Change In Aadhaar Card : सुरक्षित होगी आधार कार्ड की जानकारी, QR कोड में होगा निजी विवरण

सुरक्षा पुख्ता करने के लिए आधार कार्ड में बड़े बदलाव की तैयारी अब सिर्फ फोटो ही दिखेगा

Change In Aadhaar Card : अक्सर ऐसी खबरें आती हैं कि आधार कार्ड पर मौजूद जानकारी का गलत प्रयोग हो गया। अब ऐसा नहीं होगा। इसको रोकने के लिए UIDAI द्वारा खास सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। इसके तहत आने वाले समय में आधार कार्ड पर किसी भी व्यक्ति की जानकारी अंकित ही नहीं होगी। इसके लिए एक QR कोड दर्ज किया जाएगा। इससे ही पूरा विवरण मिल सकेगा। यानी आधा कार्ड पर दर्ज नाम, जन्मतिथि व पता अब अब QR कोड से ही पता चलेंगे। हालांकि आधार कार्ड पर सिर्फ फोटो दिखता रहेगा। हाल ही में UIDAI की ओर से एक मोबाइल एप भी लांच किया गयाहै। इसमें बायोमेट्रिक डेटा को लॉक और अनलॉक करने जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। इसमें सुरक्षा को बढ़ाते हुए कार्ड होल्डर को निश्चित करने का प्रयास किया गया है।

दरअसल कई प्रकार की संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक होने से निजी डेटा के चोरी होने का खतरा बना रहता है। इसको देखते हुए आधार कार्ड के डिज़ाइन में जल्द ही बड़ा बदलाव होने की संभावना है। इसके तहत फिजिकल आधार कार्ड पर केवल इसके आनर का फोटो होगा। इसके अलावा एक हिस्से पर QR कोड अंकित किया जाएगा। इसके पीछे यही तर्क है कि कार्ड होल्डर का आधार नंबर, नाम, पता जैसी जानकारियां सुरक्षित रखी जा सकेंगी।

अब आसान हुआ है आधार से संबंधित काम

हालांकि UIDAI द्वारा लगातार आधार से संबंधित कार्य आसान किए जा रहे हैं। इसके तहत ही पिछले दिनों एक एप लांच किया गया है। इसके तहत आधार से जुड़ी कई प्रकार की सेवाएं अब लोग घर बैठे मिल ले सकते हैं। इसके लिए कोई भी व्यक्ति अपने स्मार्ट मोबाइल में भी आसानी से कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। जैसे मोबाइल नंबर नंबर, पता जैसी जानकारी बदलने की प्रक्रिया आसान हो गई है। वहीं इसमें बायोमेट्रिक डेटा को लॉक या अनलोक की सुविधा भी दी गई है। इसके कारण सुरक्षा और अधिक मजबूत बनाई गई है। आधार कार्ड आज के समय में बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज हो गया है। क्योंकि हर जगह व्यक्ति इसका प्रयोग करता है। ऐसे में इससे कोई भी फ्राड होने या गलत हाथों में कार्ड जाने से नुकसान होने का खतरा बना रहता है।

Change in Aadhaar Card: Aadhaar card information will be safe, personal details will be in QR code
सुरक्षित होगी आधार कार्ड की जानकारी, QR कोड में होगा निजी विवरण

Change In Aadhaar Card :  सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मिली जानकारी

इसको लेकर आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह बदलाव यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI की ओर से आधार कार्ड और इसकी जानकारी को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। इन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नया सिस्टम तैयार कर सरकार आधार कार्ड को बेहद सुरक्षित बनाने जा रही है। बड़े बदलाव के रूप में जो फिजिकल आधार कार्ड आपके हाथ में होगा, उस पर सिर्फ कार्ड होल्डर की फोटो के साथ QR कोड ही छपा रहेगा। आधार कार्ड से संबंधित बाकी की जानकारी इसी कोड से मिल सकेंगी। ऐसे में आधार कार्ड से होने वाली कार्य तो ज्यों के त्यों होते रहेंगे, लेकिन इसकी फोटो कापी गलत हाथों में जाने पर आधार कार्ड की जानकारी सुरक्षित रहेगी।

गलत प्रयोग रोकने का प्रयास

इस बदलाव के साथ भारत सरकार और UIDAI ऐसा सुरक्षित सिस्टम बनाने जा रहे हैं, जिसमें आधार कार्ड की जानकारी सुरक्षित रह सके। हालांकि यह पहचान करने के लिए ही कि यह आधार कार्ड उसी होल्डकर है, जिसके पास वह है, कार्ड होल्डर की फोटो जरूर रहेगी। इससे कार्ड का प्रयोग कोई अन्य व्यक्ति नहीं कर पाएगा। इस प्रकार की शिकायत आ रही थी कि कई तरह की सेवाओं के लिए जहां आधार कार्ड की फोटो कापी जमा होती है, उसका गलत प्रयोग होता है। क्योंकि इस पर कार्ड होल्डर से जुड़ी पूरी जानकारी मौजूद रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button