Vinesh Phogat : पहलवान विनेश फोगाट की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अब नियमों का उल्लंघन करने का आरोप अनुशासनहीनता का नोटिस

लंबे समय के बाद कुश्ती में दोबारा एंट्री कर ही दिग्गज महिला पहलवान और हरियाणा के जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट पर अब भारतीय कुश्ती महासंघ ने अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि इसके लिए विनेश फोगाट को नोटिस जारी किया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर महासंघ विनेश फोगाट पर प्रतिबंध भी लगा सकता है।

Vinesh Phogat : देश की चर्चित और दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनकी चर्चा कोई अंतरराष्ट्रीय मैडल जीतने या प्रतियोगिता में भाग लेने की नहीं, अनुशासनहीनता के कारण हो रही है। क्योंकि भारतीय कुश्ती संघ ने विनेश फोगाट पर अनुशासनहीनता के आरोप लगाए हैं। हालांकि अभी इसके लिए नोटिस जारी किया गया है। इसका जवाब विनेश फोगाट को देना है।

दरअसल उत्तर प्रदेश के गोंडा में 10 मई से शुरू हुई नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट को लेकर पहले ही विनेश चर्चाओं में आ गई थी। पहले तो उन्होंने इस प्रतियोगिता में खुद का रजिस्ट्रेशन ही नहीं होने की बात कही, लेकिन रजिस्ट्रेशन होने के बाद भी वे रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकी। क्योंकि भारतीय कुश्ती महासंघ ने साफ किया हाल ही में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीतने वाले खिलाड़ी ही इसमें भाग लेंगे। वहीं विनेश फोगाट लंबे समय से कुश्ती से दूर हैं।

गोंडा में दिया अध्यक्ष ने बयान

दरअसल उत्तर प्रदेश के गोंडा में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह उसी रैंकिंग टूर्नामेंट में पहुंचे थे। सीनियर नेशनल रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ के नियमों का उल्लंघन किया है। इस पर उनको अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया गया है।

लग सकता है प्रतिबंध, आरोप लगाने की आदी हो गई विनेश

वहीं संजय सिंह ने कहा कि अब कुश्ती महासंघ के पहलवान विनेश फोगाट के जवाब का इंतजार है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिलता है तो पहलवान विनेश फोगाट के खिलाफ प्रतिबंध जैसा फैसला भी लिया जा सकता सकता है। क्योंकि विनेश फोगाट हर बात पर आरोप लगाने की आदी हो गई हैं। क्योंकि विनेश की प्रतियोगिता में शामिल होने की बात पर कुश्ती महासंघ ने सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही थी।

महिला पहलवानों के आंदोलन से कुश्ती को हुआ नुकसान

इस दौरान भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि 2023 में महिला पहलवानों द्वारा दिल्ली में किए गए आंदोलन से कुश्ती को काफी नुकसान हुआ। क्योंकि तब ओलंपिक में 4 मेडल का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन मह 1 ही मेडल मिल सका। तैयारी पर आंदोलन का काफी असर पड़ा। हालांकि अब कुश्ती अपने ट्रैक पर आ रही है। इसके बल पर 2028 में होने वाले ओलंपिक में भारत को कुश्ती से 4से 5 मेडल मिल सकते हैं।

26 जून तक नहीं ले सकती घरेलू टूर्नामेंट्स में हिस्सा

यह विवाद इतना बढ़ गया है कि भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा शनिवार को 7 मई 2026 यानी शनिवार को पहलवान विनेश फोगाट को कारण बताओ नोटिस भेजते हुए अनुशासनहीनता के साथ डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का भी अरोप लगाया गया है। ऐसे में कुश्मती महासंघ ने पहलवान विनेश फोगाट को 26 जून 2026 तक के लिए घरेलू टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि कुश्ती महासंघ द्वारा विनेश फोगाट को 15 पेज का नोटिस दिया गया है।

विनेश विवाद में अब खापों की एंट्री

हरियाणा में इस मामले में अब खाप पंचायत की भी एंट्री हो गई है। क्योंकि विनेश फोगाट बेशक जीद जिला के जुलाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, लेकिन वे मूल रूप से चरखीदादरी जिला से आती हैं। उनकी शादी जुलाना क्षेत्र में हुई है। ऐसे में सर्वजातीय फोगाट खाप ने अब विनेश फोगाट का समर्थन करने का फैसला लिया है। खाप के प्रधान सुरेश फोगाट ने कह चुके हैं कि विनेश फोगाट के साथ अन्याय हुआ है। इसको खाप स्वीकार नहीं करेगी और सभी खापों को एकजुट कर बड़ा आंदोलन भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button