Gold Silver Price : सोने की कीमतों में 10 हजार तक की गिरावट, चांदी का भी नखरा उतरा
8 नवंबर 2025 को क्या रहे सोना-चांदी के भाव, देखें
Gold Silver Price : पिछले एक पखवाड़े में सोना-चांदी की कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमतें जहां 10 हजार रुपए तक नीचे आ गई हैं तो वहीं चांदी का भी नखरा उतर गया है। चांदी भी 30 हजार से ज्यादा नीचे आ चुका है। आज 8 नवंबर 2025 को हरियाणा समेत दूसरे शहरों में सोना-चांदी के ताजा भाव क्या रहे, इसके बारे में बताते हैं। हालांकि आज और कल मार्केट बंद है, इसलिए शुक्रवार रात का ही रेट मान्य रहेगा।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानि 8 नवंबर को 24 कैरेट सोने (Gold Silver Price) का भाव 1 लाख 20 हजार 100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो एक दिन पहले 1 लाख 20 हजार 670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी की कीमत 1 लाख 48 हजार 275 रुपए हो गया, जबकि एक दिन पहले चांदी 1 लाख 48 हजार 242 रुपए प्रति किलो पर बिक रहा था। आज और कल मार्केट बंद होने के चलते यही रेट मान्य रहेगा।
Gold Silver Price : हरियाणा में ये हैं सोना-चांदी के भाव
हरियाणा में सोना-चांदी की कीमतें दिल्ली, पुणे, मुंबई, बंगलुरु, भोपाल जैसे शहरों से ज्यादा हो चली हैं। आज जहां हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम, जींद, हिसार, भिवानी, अंबाला, करनाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 22 हजार 730 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 11 हजार 690 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। ABP के अनुसार जींद में 24 कैरेट सोना 1 लाख 26 हजार और 22 कैरेट सोना 1 लाख 16 हजार 494 रुपए प्रति 10 ग्राम का भाव रहा। चांदी की कीमत 1 लाख 52 हजार 600 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

15 अक्तूबर के बाद सोना शीर्ष की ओर गया और रेट 1 लाख 32 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए। त्योहारी सीजन खत्म तो सोने की खरीददारी भी कम हुई और अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भी सकारात्मक बैठकें हुई, जिसके बाद सोने की कीमतें गिरती गई। अब सोना 1 लाख 20 हजार रुपए के करीब आ चुका है। चांदी की बात करें तो चांदी भी 1 लाख 78 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। अब चांदी 1 लाख 52 हजार पर चल रहा है। यह इससे भी नीचे 1 लाख 43 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुका था लेकिन अब एक सप्ताह से चांदी में तेजी आ रही है।
IBJA के अनुसार आज का सोने-चांदी का भाव (8 November Gold Silver Price)
- शुद्धता -रेट
- सोना 24 कैरेट : 120100 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट : 119619 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट : 110012 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट : 90075 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट : 70259 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी 999 : 148275 रुपये प्रति किलोग्राम
दिल्ली में अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार गोल्ड के रेट 1,24,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा हुआ है। चांदी की कीमतें सभी टैक्स सहित 1,53,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव बढ़कर 1,21,133 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी ओर MCX पर चांदी की वायदा कीमत बढ़कर 1,48,667 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।










