Ease Traffic In Delhi : दिल्ली को मिलेगी जाम से मुक्ति, सरकार ने तैयार किया विस्तृत प्लान

15 परियोजनाओं के लिए जांच जा रही फीजिबिलिटी, 18 पर आगे बढ़ा काम, जानें कहां-कहां मिलेगी सुविधा

Ease Traffic In Delhi : दिल्ली के लोगों को हर रोज जाम से दो-चार होना पड़ता है। यहां तक कि दिल्ली के बाहर से लोगों को जब दिल्ली जाना होता है तो जाम का झंझट उनको परेशानी में डाल देता है। हर किसी के लिए सिरदर्द बन चुके दिल्ली के जाम से निपटने के लिए सरकार ने विस्तृत प्लान तैयार किया है। इसके तहत दिल्ली के कई क्षेत्रों में ऐसे बदलाव किए जाएंगे, जिससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रह सके।

फिलहाल की स्थिति देखी जाए तो दिल्ली में आंतरिक मार्गों के साथ-साथ मुख्य हाईवे पर भी लंबे जाम लगते हैं। कई बार दिल्ली के जाम राष्ट्रीय सुर्खियां बन जाती हैं। ऐसे में सरकार ने इससे पार पाने की खास योजना बनाई है। इसके तहत जहां 18 परियाेजनाओं पर काम शुरू किया गया है, वहीं 15 परियोजनाओं के लिए व्यवहारिकता यानी फीजिबिलिटी की जांच कर रही है।

परिवहन से संबंधित ढांचा किया जाएगा विकसित

दरअसल सरकार ने इस योजना के तहत राष्ट्रीय राजधानी में सड़क परिवहन से संबंधित ढांचा विकसित करने का बड़ा प्लान तैयार किया है। इसके तहत कुल 18 परियोजनाएं रेखांकित की गई हैं। इनमें से 15 परियोजना ऐसी हैं, जिनके लिए सरकार व्यवहार्यता अध्ययन (Feasibility Study) का काम भी शुरू किया जा चुका है।

इनमें से 11 परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनका अध्ययन कार्य अंतिम चरण में है पहुंच चुका है। अब इसको स्वीकृति मिलनी बाकी है। इसके लिए यूनिफाइड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर (प्लानिंग & इंजीनियरिंग) सेंटर (यूटीपैक) को भेजा जाएगा।

3 परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी

दरअसल यह प्लान संपूर्ण दिल्ली को जाम से मुक्त करने की योजना है। ऐसे में इस पर अलग-अलग चरणों में काम करने में कोई दिक्कत नहीं आने वाली है। इसके तहत 3 ऐसी परियोजनाएं हैं, जिनका व्यवहारिक अध्ययन यानी Feasibility Study करवाने के लिए सरकार द्वारा टेंडर भी जारी किए जा चुके हैँ।

ऐसे में यह ढांचागत विकास दिल्ली को जाम से मुक्ति दिलवाने में मील का पत्थर साबित होने वाला है। इसके अलावा व्यवहार्यता अध्ययन के लिए 10 किलाेमीटर लंबे बवाना रोड, ट्रंक ड्रेन पर फ्लाईओवर और कंझावला चौक से मंगोलपुरी आउटर रिंग रोड तक 10 किलाेमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर के काम का टेंडर दिया जा चुका है। यह टेंडर Feasibility Study कार्य के लिए दिया गया है।

पूरी दिल्ली में कहां क्या बदलाव की तैयारी

दिल्ली सरकार के सूत्रों के अनुसार दिल्ली में सड़क परिवहन को लेकर व्यापक बदलाव किए जाने हैं। इसके तहत दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से लेकर हरियाणा सीमा तक मुनक नहर करीब 20 किलाेमीर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाना है। इससे बड़े स्तर पर जाम से राहत मिलेगी।

इसके अलावा दिल्ली के रिंग रोड भी जाम से मुक्ति के लिए काम किया जाएगा। आइटीओ इंटरसेक्शन पर भी फ्लाईओवर या अंडरपास बनाने की योजना है। अणुव्रत मार्ग रेड लाइट से डीएलएफ कट तक करीब 3 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इससे वाहनों का दबाव कम तो होगा ही, साथ ही इसके लिए उचित व्यवस्था भी बनेगी।

वहीं दिल्ली के अन्य महत्वपूर्ण परियोजना के तहत अजमेरी गेट चौक से पहाड़ गंज तक करीब 5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड काॅरिडाेर बनाया जाना है। किराड़ी के पास सूखी नहर क्रॉसिंग पर दिल्ली रोहतक सेक्शन की उत्तरी रेलवे लाइन पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाना है। वहीं शादीपुर डिपो के सामने लगने वाले जाम से राहत दिलवाने के लिए अंडर पास या फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यूपी बॉडर से नानकसर गुरुद्वारा टी-प्वाइंट तक करीब 6 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा।

जखीरा क्रॉसिंग से करमपुरा फ्लाईओवर तक 2.20 किमी एलिवेटेड कारिडोर बनाया जाना है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सामने एनएसजी चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण करने की योजना है। साथ ही नजफगढ़ के फिरनी रोड से एनएच-48 के रास्ते कापसहेड़ा और पुरानी दिल्ली-गुड़गांव रोड के यूईआर-दो से कपासहेड़ा बार्डर तक करीब 20 किमी के हिस्से में जाम रहता है। यहां भी वाहनों सामान्य परिचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

इन परियोजनाओं पर किया जा रहा है काम

वहीं इसी योजना के तहत कुछ परियोनाओं पर Feasibility Study का काम किया जा रहा है। इसके लिए पिछलीे साल मंजूरी दी गई थी। इसके तहत केशोपुर डिपो से हैदरपुर के रास्ते आउटर रिंग रोड तक एलिवेटेड कारिडोर का निर्माण होना है। इसके लिए व्यवहार्यता अध्ययन का काम किया जा रहा है।

वहीं सागरपुर से मायापुरी चौक तक नया फ्लाईओवर बनाने का भी प्रस्ताव है। इसके लिए भी व्यवहार्यता अध्ययन किया जा रहा है। डेसू कालोनी से जनकपुरी डी ब्लाक तक जनकपुरी पंखा रोड पर फ्लाईओवर का प्लान है। इसके लिए सलाहकार नियुक्त हो चुका है। वहीं मुकरबा चौक पर लगने वाले जाम को हटाने के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव पर काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button