Sona Chandi ka bhav : अमेरिका और वेनेजुएला युद्ध हालातों के चलते बढ़ सकती हैं सोने चांदी की कीमतें

देखें आज के ताजा भाव

Sona Chandi ka bhav : अमेरिका और वेनेजुएला के बीच चल रहे हालातों के बीच सोने चांदी की कीमतों में तेजी आने की संभावना है। इसके चलते निवेशक सुरक्षित निवेश के बारे में सोच रहे हैं। इसके चलते नए साल में लगातार कम हो रही सोने चांदी की कीमतों में फिर से ऊपर जाने की आशंका है। आज 5 January 2026 को सोना चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।

अगर बात करें इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तो इसके अनुसार आज सोमवार को 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 34 हजार 782 रुपए प्रति 10 ग्राम के साथ खुला। दिन भर उतार चढ़ाव जारी रहा सकता है। इसके अलावा वेबसाइट गुडरिटर्न्स के अनुसार गोल्ड 1 लाख 35 हजार 960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में प्योर गोल्ड 1 लाख 39 हजार 440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

Sona Chandi ka bhav : हरियाणा में सोने चांदी का भाव

हरियाणा में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 39 हजार 840 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर चल रहा है तो वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 28 हजार 829 रुपए है हालांकि गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का ही प्रयोग होता है, ऐसे में आम लोगों को 22 कैरेट सोने की ही डिमांड रहती है।

Sona Chandi ka bhav haryana gold silver price update
Sona Chandi ka bhav haryana gold silver price update

इसके अलावा चांदी के भावों की बात करें तो चांदी 2 लाख 40 हजार 900 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई है। हालांकि शहर और ल्वेलर्स के अनुसार रेट थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो सकते हैं। इसमें लोकल मार्केट का चार्ज भी जोड़ा या घटाया जा सकता है। सटीक कीमतों के लिए अपने स्थानीय ज्वैलर से संपर्क करें।

5 जनवरी सोने का भाव (Gold Silver price today)

  • शुद्धता                सुबह के रेट
  • सोना 24 कैरेट     134782 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट     134242 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट     123460 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट     101087 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट     78848 रुपये प्रति 10 ग्राम

Gold Silver price today : चांदी की कीमतों में भी तेजी के आसार

5 January 2026 Chandi ka bhav : साेने की तरह चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने हालातों के बीच चांदी की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। वेनेजुएला संकट के बीच इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक कीमत 2 लाख 34 हजार 550 रुपए पर पहुंच गई। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज भारत में चांदी का भाव घटकर 2,40,900 रुपये प्रति किलो हो गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत बढ़कर 2,41,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button