Aaj ka rashifal : 5 मई 2026 को कैसा रहेगा आज आपका दिन, जानें हर राशि का हाल

संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी बना रही जीवन में विशेष योग, मंगलकारी होगी मंगलवारी चतुर्थी

Aaj ka rashifal : आज पंचांग के अनुसार बहुत ही अद्भुत योग बन रहा है। 5 मई 2026 को ज्येष्ठ महीने की मंगलवारी चतुर्थी होने के कारण जीवन में मंगलकारी योग बन रहा है। क्योंकि इस योग को संकष्टी श्रीगेणश चतुर्थी भी कहा जाता है। ऐसे में आज का दिन हर राशि वाले व्यक्ति के लिए खास होने वाला है। हालांकि कर्म को प्रधानता देते हुए अपने कार्य में उत्कृष्टता लाई जानी चाहिए।

मेष राशि (Aries) :

मेष राशि वाले आज हर काम ऊर्जा के साथ करेंगे। इसक परिणाम रहेगा कि आपने कार्यालय या अन्य कार्यक्षेत्र पर आपके कार्य को विशेष पहचान मिलेगी। यदि व्यापार या संपत्ति से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं तो आज उसको काफी सकारात्मक वातावरण मिलेगा। यदि बात की जाए आर्थिक पक्ष की तो आज सितारे आपके पक्ष में हैं। निवेश के लिए वातावरण बन रहा है। हालांकि अनावश्यक रूप से यात्रा करनी पड़ सकती है। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी आएगा। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक खुशियां रहेंगी।

वृषभ राशि (Taurus) :

आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है, लेकिन सफलता लेकर आएगा। काम का दबाव झेलते हुए दिन को बिताना है, लेकिन जरूरत के अनुसार वरिष्ठ जनों और सहकर्मियों से सहयोग की अपेक्षा रख सकते हैं। आज खुद को टीम लीडर की तरह पेश करें।

ध्यान रहे कि इसके लिए अपने सहकर्मियों के साथ कोई विवाद नहीं होना चाहिए। यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो आज यह फलीभूत हो सकती है। हालांकि इसके लिए अपने जानकार के अनुभवों का लाभ लें। आज का दिन शारीरिक दृष्टि से कुछ कष्टकारी हो सकता है। ऐसे में दिनचर्या सामान्य रखें। शाम के समय परिवार के साथ मंदिर जाना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini) :

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांचक होगा। चाहे आप नौरकरीपेशा हैं या कारोबारी आज आपके कार्यों को काफी सराहना मिलेगी। क्योंकि रचनात्मकता से जो भी काम आप करेंगे, उसके परिणाम काफी सुखद रहेंगे। नौकरी वालों के लिए आज नए रास्ते खुलने का योग बन रहा है।

वहीं कारोबार करने वालों के लिए भी आर्थिक पक्ष काफी मजबूत है। जरूरी है कि व्यर्थ खर्चों को पहचान कर इनको नियंत्रित किया जाए। मौसम संबंधित कोई शारीरिक बीमारी हो सकती है। इसके लिए सावधानी रखें।

कर्क राशि (Cancer) :

कर्क राशि वालों को आज के दिन काफी संयमित रहना चाहिए। हालांकि काम को दबाव अधिक रहेगा, लेकिन यह मौका है स्वयं की क्षमता को दिखाने का। यदि सहकर्मी से सहयोग नहीं मिले तो भी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए अपना काम करें।

विशेषकर निवेश की योजना है तो सावधानी की जरूरत है। निवेश संबंधित कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लें। जो लोग किसी स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत से गुजर रहे हैं, उनको आज लाभ मिलेगा। आज सांस सबंधित कोई दिक्कत हो तो इसके लिए उपाय अपने साथ रखें।

सिंह राशि (Leo) :

सिंह राशि वालों के जीवन में आज नई संभावनाओं का योग बन रहा है। आज मौका है अपने व्यक्तित्व को दिखाने और इसमें निखार लाने का। जो लोग नए काम या नौकरी की तलाश में हैं, उनको शुभ संकेत मिल सकते हैं। ऐसे में अपने काम पर पूरा फोकस करें और सूचना माध्यम जैसे अपने ई-मेल को अपेडेट रखें।

