Battle Of Galwan : सलमान खान की फिल्म Battle Of Galwan को रिलीज करने की तैयारी

बालीवुड के दबंग के जन्मदिन पर मिल सकता है फैंस को तोहफा

Battle Of Galwan release :  बालीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म Battle Of Galwan की उनके फैंस को बेसब्री से प्रतीक्षा है। ऐसे में मीडिया में खबरें आई हैं कि फैंस का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। बालीवुड के दंबग सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर फिल्म की सौगात प्रसंशकों को मिल सकती है। रिलीज होने से पहले ही यह फिल्म काफी सुर्खियां बटौर रही है।

Battle Of Galwan को लेकर बालीवुड के सुपरस्टार सलमान खान काफी चर्चाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है। वार ड्रामा वाली इस फिल्म की शूटिंग समाप्त हो चुकी है। अब फिल्म में पोस्ट प्रोडक्शन का काम किया जा रहा है। ऐसे में सलमान खान के फैंस को उनकी नई फिल्म के आने का बहुत अधिक इंतजार है। वहीं मीडिया में इस प्रकार की भी खबर आ रही हैं कि निर्माताओं द्वारा बैटल आफ गलवान की पहली झलक (Teaser) लोगों के समक्ष लाने की तैयारी पूरी कर ली है।

फिल्म Battle Of Galwan को रिलीज करने की तैयारी
फिल्म Battle Of Galwan को रिलीज करने की तैयारी

Battle Of Galwan release : क्या है कहानी

जैसा की नाम से ही साफ है कि यह फिल्म गलवान घाटी में भारत व चीनी सेना के बीच हुए संघर्ष की कहानी है। 15 जून 20202 को यह संर्घष गलवान घाटी में पीपी-14 के पास हुआ था। इस हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की जान चली गई थी। हालांकि इसमें चीनी सैनिक भी मारे गए, लेकिन उनकी संख्या का पता नहीं चल सका।

इस फिल्म में सलमान खान 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग आफिसर कर्नल बी संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के बड़े हिस्से को लद्दाख शूट किया गया है। मुख्य कास्ट की बात की जाए तो इसमें सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह और अंकुर भाटिया भी मुख्य भूमिका में हैं।

Battle Of Galwan release : टीजर रिलीज होने का इंतजार

सलमान खान की इस फिल्म का उनके फैंस को लंबे समय इंतजार है। इसका मुख्य कारण यह भी है कि इसी साल आई उनकी फिल्म सिंकदर बाक्स खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। यह फिल्म विफल रही। ऐसे में अब उनकी आने वाली फिल्म बैटल आफ गलवान से प्रसंशकों को काफी उम्मीदें हैं।

27 दिसंबर को सलमान खान 60 साल के हो जाएंगे। उम्मीद है कि उनके जन्मदिन पर सलमान खान प्रशसंकों को फिल्म के रूप में यह तोहफा मिलेगा। इस दिन Battle Of Galwan का Teaser जारी किया जाएगा। हालांकि फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके लिए लोग अपने-अपने तरीके से अंदाजा लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button