OPPO के 7000mAh बैटरी वाले 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज से शुरू
50MP कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी से लैस
OPPO New Phone : ओपो ने अपनी नई F33 सीरीज के तहत हाल ही में दो नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें OPPO F33 5G और OPPO F33 Pro 5G शामिल हैं। इस सीरीज के प्रो मॉडल OPPO F33 Pro 5G की पहली सेल आज यानी 23 अप्रैल से शुरू हो गई है।
यह स्मार्टफोन खास तौर पर अपनी 7000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे दमदार फीचर्स के कारण चर्चा में है। ऐसे में अगर आप नया 5G फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है।
फोन में 6.57 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले में 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जिससे यूजर्स को बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6360 MAX 6nm प्रोसेसर और Arm Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6GB/8GB LPDDR4X RAM और 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है।

OPPO : 50 मेगा पिक्सल कैमरा, 5 जी, डेप्थ सेंसर भी उपलब्ध
फोटोग्राफी की बात करें तो OPPO F33 Pro 5G में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें OV50D40 सेंसर और f/1.8 अपर्चर मिलता है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। रियर कैमरा से 1080p 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 1080p 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
सुरक्षा और मजबूती के लिहाज से फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP69K वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग दी गई है। इसके अलावा, फोन में 7000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
कीमत की बात करें तो OPPO F33 Pro 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है।










