Namo Bharat Corridor : 8 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत बदल जाएगी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तस्वीर

जानें रूट के बारे में कहां, कहां मिलेगी सुविधा

Namo Bharat Corridor : भारतीय रेलवे के इतिहास में एक और नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। इसके तहत रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कोरिडार का उद्घाटन किया है। इसके लिए अभी तक कुल 8 रूट निर्धारित किए गए हैं। इससे देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर भी पूरी तरह से बदल जाएगी। क्योंकि इन क्षेत्र में लोगों को तेज गति की परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

रैपिड रेल यानी नमो भारत रेल के लिए दिल्ली से मेरठ, अलवर, पानीपत सहित दिल्ली NCR में 8 रूट निर्धरित किए गए हैं। इससे 20 बड़े शहरों का जुड़ाव होने वाला है। ऐसे में रैपिड रीजन ट्रांजिट सिस्टम के तहत यह सेवा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के काफी क्षेत्र में मिलने जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर के लोगों को काफी बेहतर परिवहन सुविधा मिलने जा रही है।

82 किलोमीटर लंबे कोरिडोर का शुभारंभ

इस परियोजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को दिल्ली-मेरठ नमो भारत रेल कॉरिडोर का उद्घाटन किया जा चुका है। यह कोरिडोर 82 किलोमीटर लंबा है। इससे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कारिडोर का कार्य पूरा हो गया है। नमो भारत अभी मेरठ साउथ से दिल्ली स्थित न्यू अशोक नगर चलाई जा रही थी। अब इसको न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक करीब 5 किलोमीटर बढ़ा दियाग या है।

यह हैं नमो भारत के 8 रूट

इसके तहत दिल्ली एनसीआर के अलावा अन्य क्षेत्रों को भी सुविधा मिलने जा रही है। ऐसे में इन कोरिडोर में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ प्रमुख है। इसके अलावा दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर कोरिडोर शामिल है। इस रूट पर पहले चरण में दिल्ली से हरियाणा के बावल तक कोरिडोर तैयार किया जाएगा। इसके बाद अलवर तक इसका विस्तार होगा। इसके तहत ही दिल्ली-पानीपत-करनाल कारिडोर
भी चिन्हित किया गया है। दिल्ली एनसीआर के तहत ही दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लबगढ़-पलवल रूट पर भी नमो भारत ट्रेन चलेगी।
अन्य रूट में गाजियाबाद- खुर्जा, दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक, गाजियाबाद-हापुड़ और दिल्ली से शाहदरा होते हुए बड़ौत तक का रूट है।

दिल्ली अलवर कोरिडोर भी जल्द होगा काम शुरू

एक कोरिडोर का उद्घाटन होने के बाद अब दूसरे मुख्य कोरिडोर दिल्ली- अलवर पर काम शुरू होगा। यह कोरिडोर 2 चरणों में पूरा होगा।यह कोरिडोर करीब 164 किलोमीटर लंबा होने वाला है। पहले चरण में दिल्ली से बावल तक यह कोरिडोर तैयार होगा। इस पर कुल इसमें कुल 22 स्टेशन बनाए जाने हैं। इससे दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान राज्य जुड़ जाएंगे।

इसके तहत दिल्ली में दिल्ली में सराय काले खां मुख्य स्टेशन होगा। यहां से INA, मुनिरका एरोसिटी स्टेशन रहेंगे। इसके बाद कोरिडोर का हिस्सा हरियाणा में होगा। इसके तहत उद्योग विहार, गुरुग्राम सेक्टर-17, राजीव चौक, खेड़की धौला, मानेसर, पंचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा, MBIR, रेवाड़ी और बावल स्टेशन हैं। पहले चरण में यही तक का प्रस्ताव है। दूसरे चरण में बावल से राजस्थान के अलवर तक कोरिडोर बनेगा। दूसरे चरण में राजस्थान में बड़ा हिस्सा बनने जा रहा है। यहां शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ (SNB), खैरथल और अलवर स्टेशन होंगे।

लोगों के लिए लाइफ लाइन बनेगा कोरिडोर

दरअसल दिल्ली एनसीआर से बाहरी कई क्षेत्रों से लोग प्रतिदिन काम धंधे के लिए दिल्ली आते जाते हैं। इनको अभी तक भारतीय रेल या बसों से सफर करना पड़ता है। दिल्ली में यह सफर काफी समय लगाता है। अब नमो भारत इस समय को काफी कम कर देगा। क्योंकि इस ट्रेन की स्पीड करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटा रहने वाली है। ऐसे में अभी लगने वाले समय से आधे समय में लोग अपने कार्य पर पहुंच पाएंगे। साथ ही वापसी में लोग समय से घर पहुंच पाएंगे। इससे दिल्ली में भी भीड़ कम होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button