Vivah Shubh Muhurt : आज से शुरू होगा शादी सीजन, जून-जुलाई में 16 शुभ मुहूर्त, फिर 4 महीने का विराम
हरियाणा डायरी, जींद। Vivah Shubh Muhurt : धर्म और ज्योतिष के अनुसार आज से यानि 19 जून से विवाह समारोहों का नया दौर शुरू हो रहा है। अधिकमास समाप्त होने के बाद जून और जुलाई में कुल 16 शुभ विवाह मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू होने के कारण करीब चार महीने तक विवाह सहित मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष 17 मई से 15 जून तक शुक्र अस्त (तारा अस्त) की स्थिति रही, जबकि इसके बाद अधिकमास भी चला। अधिकमास को भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश तथा अन्य मांगलिक कार्य सामान्यतः नहीं किए जाते। यही कारण रहा कि पिछले एक माह से अधिक समय से शादियों और अन्य शुभ कार्यों पर रोक जैसी स्थिति बनी हुई थी।
अब 19 जून से एक बार फिर विवाह समारोहों की रौनक लौटेगी। बाजारों में भी शादी-ब्याह के सीजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बैंड-बाजा, टेंट, कैटरिंग, ज्वेलरी, कपड़ा और सजावट से जुड़े कारोबारियों को भी इस सीजन से अच्छी उम्मीदें हैं।
Vivah Shubh Muhurt : 11 जुलाई तक मिलेंगे 16 शुभ विवाह मुहूर्त
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 19 जून से 11 जुलाई के बीच विवाह के लिए कुल 16 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। इस अवधि में बड़ी संख्या में शादियां संपन्न होने की संभावना है।
जून माह के शुभ विवाह मुहूर्त:
- 19 जून विवाह शुभ मुहूर्त
- 20 जून विवाह शुभ मुहूर्त
- 22 जून विवाह शुभ मुहूर्त
- 23 जून विवाह शुभ मुहूर्त
- 24 जून विवाह शुभ मुहूर्त
- 26 जून विवाह शुभ मुहूर्त
- 27 जून विवाह शुभ मुहूर्त
- 29 जून विवाह शुभ मुहूर्त
Vivah Shubh Muhurt : जुलाई माह के शुभ विवाह मुहूर्त:
1 जुलाई विवाह शुभ मुहूर्त
3 जुलाई विवाह शुभ मुहूर्त
4 जुलाई विवाह शुभ मुहूर्त
6 जुलाई विवाह शुभ मुहूर्त
7 जुलाई विवाह शुभ मुहूर्त
8 जुलाई विवाह शुभ मुहूर्त
9 जुलाई विवाह शुभ मुहूर्त
11 जुलाई विवाह शुभ मुहूर्त
Vivah Shubh Muhurt : देवशयनी एकादशी के बाद लगेगा विराम
11 जुलाई को आषाढ़ी देवशयनी एकादशी के साथ भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसके बाद विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। चातुर्मास की अवधि में धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ तो जारी रहते हैं, लेकिन विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रमों पर रोक रहती है चातुर्मास समाप्त होने के बाद नवंबर माह में देवउठनी एकादशी के साथ एक बार फिर विवाह समारोहों का दौर शुरू होगा।
Vivah Shubh Muhurt : नवंबर के शुभ विवाह मुहूर्त:
21 नवंबर विवाह शुभ मुहूर्त
22 नवंबर विवाह शुभ मुहूर्त
24 नवंबर विवाह शुभ मुहूर्त
25 नवंबर विवाह शुभ मुहूर्त
26 नवंबर विवाह शुभ मुहूर्त
Vivah Shubh Muhurt : दिसंबर के शुभ विवाह मुहूर्त:
2 दिसंबर विवाह शुभ मुहूर्त
3 दिसंबर विवाह शुभ मुहूर्त
4 दिसंबर विवाह शुभ मुहूर्त
5 दिसंबर विवाह शुभ मुहूर्त
11 दिसंबर विवाह शुभ मुहूर्त
12 दिसंबर विवाह शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि गुरु और शुक्र ग्रह की शुभ स्थिति वैवाहिक जीवन में सुख, समृद्धि और प्रेम बढ़ाने वाली मानी जाती है। ऐसे में आगामी विवाह मुहूर्तों में बड़ी संख्या में विवाह समारोह आयोजित होने की संभावना है।










