Rewari E Bus Depot : हरियाणा के इस शहर में 14 करोड़ से बनेगा हाई टैक ई-बस डिपो

50 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी

हरियाणा डायरी, रेवाड़ी।
Rewari E Bus Depot : हरियाणा में परिवहन विभाग ने रेवाड़ी शहर में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शहर में पहली बार सिटी बस सेवा के लिए अत्याधुनिक बस अड्डे (बस डिपो) का निर्माण किया जाएगा, जिससे आने वाले वर्षों में ई-बसों का संचालन शुरू होगा।

ई बस डिपो की इस योजना पर 14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे दो वर्षों के भीतर पूरा करने का टारगेट रखा गया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों की मानें तो बस स्टैंड के निर्माण का जिम्मा एक निजी एजेंसी को सौंप दिया गया है। एजेंसी को निर्माण स्थल का कब्जा भी दे दिया गया है और अगले सप्ताह से जमीन पर काम शुरू होने की संभावना है। ई बसों के संचालन से यात्रियों को भी काफी फायदा होगा और बेहतर सर्विस मिलेगी तो वहीं पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा।

Rewari E Bus Depot : ई-बसों के रखरखाव का बनेगा आधुनिक केंद्र

रेवाड़ी में बनने वाले इस नए डिपो को विशेष रूप से इलेक्ट्रिक बसों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। बस स्टैंड के अंदर बसों की पार्किंग, चार्जिंग, तकनीकी जांच और रखरखाव की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे भविष्य में शहर में संचालित होने वाली ई-बसों को बेहतर संचालन और सर्विसिंग का आधार मिलेगा।

बता दें कि इस समय रेवाड़ी में सीमित संख्या में इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं, लेकिन आगामी वर्षों में इनकी संख्या लगातार बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर ई-बस नेटवर्क विकसित करने की योजना है।

Rewari E Bus Depot E-bus revolution begins in this Haryana city
Rewari E Bus Depot E-bus revolution begins in this Haryana city

Rewari E Bus Depot : गुरुग्राम से होगी बेहतर कनेक्टिविटी

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार प्रोजक्ट पूरा होने के बाद रेवाड़ी से गुरुग्राम और दूसरे मुख्य रूटों पर इलेक्ट्रिक बस सर्विस का विस्तार होगा। इससे रोजाना नौकरी, शिक्षा और व्यापार के लिए सफर करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही डीजल आधारित परिवहन पर निर्भरता कम होने से प्रदूषण में भी कमी आएगी।

Rewari E Bus Depot शुरू होने से ये होगा फायदा

  • शहर को मिलेगा पहला आधुनिक ई-बस डिपो
  • इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने का रास्ता होगा साफ
  • यात्रियों को बेहतर और नियमित सार्वजनिक परिवहन सुविधा
  • प्रदूषण में कमी और हरित परिवहन को बढ़ावा
  • रेवाड़ी-गुरुग्राम समेत प्रमुख रूटों पर कनेक्टिविटी मजबूत होगी

Rewari E Bus Depot : अगले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू

परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक निर्माण एजेंसी ने प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। साइट पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं और अगले सप्ताह से निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद रेवाड़ी को आधुनिक सिटी बस सेवा के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button