Bhooth Bangla Box Office Collection : भूत बंगला की कमाई ने सभी को पछाड़ा, 16वें दिन 4.35 करोड़ रुपये का कारोबार

घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहुंचा 137 करोड़ रुपये

Bhooth Bangla Box Office Collection :अक्ष्य कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म Bhooth Bangla कमाई के मामले में नए रिकार्ड बना रही है। इस फिल्म के आगे कोई भी टिक नहीं पा रहा है। शनिवार को 16वें दिन की कमाई की बात की जाए तो फिल्म में 4.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं अब तक अकेले भारतीय यानी घरेलू बॉक्स ऑफिस से इस फिल्म की कमाई 137 करोड़ रुपये से पार पहुंच गई है। यह कमाई शनिवार तक की है। रविवार को भी फिल्म को खासे शो मिले हैं।

हालांकि इस दौरान दूसरी फिल्में भी आई, लेकिन यह अक्ष्य कुमार की Bhooth Bangla को टक्कर नहीं दे पाई। इसमें हॉलीवुड की फिल्म माइकल और बॉलीवुड हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) को भूत बंगला ने पछाड़ दिया है। कमाई के मामले में Bhooth Bangla शीर्ष पर बनी हुई है।

रिलीज के बाद से ही मिल रहा अच्छा रिस्पांस

अक्ष्य कुमार की फिल्म Bhooth Bangla को इसके रिलीज होने के साथ से ही दर्शकों को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 2 सप्ताह हो चुके हैं, लेकिन कमाई अभी भी रूक नहीं रही है। यह कमाई भारतीय बॉक्स आफिस के साथ ही विदेशों में भी जमकर हो रही है। कमाई के मामले में Bhooth Bangla बंगला फिल्म 2026 की अब तक की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्मों शामिल हो गई है।

2 सप्ताह में मिले 4435 शो

Bhooth Bangla फिल्म को 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म को न सिर्फ कमाई में अच्छा रिस्पांस मिल रहा हे, बल्कि शो की डिमांड भी काफी अधिक है। 17 अप्रैल को रिलीज होने के बाद शनिवार 2 मई तक यानी 16 दिनों से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई की धूम मचा रही है।

बेशक कमाई के मामले में शनिवार थोड़ा ढीला रहा, लेकिन दर्शकों पर फिल्म का जादू सिर चढ़ कर बोल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार 2 मई को यानी 16वें दिन भूत बंगला को 4.35 करोड़ रुपये की कमाई मिली है। फिल्म को 4435 शोज भी मिले।

इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को 15वें दिन कमाई 4.50 करोड़ रुपये रही। इसके अनुसार अभी तक फिल्म के कुल कारोबार की बात की जाए तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 137 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। हालांकि 2 मई तक ग्रॉस कलेक्शन 162.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

विश्व भर में बज रहा Bhooth Bangla का डंका

भूत बंगला फिल्म को डंका विश्व भर में बज रहा है। जिस प्रकार भारतीय सिनेमाघरों में फिल्म की मांग है, वहीं दुनिया भर में भी दर्शकों को खूब भा रही है। शनिवार यानी 16वें दिन का विदेशी कारोबार देखा जाए तो यह 1.50 करोड़ रुपये रहा। वहीं वैश्विक कारोबार 55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दुनिया भर से इस फिल्म ने अभी तक 217.73 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button