Gold silver price 5 May 2026 : सोना लगातार गिरावट पर चांदी भी नहीं रही स्थिर, जानें देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव
अंतरराष्ट्रीय परिस्थतियों का असर, कच्चा तेल महंगा होने से डॉलर हुआ मजबूत
Gold silver price 5 May 2026 : पिछले कई दिनों से सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार 4 मई की तरह ही मंगलवार 5 मई को भी बेशक हल्की लेकिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि चांदी की कीमत पिछले 2 दिनों तक स्थिर रही, लेकिन मंगलवार यानी 5 मई 2026 को इसमें भी कुछ गिरावट सामने आई है। हालांकि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण डॉलर मजबूत हुआ है, लेकिन सोने की कीमत पर इसका खास असर नहीं पड़ रहा है।
भारतीय बाजार की बात की जाए तो 5 मई 2026 को 24 कैरेट सोना की कीमत में लगभग 1300 से रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। वहीं 22 कैरेट सोना भी प्रति 10 ग्राम करीब 1200 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं मजबूती से डटी हुई चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को 100 रुपये तक की कमी देखी गई है। यह बाजार में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।
मांग हुई स्थिर
हरियाणा के भिवानी निवासी आभूषण कारोबारी हन्नी सोनी का कहना है कि बेशक सोने की कीमत लगातार कम हुई है, लेकिन मांग में कोई वृद्धि नहीं हुई है। अभी ग्राहक असमंजस में है कि भविष्य में कीमतों पर क्या असर रहेगा। ऐसे में सोना व चांदी को निवेश के हिसाब से खरीदने वाले लोग वर्तमान नरमी से खुश नहीं हैं। यानी मांग में किसी भी प्रकार का उछाल नहीं है। बेशक सामान्य खरीदारों के लिए अभी कीमत काफी अनुकूल बनी हुई हैं।
किस शहर में कितनी हैं सोने की कीमत
अलग-अलग शहरों की बात की जाए तो मंगलवार 5 मई 2026 को दिल्ली, लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा है। हालांकि चेन्नई में सोने के भाव कुछ तेज रहे हैं और यहां पर प्रति 10 ग्राम सोना करीब 1.52 लाख रुपये आसपास है।
MCX में कैसा है सोने का कारोबार
हालांकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) की बात की जाए तो मंगलवार को सुबह बाजार शुरू होते ही 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 176 बढ़ कर शुरू हुआ। वायदा बाजार में भाव 149515 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को जब बाजार बंद हुआ तो सोने को भाव 149339 रुपये था।
अब तक उच्चतम स्तर की बात की जाए तो सोने का भाव 29 जनवरी 2026 को 180779 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार सुबह सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 148100 रुपये रहे।
चांदी पड़ी है ठंडी
हालांकि रिटर्नस की बात की जाए तो चांदी सोने से आगे चल रही थी, लेकिन अब चांदी कुछ शांत है। मंगलवार 5 मई 2026 को दिल्ली में चांदी का भाव 100 तक गिरा है। चांदी का ताजा भाव 2.64 लाख प्रति किलो ग्राम तक पहुंच गया है। सोने की तरह ही चांदी भी चेन्नई में अन्य शहरों के मुकाबले कुछ तेज रही है।
छोटे खरीदारों के लिए उपयुक्त समय
ज्वैलर कारोबार राधेश्याम भोला बताते हैं कि निवेश के लिए यदि सोना खरीदना है तो इंतजार किया जा सकता है, लेकिन जरूरत के लिए खरीद का यह सही मौका है। क्योंकि शादी व अन्य जरूरत के लिए लंबा इंतजार नहीं किया जा सकता। वहीं जैसे- जैसे ईरान और अमेरिका का तनाव समय बीतने के साथ ढीला पड़ रहा है, इसका असर भी बाजार पर जरूर पड़ेगा। सोने की चमक बेशक कम हुई है, लेकिन अभी संभावनाएं बाकी हैं।
शुद्धता के अनुसार सोने की कीमत
शुद्धता के अनुसार सोने की कीमत की बात की जाए तो 24 कैरेट सोना 148100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 23 कैरेट सोने के भाव 147507 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। 22 कैरेट सोना 135660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 111075 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से मिल रहा है।
डिस्कलेमर : यहां दर्शाई गई सोने-चांदी की कीमते विभिन्न स्त्रोंतों के आधार पर हैं। आपके शहर व क्षेत्र के अनुसार कीमत अलग हो सकती हैं। निवेश या खारीदारी के लिए अपने विशेषज्ञ से बात करें या स्वयं के विवेक से काम लें।









