4 may rashifal : शुक्र की कृपा बना रही आर्थिक उन्नति का योग
जानें अपने जीवन में हो रहे महत्वपूर्ण बदलाव, कैसा रहेगा, करियर, व्यापार, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपका दिन
4 may rashifal : आज 4 मई 2026 सोमवार का दिन विभिन्न राशियों और गृहों की चाल के अनुसार काफी विशेष रहने वाला है। जेष्ठ महीने का सोमवार जीवन में सुख-समृद्धि के साथ खुशियां भी लेकर आ रहा है। जिनकी राशि में शुक्र गोचर है, उनके जीवन में आर्थिक उन्नति का योग बन रहा है। आइए बताते हैं सभी राशियों का फल।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए यह दिन काफी ऊर्जावान होने वाला है। क्योंकि हर काम पूरी क्षमता से करेंगे, ऐस में आपके कार्यक्षेत्र में अपने काम से हर किसी का दिल जीत लेंगे। विशेषकर बॉस की नजर आप पर अच्छी रहेगी। इसका लाभ आने वाले दिनों में तरक्की के रूप में भी मिल सकता है। यदि निवेश की योजना है तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। क्योंकि आज के दिन होने वाले सौदों में लाभ का योग बन रहा है। आज संयम से काम लें। गुस्सा आपके फैसले गलत कर सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों को आज मानसिक अशांति का सामाना करना पड़ सकता है। इसके लिए जरूरत है कि ध्यान एवं योग क्रियाएं करें। विशेषकर परिवारिक मामलों में बहुत ही सोच समझ कर निर्णय लें। आज का दिन अधिक खर्च होने का योग बना रहा है। सामान्य खर्चों पर नियंत्रण रखें। हालांकि व्यापार और नौरकी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई भी फैसला लेने से पहले बुजुर्गों से चर्च कर लें। आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों को आज दिन आर्थिक लाभ देने वाला होगा। जो लोग अपने कारोबार को बढ़ाना चाहते हैं, वे आज इसको लेकर जरूरत फैसला लें। नौकरी के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को भी आज सफलता मिलेगी। इसके अलावा छात्र जीवन में आज महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं। यदि व्यापार में किसी विदेशी संपर्क से लेनदेन हो रहा है तो यह यह लाभ देने वाला होगा। हालांकि अनजान व्यक्ति पर विश्वास नुकसानदायक हो सकता है। परिवार और समाज में आज नए संबंध बनने का योग है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों को आज अपने काम से नई पहचान मिलने जा रही है। क्योंकि रचनात्मकता के साथ जो भी काम करेंगे, उसको हर किसी की तारीफ मिलेगी। यही प्रयास आपकी आय में भी वृद्धि का संकेत दे रहा है। हालांकि खर्च पर काबू करना होगा। आज का दिन भरपूर ऊर्जा के साथ अपने काम करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। व्यापार और नौकरी दोनों में पद और प्रतिष्ठा बढने का योग है। यदि परिवार में कोई धार्मिक कार्य की योजना है तो आज इसको अंतिम रूप पद दें। कोई भी फैसला मानसिक तनाव में नहीं लें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों पर आज काम की जिम्मेदारी अधिक रहेंगी। यहां तक की काम के चलते दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। अपनी ऊर्जा ओर सकारात्मकता से इसको बोझ नहीं बनने दें। हालांकि आर्थिक रूप से बहुत अधिक बदलाव वाला नहीं है, लेकिन आज के दिन खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूत है। यदि कोई पुरानी सामान्य बीमारी है तो आज फिर उसके लक्षण आ सकते हैं। विशेषकर बाहर काम करते हुए सावधान रहें और पर्याप्त रोकथाम के उपाय करें। शाम के समय परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे। काम के दबाव में वाहन चला रहे हैं तो जरूर सावधान रहें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्य राशि वालों के दिन ऊर्जा से भरा हुआ है। आर्थिक पहलू मजबूत हो रहा है। विशेषकर कोई रूका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। या फंसी हुई उधारी मिल सकती है। आज आपका अत्मविश्वास आपके हर काम करने की गति को तेज करेगा, लेकिन इसमें सतर्कता जरूरी है। इस आत्मविश्वास में कोई ऐसा काम नहीं कर दें, जो आपके जॉब प्रोफाइल के अनुसार ठीक नहीं हो। कार्यक्षेत्र पर काफी सम्मान मिलेगी। आर्थिक रूप से बेहतर प्रयास आपको नई पहचान दिलवाएंगे।