Weather 31 May : भीषण गर्मी के बाद कूल-कूल हुआ मौसम, आज फिर हरियाणा-दिल्ली में बारिश का अनुमान
राजस्थान में तेज रेतीला तूफान कर सकता है परेशान, उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना
Weather 31 May : लगातार भीषण गर्मी से तप रहे लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने 28 मई से मौसम में परिवर्तन की संभावना बताई थी और इसके अनुसार ही मौसम बदला भी। इसके बर 29 व 30 मई को हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टी होने से तापमान में काफी कमी आइ है।
इससे मौसम कूल-कूल हो गया है। वहीं आज यानी 31 मई को भी मौसम में बदलाव रहेगा। जहां एक ओर दक्षिण भारत में मानसून की सक्रियता दिख रही है, वहीं उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ ने गर्मी से राहत दी है। 28 मई से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर कई क्षेत्रों में 2 जून तक रहने की संभावना है।
ऐसे में तापमान में काफी गिरावट देखी गई है। जहां राजस्थान में आज तेल धूल भरे तूफान की आशंका है, वहीं हरियाणा-दिल्ली और यूपी के कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है।
तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत
मौसम में आए बदलाव के परिणाम स्वरूप तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां पहले भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही थी, वहीं शनिवार 30 मई को काफी राहत मिली। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि दो दिन पहले यानी 28 मई के अधिकतम तापमान से करीब 10 डिग्री कम रहा। जयपुर में भी तापमान में करीब 10 डिग्री की कमी रही और 35 डिग्री तक रहा। पूरे उत्तर भारत में करीब 8 से 10 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है।
आज उत्तरखंड में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज यानी 31 मई के लिए उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान राजधानी देहरादून से लेकर हरिद्वार, ऋषिकेश, रूद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, उत्तरकाशी जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक तेज गति से हवा चलने की आशंका है।
23 राज्यों में बारिश का अलर्ट
आज यानी 31 मई 2026 की बात की जाए तो मौसम विभाग ने देश के 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट दिया है। इसमें उत्तर से लेकर दक्षिण भारत के सभी राज्या शामिल हैं। हालांकि जम्मू, कश्मीर, लेह के साथ पूर्व भारत के सिक्किम और साथ के कुछ राज्य बारिश से बच सकते हैं। बारिश के साथ तेज तूफान और मेघ गर्जना भी रहेगी।
राजस्थान धूल भरा तूफान
मौसम विभाग के अनुसार 30 मई की तरह ही 31 मई को भी राजस्थान में बारिश के साथ-साथ धूल भरे तूफान के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है। क्योंकि 30 मई को भी श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, सीकर और हनुमानगढ़ जैसे क्षेत्रों में रेतीला तूफान आफत बन कर आया। इसके कारण दिन भी रात जैसा मौसम हो गया। हालांकि हरियाणा के साथ लगते कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई है।
2 जून तक रहेगी राहत
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के अधिकतर क्षेत्रों को 2 जून तक गर्मी से राहत रहेगी। हालांकि इसके बाद फिर से भीषण तपिश शुरू होने जा रही है। आईएमडी के अनुसार 1 जून को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, एमपी के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टी होने की संभावना है।
वहीं बिहार में पहले ही काफी नुकसान कर चुका तूफान आज भी रौद्र रूप दिखा सकता है। दक्षिण भारत में भी कर्नाटक, तमिलनाडू, केरल व आंध्रदप्रदेश जैसे राज्यों में बारिश की संभावना है। इसी प्रकार पूर्व के राज्यों में भी बारिश के आसार है। यानी 1 जून को देश के अधिकतर राज्यों में बारिश हो रही है।
दूसरी ओर 2 जून के मौसम की बात की जाए तो हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में मौसम बदला बदला रहेगा। यहां तेज आंधी की चेतावनी है। इस दौरान करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती हैं। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।










