CNG Price Hike : पेट्रोल डीजल के बाद सीएनजी भी चौथी बार महंगी, आज से 2 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम

11 दिनों में 6 रुपये बढ़ चुकी है कीमत, अब महंगाई को लगेगा बुस्टर डोज

CNG Price Hike : अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले 11 दिन की बात की जाए तो सीएनजी की कीमत प्रति किलो 6 रुपये बढ़ चुकी है। क्योंकि आज यानी 26 मई 2026 को CNG प्रति किलोग्राम 2 रुपये महंगी हो गई है। इससे देश भर में सार्वजनिक परिवहन सेवा, माल ढुलाई जैसे खर्च बढ़ेंगे और इसका असर सीधे तौर पर महंगाई पर पड़ने वाला है।

दरअसल पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी कि देश में पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के चुनाव के बाद बड़े स्तर पर पेट्रोल-डीजल व सीएनजी की कीमत बढ़ेंगी। क्योंकि करीब 3 महीने से ईरान युद्ध में है और इससे पूरे विश्व में ऊर्जा संकट की स्थिति बनी हुई है। साथ ही वैश्विक राजनीति की स्थितियों के चलते बाजार में भी काफी असमंजस की स्थिति है।

दिल्ली में अब सीएनजी 83.09 प्रति किलो

ताजा मूल्य वृद्धि 2 रुपये के बाद दिल्ली में सीएनजी 83.09 प्रति किलो हो गई है। क्योंकि 15 मई के बाद से अब चौथी बाद कीमतों में वृद्धि हुई है। इससे पहले 15 मई को भी सीएनजी की कीमत प्रति किलो 2 रुपये बढ़ती थी और 18 मई सीएनजी 1 रुपया प्रति किलो महंगी हुई। फिर से 23 मई को सीएनजी की कीमत 1 रुपया प्रति किलो बढ़ी और अब 26 मई को 2 रुपये कीमत बढ़ गई है।

सार्वजनिक परिवहन सेवा पर भी आएगा असर

दरअसल दिल्ली सहित कई राज्यों में सार्वजनिक परिवहन सेवा में सीएनजी वाहनों का प्रयोग बड़े स्तर पर होता है। ऐसे में इसका असर सार्वजनिक परिवहन सेवा पर भी होगा। वहीं डीजल व पेट्रोल की कीमतें पहले ही बढ़ चुकी है। इसका असर देश भर में सार्वजनिक परिवहन सेवा पर आएगा। दिल्ली की बात की जाए तो पहले ही टैक्सी और ऑटो चालक किराया वृद्धि के लिए आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। अब फिर से सीएनजी की कीमत बढ़ने से उनकी चिंता भी बढ़ गई है।

अभी कीमत और बढ़ने की संभावना

आर्थिक विशेषज्ञ डा. ओपी मित्तल के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में हुई वृद्धि से भारत में पेट्रो पदार्थों की कीमत नहीं बढ़ी हैं। कारण चाहे कुछ भी रहा हो, लेकिन ब बहुत बड़ा वैक्यूम बन गया है। इसको एक साथ पाट पाना मुश्किल था, ऐसे में धीरे-धीरे इस अंतर को समाप्त करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।

कच्चे तेल की आवक हो रही प्रभावित

दरअसल मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसको मुख्य कारण है तेल लाने वाले रास्ते यानी होर्मुज की स्थिति। यहां पर ईरान द्वारा प्रतिबंध लगाने के कारण तेल लेकर आ रहे जहाजों को काफी परेशानी होती है। यही कारण है कि लगातार पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमत 11 दिन में चौथी बार बढ़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें : 100 डॉलर पार क्रूड का असर, मई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई ने पकड़ी रफ्तार

प्रमुख शहरो में सीएनजी की नई दरें

सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। इससे अब दिल्ली में CNG की नई कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। हालांकि इसले कीमत 81.09 प्रति किलो थी। इसी प्रकार अब नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में CNG का नया भाव 91.70 रुपये प्रति किलो हो गया है। दिल्ली के साथ लगते गुरुग्राम में CNG कीमत बढ़ने के बाद प्रति किलोग्राम 88.12 के हिसाब से मिलेगी।

तेल कंपनियों का घाटा पाटने की योजना

दरअसल पेट्रोल कंपनियों को लंबे समय से काफी नुकसान हो रहा था। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत बढ़ रह थी और भारत में चुनाव के कारण कीमत नहीं बढ़ पा रही थी। इससे तेल कंपनियों को प्रतिदिन करीब 600 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा था। ऐसे में चुनाव के बाद 15 मई से पेट्रोल डीजल और सीएनजी की दर बढ़नी शुरू हो गई हैं। अब इस घाटे को पाटने के लिए कितनी मूल्यवृद्धि और होगी यह देखना होगा।

खाने-पीने की वस्तुओं के बढ़ रहे दाम

हरियाणा के जींद स्थित इंदिरा बाजार में किराना के हॉलसेल व्यापारी राज कुमार के अनुसार पिछले 10 दिन में खाद्य वस्तुओं की कीमत में काफी तेजी आई है। दाल में 5 से 8 रुपये तक प्रति किलो की तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा मसालों में भी काफी असर आया है। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने का असर सीधे तौर पर इन वस्तुओं की कीमतों पर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button