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों को आज अपनी प्राथमिकताएं चुनने में परेशानी आ सकती है। क्योंकि दिन बहुत ही बोझिल और थाकाने वाला होगा। बेशक कोई शुभ समाचार भी मिलेगा, लेकिन काम का दबाव इसकी खुशी हल्की रखेगा। जो लोग नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, या जॉब बदलने की योजना में हैं, उनको आज शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार में कुछ कड़वाहट आ सकती है। इसके लिए सुबह सूर्य को जल देकर दिन की शुरूआत करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों को आज खुशियां ही खुशियां मिलने वाली हैं। व्यापार के लिए जिस प्रयास में लंबे समय से लगे हुए हैं, आज वह पूरा होने वाला है। हालांकि कचहरी संबंधित कार्यों में बाधा आ सकती है। दैनिक दिनचर्या सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च अधिक हो सकता है। इसके साथ ही धन प्राप्ति का योग भी बन रहा है। कोई धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं तो आज आपका दिन बेहतर रहेगा। परिवार या रिश्तेदारी में किसी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। शिक्षा या यात्रा पर खर्च की प्रबल संभावना है। आज का दिन आलस भरा हो सकता है, लेकिन इसको त्याग कर अपने काम पर फोकस करें। इससे व्यक्तित्व निखरेगा और नए लोगों के बीच में आपकी तारीफ होगी। नौकरी पेशा लोगों को आज नए मौके मिलने की उम्मीद है। क्योंकि आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित करने वाली होगी। जॉब बदलने से पहले पूरे प्रोफाइल और सिस्टम को समझ लें। करियर के लिए किसी दूसरे शहर में जाना पड़ सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर रशि वालों आज काम से चुनौती रहेगी। आज स्वयं को साबित करने का अच्छा मौका है। यही दिन आगे चल कर आपके जीवन में प्रगति के रास्ते खोलगा। कार्य में धैर्य बनाए रखना होगा। आज अधिक काम के चलते समस्याएं आएंगी, लेकिन आपको सहकर्मियों और वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी मिलेगा। आज का काम बॉस की नजर में रहेगा। शाम तक आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। परिवार में किसी को जोड़ों में दर्द हो सकता है। जीवन साथ के साथ संबंध मधुर रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वाले आज के दिन हर क्षेत्र में काम बनाने वाले हैं। क्योंकि आपके काम को हर जगह सराहना ही मिलेगी। इसके लिए अतिरिक्त प्रयास भी जरूर करें। विशेषकर जिन लोगों को मीटिंग करनी है, वे अच्छी तैयारी करें। व्यापार के लिए होने वाली यात्रा से खास लाभ होगा। आज का दिन सुख सुविधाओं के बीच ही बीतेगा। जो लोग कला और लेखन के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनको भी विशेष प्रसिद्धि मिलने वाली है। तनाव आपके रास्ते को समस्याओं से भर सकता है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों को आज मनचाही खुशियां मिलेंगी। यदि आप किसी पुराने मित्र या परिजन से मिलने की योजना बना रहे हैं तो आज यह पूरी होने वाली है। आज प्रेम संबंधों में भी खुशी मिल रही है। व्यापार के क्षेत्र में सावधानी रखें कि कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लें। विशेषकर पुराने पार्टनर के साथ कोई भी फैसला आज नहीं करें। हो सके तो जीवन साथ के साथ बाजार जाने का समय निकाल लें।









