Khan Sir : खान सर पर अपनों का निशाना, फायरिंग मामले में फंसने के बाद चचा ने कही बड़ी बात
लगातार बढ़ रही हैं खान सर की मुश्किलें, परिवार की ओर से लगे गंभीर आरोप
Khan Sir : ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक यानी पटना वाले खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक ओर जहां खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है, दूसरी ओर उनके अपने ही निशाना साधने लगे हैं।
ताजा मामला खान सर के गांव से आया है। यहां पर उनके परिवार के लोगों ने ही खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि बिहार की राजधानी पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग के बाद से वे लगातार चर्चाओं में हैं। पटना के मुसल्लहपुर हाट में हुई इस मामले में खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है और अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
पटना पुलिस का रही तलाश
हालांकि खान सर की गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस उनकी तलाश कर रही है और इसके लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआर ्रने साफ कर दिया है कि वे सरेंडर नहीं करेंगे और अग्रिम जमानत के लिए प्रक्रिया की जाएगी। गिरफ्तारी को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
चाचा ने खाला खान सर के खिलाफ मोर्चा
दूसरी ओर खान सर के पैतृक गांव देवरिया के भाटपाररानी में भी उनके खिलाफ परिवार के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। क्योंकि खान सर के परिवार के लोगों ने भी आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। यहां तक परिवार के लोगों ने खान सर को बिहार का माफिया तक बता दिया। रिश्ते में चाचा इमरान अहमद ने कहा कहा है कि खान सर ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए परेशान किया है। इतना ही नहीं जमीन पर गलत तरीके से कब्जा करने का प्रयास किया गया।
क्या प्रापर्टी हड़पना चाहते हैं खान सर
आरोप लगाने वाले इमरान अहमद का कहना है कि वे एक ही परिवार से आते हैं। दादा-परदादा के समय में एक साथ प्रॉपर्टी खरीदी गई। एक पुराना संयुक्त मकान भी है। इमरान अहमद का कहना है कि खान सर उस प्रॉपटी पर कब्जा करना चाहते हैं। इतना ही नहीं खान सर ने साजिश के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज करवा रखा। खान सर पर आरोप है कि वे दूसरे पक्ष को उस जमीन से पूरी तरह से खदेड़ना चाहते हैं। इतना ही नहीं इमरान अहमद ने यहां तक कह दिया कि उनको जान का खतरा है।
अग्रिम जमानत के लिए सोमवार तक का समय
खान सर के वकील का कहना है कि उनके पास कानूनी विकल्प है कि वे अग्रिम जमानत के लिए प्रयास करें। हालांकि शनिवार को जमानत याचिका दायर नहीं हो सकी और अब सोमवार को याचिका दायर की जाएगी। उनके वकील का दावा है कि खान सर पर गोली चलाने या किसी पर हमला करने का कोई प्रत्यक्ष आरोप सिद्ध हो रहा है। क्योंकि इस घटना में जिस हथियार का प्रयोग किया गया, वह लाइसेंसी। साथ ही फायरिंग में खान सर की कोई भूमिका नहीं रही है। ऐसे में इसी आधार पर अदालत से राहत की अपील की जाएगी।
अपने अंदाज के लिए मशहूर हुए खान सर
पटना वाले खान सर यानी फैसल खान अपने पढ़ाने के अंदाज से काफी मशहूर हु़ए हैं। बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में उनका ख़ान जीएस रिसर्च सेंटर है। हालांकि वे पहले से ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे थे, लेकिन कोविड के समय में वे पूरी तरह छा गए। उनका यूट्यूब चैनल काफी मशहूर हो गया। इसमें सबसे मुख्य उनका देसी अंदाज में पढ़ाने और समझाने का तरीका रहा। सिर्फ पढ़ने वाले ही अन्य लोग भी उनके वीडियो देखते रहते हैं।
लाखों बच्चे पढ़ते हैं
खान सर के संस्थान के साथ ऑनलाइन भी लाखों बच्चे पढ़ते हैं। दरअसल
प्रतिदिन करीब 5 हज़ार बच्चे उनके संस्थान में सामान्य अध्ययन की पढ़ाई करते हैं। हर साल करीब 40 हज़ार नए बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उनके पास आते हैं। अनुमान है कि उनकी एप से भी करीब 50 लाख बच्चे जुडे हुए हैं।










