Delhi tour : मात्र 315 रुपये में घूमें दिल्ली का लुटियंस जोन और प्रमुख राष्ट्रीय स्मारकों की वीआईपी सैर

दिल्ली पर्यटन विभाग ने घटाया डबल डेकर हेरिटेज टूर सेवा का किराया

Delhi tour : गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो रही हैं और ऐसे में दिल्ली देखने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। क्योंकि दिल्ली दर्शन के लिए दिल्ली पर्यटन विभाग ने विशेष डबल डेकर हेरिटेज टूर सेवा का किराया घटा दिया है। हालांकि दिल्ली पहाड़ी क्षेत्रों की ठंडी नहीं है, लेकिन आउटिंग चाहने वालों के लिए यहां पर्यटन के रूप में बहुत कुछ है।

इसके लिए दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा विशेष डबल डेकर हेरिटेज टूर की व्यवस्था की जाती है। अब आम जनता के साथ-साथ बाहर से आने वाले सैलानी भी पर्यटन विभाग की इस बहुत ही आधुनिक व पैनोरमिक व्यू वाली डबल डेकर बस से दिल्ली दर्शन कर सकते हैं। पहले इसके लिए 500 रुपये का टिकट था, अब इसको महज 315 रुपये कर दिया गया है। इसमें जीएसटी भी शामिल है।

कितना घटा है किराया

दरअसल दिल्ली भ्रमण के लिए पर्यटन विभाग द्वारा विशेष डबल डेकर बस चलाई जाती है। यह बस पैनोरमिक व्यू देती है। ऐसे में इसके लिए पहले वयस्कों से प्रति व्यक्ति 500 रुपये और साथ में 5% GST निर्धारित किया गया था। अब इसको घटा कर 300 रुपये कर दिया गया है। 5% GST के बाद यह टिकट अब केवल 315 रुपये का होगा। 5 से 10 साल के बच्चों के लिए पहले 300 रुपये किराया और 5% GST तय था। अब इसको 200 रुपये कर दिया गया है। 5% GST के साथ किराया 210 रुपये होगा। हालांकि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए यह सेवा निशुल्क है।

यह भी पढ़ें : भारत का ऐसा द्वीप, जहां बाहरी लोगों का जाना है मना

ऑनलाइन करें टिकट बुक

इस बस सेवा के लिए सैलानियों को ऑनलाइन टिकट बुक करना होगा। ध्यान रहे यह बस सप्ताह के सिर्फ 5 दिन ही ही चलती है। इसमें मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार शामिल है। यानी सोमवार और शनिवार को इस सेवा का लाभ नहीं मिलेगा।

इस बस से 1 दिन में दिल्ली के सभी महत्वपूर्ण स्थल दिखाए जाते हैँ। बस 9 बजे यात्रा शुरू करती है और 6 बजे तक चलती है। इस बस से दिल्ली भ्रमण के लिए https://delhitourism.gov.in/ebooking से अपना टिकट बुक किया जा सकता है।

यह रहता है रूट

इस विशेष पर्यटक बस से दिल्ली के सभी महत्वपूर्ण स्थलों को देखा जा सकता है। सुबह 9 बजे इस बस को दिल्ली हाट से चलाया जाता है। इसके बाद विजय चौक जाएगी और यहां पर राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक व साउथ ब्लॉक को निहारा जा सकता है।
इसके बाद राष्ट्रीय संग्रहालय, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट के दर्शन होंगे।

इसके बाद दोपहर के भोजन प्रधानमंत्री संग्रहालय के कैफेटेरिया में होता है। लंच के बाद डिजिटल संग्रहालय दिखाया जाएगा। शाम को राष्ट्रीय समर स्मारक और इंडिया गेट पहुंचता के नजारे ले सकते हैं। यहां से वापस दिल्ली हाट पहुंचाया जाता है। हालांकि इस टूर पैकेज में खाने-पीने की राशि शामिल नहीं है।

यह भी पढ़ें : दिवाली यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल

देश ही नहीं पर्यटन की भी राजधानी है दिल्ली

दिल्ली बेशक देश की राजधानी तो है, पर्यटन की नजर से भी यह बहुत ही समृद्ध है। क्योंकि यहां प्राचीन इतिहास से लेकर आधुनिक भव्यता एक साथ बसी हुई है। दिल्ली के पुराने बाजारों के लजीज व्यंजन इस यात्रा को यादगार बना देते हैं। इस हेरिटेज टूर के अलावा भी एक से एक मार्केट और ऐतिहासिक स्थलों को देखा जा सकता है।

क्योंकि दिल्ली का 1648 में बनवाया गया लाल किला बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इसके साथ ही सिख समुदाय का प्रमुख स्थल शीशगंज गुरुद्वारा और इसके ठीक साथ में नई सड़क और बड़े बाजार हैं। इसके आसपास दिल्ली के प्राचीन खाने का खजाना आज भी लोगों को रोक लेता है। इसके अलावा अक्षरधाम मंदिर और कनाट प्लेस जैसे स्थान भी काफी दर्शनीय हैं। दिल्ली के एक से एक शॉपिंग माल आपको नया अनुभव देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button