Etawah roads repair : 170 लाख रुपये से सुधरेंगी इटावा जिला के ग्रामीण सड़कें

21 सड़कों की मरम्मत के लिए सरकार ने दी मंजूरी, बजट मिलने पर शुरू होगा काम

Etawah roads repair : उत्तर प्रदेश में सड़कों की हालत ठीक करने के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है। इसके चलते इटावा जिला के ग्रामीण क्षेत्र में 21 सड़कों की मरम्मत की जानी है। इसके लिए सरकार 170 लाख रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। इसका एस्टीमेट जिला स्तर पर बनन के बाद सरकार को भेजा गया था। अब यह राशि मिलने के बाद चिन्हि्त की गई 21 सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है।

यह परियोजना ईटावा जिला के 3 विधानसभा क्षेत्रों में आने वाली लोक निर्माण की सड़कों के लिए है। लोक निर्माण विभाग के तहत आने वाली 21 ग्रामीण सड़कों काे ठीक किया जाना है। जिन सड़कों को चयनित किया गया है, इनमें बने गड्ढों को भर कर सड़क बनाई जाएंगी। इससे क्षेत्र के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। (Etawah News) चयनित सड़कों में इटावा जिला के निर्माण खंड एक और तीन के अंतर्गत सदर विधानसभा की 15, प्रांतीय खंड के तहत जसवंतनगर विधानसभा की 6 सड़कें शामिल हैं। 341 लाख रुपये से प्रस्तावित इन सड़कों के लिए प्रशास से विशेष मरम्मत के लिए विभागों को 170 लाख रुपये का बजट भी आवंटित किया गया है।

फिलहाल इन क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति बहुत ही खराब है। इटावा सदर, जसवंतनगर और भरथना विधानसभा क्षेत्र के यह ग्रामीण मार्ग टूटे हुए और क्षतिग्रस्त हैं। इसके चलते लंबे समय से ग्रामीण इनको दोबारा बनाने की मांग कर रहे थे। हालांकि प्रशासनिक प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन अब इसके लिए बजट का आबंटन हो चुका है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले की 21 सड़कों की विशेष मरम्मत के भेजे गए प्रस्ताव को मंजूर किया जा चुका है।

Etawah roads repair : 170 लाख रुपये से सुधरेंगी इटावा जिला के ग्रामीण सड़कें
170 लाख रुपये से सुधरेंगी इटावा जिला के ग्रामीण सड़कें 

Etawah roads repair : इन सड़कों की होगी मरम्मत

इस परियोजना केे तहत जिले की 21 ग्रामीण सड़कों के लिए स्वीकृति मिली है। इके तहत सदर विधानसभा के के निर्माण खंड एक के अंतर्गत आने वाले इटावा-भरथना के सिरराजमऊ मार्ग, अजबपुर मार्ग से अजबपुर अड्डा मार्ग, असवा मार्ग से पश्चिमी कछार मार्ग, उदी चकरनगर मार्ग से रजपुरा मार्ग, सितौरा से बूसा संपर्क मार्ग, झबरापुरा रोड से डेरा बंजारा मार्ग, ददौरा मार्ग से मुसावली मार्ग, पिलुआ महावीर मार्ग से ढिमरई मार्ग, (Etawah News) फूफई से कल्याणपुर मार्ग, बूसा मार्ग के किमी एक से पर्वतपुर मार्ग, मानिकपुर कसौंगाघाट मार्ग, विक्रमपुर से तोड़ा मार्ग, सराय भूपत मार्ग से सराय भूपत रेलवे फीडर मार्ग के अलावा निर्माण खंड तीन के तहत सदर विधानसभा की उधन्नपुरा से उधन्नपुरा की मड़ैया मार्ग को शामिल किया गया है। वहीं इसके अलावा जसवंतनगर विधानसभा में प्रांतीय खंड में आने वाले जसवंतनगर वैदपुरा मार्ग से नगला हरे मार्ग के (UP News) आबादी भाग में सीसी एवं नाली निर्माण, तुलाराम संपर्क मार्ग से भगवानपुरा मार्ग, इटावा कचौराघाट से जगसौरा मार्ग, छिमारा जसवंतनगर रोड से नगला सेवाराम तक, बघुईया से लछवाई संपर्क मार्ग, सिरहौल मार्ग से नगला छंद मार्ग को भी गड्ढा मुक्त करवाया जाएगा। (Etawah roads repair) निर्माण विभाग के नोडल अधिकारी राकेश भूषण ने बताया कि लोक निर्माण विभाग मुख्यालय से 21 सड़कों की स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही विभाग द्वारा 170 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसका बजट जैसे ही मिलेगा, काम शुरू कर दिया जाएगा।

Etawah roads repair : मुख्य सड़क टूटने से ग्रामीण परेशान

वहीं दूसरी ओर ग्राम नगला छंद की मुख्य सड़क टूटे होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से टूटी हुई है। गहरे गड्ढों के साथ यहां और जल भराव होने से चलने में दिक्कत आ रही है। इसके लिए ग्रामीण पिछले लंबे समय से अधिकारियों कसे गुहार लगा रहे हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़ृक के टूटे होने से स्कूली बच्चे भी गिर कर घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद इसकी सुध नहीं ली जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button