Summer Vacation Destinations in India : गर्मियों की छुट्टियों में इस बार इन 7 जगहों पर करें घूमने का बनाएं प्लान कम बजट में होगा शानदार टूर

गर्मियों की छुट्टियाें का समय आते ही लोग कम बजट में बेहतर जगह पर छुट्टियां बिताने की योजना बनाने लगते हैं। ऐसे आज हम आपको बता रहे हैं कि इस बार की छुट्टियों में आप कहां पर जा सकते हैं। चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विदेशी मुद्रा भंडार बचाने का आह्वान कर चुके हैं। ऐसे में इस बार गर्मियों की छुट्टियों स्वदेशी पर्यटक स्थलों पर अच्छी खासी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

Summer Vacation Destinations in India : गर्मियों की छुट्टियों में यूं तो हम किसी ठंडे क्षेत्र में ही जाने की योजना बनाते हैं, लेकिन पहाड़ी पर्यटक क्षेत्रों में बढ़ रही भीड़ से भी परेशान हैं। तो ऐसे कई ऐसे स्थान हैं, जहां आप बहुत ही कम बजट में अपनी छुट्टियों को व्यतीत कर सकते हैं। इसके अलावा इन स्थानों पर बेशक मौसम कुछ गर्म रहे, लेकिन सुबह-शाम के समय शानदार नजारे के साथ शानदार पारंपरिक खाने का भी आनंद ले सकते हैं।

हालांकि देश के हर राज्य में घूमने के लिए अच्छे स्थान उपलब्ध हैं, लेकिन देश के कई ऐसे पर्यटकन स्थल हैं, जिनके बारे में आजकल लोग सर्च कर रहे हैं। यानी लोग इन स्थानों पर जाना चाहते हैं। इसके कारण यह क्षेत्र देश के सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले ट्रेंडिंग ट्रैवल स्पॉट्स बन गए हैं। इन स्थानों पर बहुत कुछ ऐसा खास है, जो पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है।

दार्जिलिंग का अद्भुत प्राकृतिक नजारा

आज सबसे पहले बात करते हैं प्राकृति की गोद में बसे ऐसे पर्यटन क्षेत्र की, जो सबसे अधिक ट्रेडिंग चल रहा है। इसका नाम है दार्जिलिंग। यह शहर पश्चिम बंगाल राज्य में पड़ता है। दार्जिलिंग को क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से भी जाना जाता है।

यह स्थान हिमालय की गोद में बसा सुंदर शहर है। 2042 मीटर की ऊंचाई पर इस शहर को अंग्रेजी शासन के जमाने में खासतौर पर तैयार किया गया। आज भी इसकी झलक यहां पर दिखती है। यहां के चाय बागानों के बीच से हिमालय से आने वाली ठंडी हवाएं तन और मन को शांत करती हैं।

पहाड़ों के रोमांच का स्थान मनाली

गगर्मियों की छुट्टयािें में यह भारतीय पर्यटकों के लिए प्रमुख स्थान रहता है। चूंकि यहां पहुंचना भी बहुत आसान है, ऐसे में बहुत अधिक लोग यहां आते हैं। हिमाचल प्रदेश के मनाली में पर्यटकों के लिए काफी कुछ है। सुकून के साथ यहां पर रोमांच भी है। गर्मियों के मौसम में यहां पर हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं।

मनाली के आसपास काफी ऐसे स्थान हैं, जो देखे जा सकते हैं। हालांकि मनाली से आगे चल कर कई जगह पर बर्फ के बीच में कैंपिंग की भी सुविधा मिल जाती है।

सामान्य मौसम वाला शहर बेंगलुरु

बेंगलुरु ऐसा शहर है, जहां का मौसम पूरे साल ही सामान्य रहता है। यह शहर कर्नाटक की राजधानी है और अपने सुहावने मौसम के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यहां की हरियाली के साथ कैफे कल्चर का भी आनंद लिया जा सकता है। ऐेसे में यहां भी लोग गर्मियों में छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं। बेंगलुरु की सबसे बड़ी पहचान यहां की सिलिकॉन वैली है। क्योंकि इस शहर को Silicon Valley of India कहा जाता है। साथ ही बेंगलुरु ने देश की आईटी कैपिटल के रूप में भी पहचान बनाई है।

पहाड़ों से घिरा शानदार पर्यटन स्थल ऊटी

दक्षिण भारत का यह प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह जगह तमिलनाडू राज्य में पड़ता है और पहाड़ों से घिरा हुआ है। हर साल यहां लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। ऊटी का ठंडा मौसम और दूर दूर तक फैले चाय के बागान बहुत ही शानदार नजारा पेश करते हैं। साथ ही यहां पर मौजूद खूबसूरत झील यहां आने वालों के मन को सुकून देती हैं। यहां पर परिवार के साथ बिताया हुआ समय हमेशा याद रहेगा। यहां तक पहुंचना काफी आसान है और यह जगह भी हमेशा यादगार रहने वाली है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई

मुुंबई शहर अपने गलैमर और विलासिता के लिए जाना जाता है। मुंबई शहर की पहचान देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी है। यह भारत का दिल्ली के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर है। मुंबई समुंद्र किनारे बसा ऐसा शहर है, जिसके सुंदर किनारे लोगों को आकर्षित करते हैं। साथ ही यहां की नाइटलाइफ बहुत प्रसिद्ध है। यानी मुंबई में आपकी गर्मियों की छुट्टियां बहुत ही एनर्जेटिक वातावरण में बीतने वाली हैं। मुंबई को भारत के मैनहटन के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर पहुंच कर बड़े विशाल फिल्म स्टूडियोज को देखा जा सकता है।

केरल का शानदार शहर मुन्नार

मुन्नार का नाम आते ही आंखों के आगे प्राकृतिक सौंदर्य की झलक घूमने लगती है। चूंकि केरल राज्य को अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विशेषतौर पर जाना जाता है। वहीं मुन्नार का मौसम आपको सममोहित करने लेगा। यहां धुंध से ढके हुए चाय बागान जो छटा पेश करेंगे, उसको देख कर हमेशा के लिए यह यादगार बन जाएगा। यहां मिलने वाली ठंड आपको जो अहसास देगी, वह अपने आप में अनोखी होगी।

ऐतिहासिक धरोहर और आधुनिक विकास का संगम दिल्ली

गर्मियों की छुट्टियों में बार दिल्ली का भ्रमण भी किया जा सकता है। हालांकि दिल्ली का मौसम कुछ गर्म रहता है, लेकिन यहां सुबह-शाम के समय शुद्ध भारतीय धरोहर को देखा जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली प्रसिद्ध है अपने खाने के लिए। यहां जर्रे -जर्रे में इतिहास झांक रहा है। साथ ही यहां के बाजारों में मिलने वाला खाना आपकी छुट्टियों को बहुत ही यादगार बनाने वाला है। हालांकि दिल्ली में देखने के लिए बहुत कुछ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button