SUV Model YL : टेस्ला की भारत में सबसे लंबी कार लाँच, 61 लाख कीमत, देखें फीचर्स
SUV Model YL : एलन मास्क की Tesla ने भारतीय बाजार में अपनी नई और सबसे लंबी इलेक्ट्रिक SUV Model Y L लांच कर दी है। यह कंपनी की लोकप्रिय Model Y का लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) और थ्री-रो 6-सीटर वर्जन है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपए रखी है। यह स्टैंडर्ड Model Y के मुकाबले करीब 2.10 लाख रुपए महंगी है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही ग्राहकों को डिलीवरी भी दी जाएगी।
नई Tesla Model YL का सबसे बड़ा आकर्षण इसका लंबा साइज और शानदार रेंज है। कंपनी का दावा है कि यह SUV सिंगल चार्ज पर 681 किलोमीटर तक चल सकती है। इसके अलावा इसमें 6-सीटर (2+2+2) सीटिंग लेआउट दिया गया है, जिससे लंबी यात्राओं के दौरान यात्रियों को बेहतर आराम मिलेगा। यह कार स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले 179 मिलीमीटर ज्यादा लंबी है, जबकि इसका व्हीलबेस 150 मिलीमीटर बढ़ाया गया है। ऊंचाई में भी 44 मिलीमीटर का इजाफा किया गया है, जिससे इसका रोड प्रेजेंस और भी दमदार नजर आता है।

SUV Model YL : फ्रंट लुक बेहद क्लीन और मिनिमल
डिजाइन की बात करें तो Model YL काफी हद तक स्टैंडर्ड मॉडल जैसी दिखती है, लेकिन इसमें कई नए बदलाव किए गए हैं। कार में 19-इंच के नए एरो डिजाइन अलॉय व्हील्स, पीछे की तरफ ब्लैक स्पॉइलर, और फ्रंट में चौड़ा LED लाइटबार दिया गया है। इलेक्ट्रिक SUV होने के कारण इसका फ्रंट लुक बेहद क्लीन और मिनिमल रखा गया है। साथ ही बेहतर एरोडायनामिक्स के लिए इसमें फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं, जबकि पीछे की तरफ कनेक्टेड टेललैंप्स इसे आधुनिक लुक देते हैं।
इंटीरियर में Tesla की सिग्नेचर मिनिमल थीम देखने को मिलती है। केबिन के अंदर 16-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिससे कार के लगभग सभी फंक्शन्स कंट्रोल किए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ, वायरलेस चार्जिंग, दूसरी रो के लिए वेंटिलेटेड और हीटेड सीटें, 18-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और रियर पैसेंजर्स के लिए अलग सेकेंडरी डिस्प्ले भी मिलता है। खास बात यह है कि इसमें अलग से ट्रेडिशनल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं दिया गया है और सारी जानकारी मेन स्क्रीन पर ही दिखाई जाती है।

SUV Model YL : 201 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड
परफॉर्मेंस के मामले में भी यह SUV काफी दमदार है। इसमें डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है, जिसमें फ्रंट मोटर 193 PS और रियर मोटर 269 PS की पावर जनरेट करती है। कार में 82 kWh का बैटरी पैक दिया गया है और इसकी अधिकतम रफ्तार 201 किलोमीटर प्रति घंटा है।
सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), पार्किंग सेंसर्स और ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी इस कार के साथ फुल सेल्फ ड्राइविंग (FSD) सिस्टम का ऑप्शन भी एक्स्ट्रा पेमेंट पर उपलब्ध कराएगी, जो इसे और भी हाई-टेक बनाता है।
इस SUV की सबसे बड़ी खासियत इसका 681 किलोमीटर का सिंगल चार्ज WLTP रेंज, ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम, और फुल सेल्फ ड्राइविंग (FSD) ऑप्शन है। नई Model Y L को खास तौर पर ज्यादा स्पेस और फैमिली यूज के लिए डिजाइन किया गया है।










