IAS HCS Transfer List : हरियाणा में CM सैनी का बड़ा ब्यूरोक्रेसी एक्शन, 17 IAS और 4 HCS अधिकारी ट्रांसफर, जींद का डीसी बदला

हरियाणा डायरी, चंडीगढ़।
IAS HCS Transfer List 2026 : हरियाणा सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 IAS और 4 HCS अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में जींद, चरखी दादरी, कैथल, फरीदाबाद और रोहतक समेत कई जिलों के डीसी बदले गए हैं।

सरकार द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार IAS अधिकारी पंकज यादव को सहकारिता विभाग का प्रधान सचिव, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग का प्रधान सचिव और हरियाणा भवन नई दिल्ली का प्रधान रेजिडेंट कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं संजय जून को मेवात डेवलपमेंट एजेंसी नूंह का चेयरमैन बनाया गया है।

IAS HCS Transfer List : जींद, चरखी दादरी के डीसी बदले

सरकार ने गीता भारती को हिसार मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का CEO नियुक्त किया है, जबकि ए. मोना श्रीनिवास को ट्रेड फेयर अथॉरिटी ऑफ हरियाणा का चीफ एडमिनिस्ट्रेटर बनाया गया है। चरखी दादरी की डीसी डॉ. मुनिश नागपाल को सचिवालय स्थापना विभाग में विशेष सचिव लगाया गया है। वहीं मानव संसाधन विभाग के निदेशक के रूप में मोहम्मद इमरान रजा की नियुक्ति की गई है।

जींद के डीसी मोहम्मद इमरान रजा की ट्रांसफर के बाद अब डॉ. वैशाली शर्मा को जींद की डीसी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मंदीप कौर को चरखी दादरी का नया डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। कैथल के डीसी पद पर तैनात अपराजिता को मत्स्य विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है और उनकी जगह नई नियुक्ति की गई है। रोहतक नगर निगम के कमिश्नर की जिम्मेदारी नरेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button