविधाओं एवं जीवन स्तर से संबंधित जानकारी एकत्रित की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत 33 प्रश्नों के माध्यम से जानकारी ली जा रही है। इसमें एलपीजी उपयोग, विद्युत सुविधाएं, वाहन, शौचालय, जल स्रोत, मकान की स्थिति (पक्का/कच्चा), कमरों की संख्या जैसे का विवरण दर्ज होंगे।

निजी दस्तावेज नहीं मांग सकता जनगणना कर्मी, ओटीपी न दें

इस दौरान डा. जैन ने कहा कि लोगों को चाहिए कि वे जनगणना कर्मियों को सहयोग करें। इस दौरान सही जानकारी उपलब्ध कराएं। कोई भी जनगणना कर्मी ओटीपी, आधार संख्या या अन्य निजी दस्तावेज नहीं मांगता है। सभी कर्मियों के पास स्कैन कोड युक्त पहचान पत्र उपलब्ध हैं। इससे उनकी पहचान सत्यापित की जा सकती है।

अर्बन एस्टेट में की जनगणना कार्य की जांच

इस दौरान जींद पहुंचे हरियाणा के जनगणना निदेशक डॉ. ललित जैन ने जींद शहर के अर्बन एस्टेट क्षेत्र के कई मकानों में स्वयं पहुंचकर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने फील्ड में तैनात जनगणना कर्मियों के साथ जाकर कार्य की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य कर रहे कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और इसी प्रकार गुणवत्ता व सटीकता बनाए रखने के निर्देश दिए।

33 प्रश्नों के देने हैं जवाब

जब जनगणना कर्मी आपके घर आए तो आपको तय मानकों के अनुसार 33 प्रश्नों के जवाब देने हैं। डा. जैन ने कहा कि नगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों में एलपीजी उपयोग, टीवी, रेडियो, वाहन (कार, मोटरसाइकिल), शौचालय, वाशरूम, किचन, कमरों की संख्या और मकान की स्थिति (पक्का/कच्चा) की जानकारी ली जाती है। अगले 15-20 दिनों में इन्यूमरेटर जिले के प्रत्येक घर तक पहुंचकर यह जानकारी एकत्रित करेंगे। हालांकि जिला में सेल्फ-एन्यूमरेशन यानी स्वजनगणना काय कार्य भी काफी अच्छा रहा है।

जानकारी चाहिए तो लें मदद

उन्होंने कहा कि जनगणना से संबंधित यदि किसी नागरिक को जानकारी चाहिए तो राज्य स्तर पर टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 एवं 01686-245206 की सेवा जारी है। प्रथम चरण का हाउस लिस्टिंग का कार्य 31 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा, जिसमें वास्तविक जनसंख्या का आंकलन किया जाएगा। इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से की जा रही है, जिससे प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी और सटीक हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button