आज आर्थिक स्थिति में बेहतरी का योग बन रहा है। यानी कार्य में भी तरक्की भी हो सकती है। पैसे के लेनदेन में आज थोड़ा सावधानी बरतें। क्योंकि आपका किसी पर अधिक विश्वास करना परेशानी का कारण बन सकता है। आज यदि कोई प्रभावशाली व्यक्ति मीटिंग या साक्षात्कार के लिए बुला रहा है तो जरूर इस मौके का लाभ लें। आज परिवार के साथ भी समय बिताने का मौका अच्छा है।

कन्या राशि (Virgo) :

कन्या राशि वालों को आज थोड़ा तालमेल के साथ दिन बिताना होगा। क्योंकि बिना किसी कारण के विवाद हो सकता है। ऐसे में सभी से आपसी मेलजोल रखें। आर्थिक पक्ष में कोई खास बदला का योग नहीं है।

ऐसे खर्च आ सकते हैं, जिनकी कोई योजना नहीं थी। आज काम में मन कुछ कम लेगेगा और शरीर में सुस्ती रह सकती है। आज प्रयास करें कि परिवार विशेशकर जीवन साथी को समय दें। जीवन के किसी बड़े निर्णय में आज जल्दबाजी नहीं करें। प्रयास करें कि यह फैसल कल तक टल जाए।

तुला राशि (Libra):

तुला राशि वालों को आज अपनी मेहनत से नई उपलब्धियां मिलने जा रही हैं। क्योंकि जो भी लक्ष्य निर्धारित हैं, उसके लिए काफी मेहतन का योग बन रहा है। इस मेहनत का परिणाम प्रसंशा या तरक्की के रूप में मिल सकता है। जो लोग निवेश के लिए योजना बना रहे हैं, उनके लिए भी बहुत ही अच्छा दिन है।

घर में किसी उपकरण के कारण कुछ परेशानी आ सकती है, लेकिन यह ठीक हो जाएगा। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। अपने क्षेत्र में सामाजिक लोगों से मेलजोल जरूरत बढ़ाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभकारी होने वाला है। कारोबार से लेकर नौकरी करने वालों तक सभी के लिए तरक्की का योग बन रहा है। जो लोग अपने व्यापार को विस्तार देने की योजना बना रहे हैं, उनके जरूरत सफलता मिलेगी। इसका प्रभाव जीवन में आर्थिक आर्थिक समृद्धि के रूप में भी आएगा।

जिन लोगों को पुराना कर्ज परेशान कर रहा है, उनको भी राहत मिलेगी। आज का दिन पारिवारिक जीवन के हिसाब से बहुत ही अच्छा बीतने वाला है। आपके कार्य में भी जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलने जा रहा है।

धनु राशि (Sagittarius) :

धनु राशि वालों को आज अपने कार्य के लिए एकाग्रचित होने की जरूरत है। क्योंकि कार्य की असफलताओं के कारण कुछ भ्रमित करने वाली स्थिति बन सकती है। इसमें वरिष्ठ जनों की मदद लें। आपकी जीत का आधार धैर्य ही बनेगा। हालांकि आज के दिन आर्थिक गतिविधियों में फैसला लेते समय बहुत ही अधिक समझदारी के साथ परिपक्कवता दिखाने का मौका है। यदि परिवार में कोई तनाव है तो इसका समाधान आपसी बातचीत से करें। आज का दिन उलझन भरा है, ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी जरूर रखें।

मकर राशि (Capricorn) :

मकर राशि वालों को आज मौका मिल रहा है कि स्वयं की क्षमताओं को साबित करें। आज अपने काम में पूर्णता से समय लगाएं और दूसरे के मामले में नहीं उलझें। क्योंकि आज नए कार्य मिलने वाले हैं। इसके लिए धैर्य से काम करने की जरूरत है। यदि कोई नया काम मिल रहा है तो उसको लेकर असमंजस में नहीं रहें।

इसके बारे में पूरी जानकारी ले लें। आज खर्च कम रहेंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यदि परिवार कोई भी सदस्य किसी पुराने दर्द से परेशान है तो यह दिक्कत दे सकता है।

कुंभ रािश (Aquarius):

कुंभ राशि वालों को आज निवेश में लाभ का योग बन रहा है। हालांकि आत्मविश्वास से भरा रहने वाला दिन है और इसके चलते हर काम पूरी सटीकता के साथ भी करेंगे। जो लोग नौकरी करते हैं, उनको आज विशेष जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बैठाने की जरूरत है।

उनसे उलझने की बजाए काम में उलझाए। आज शाम का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांचक योग बना रहा है। मस्ती के साथ शाम बीत रही है।

मीन राशि (Pisces):

मीन राशि वालो के लिए आज का दिन नई योजनाओं पर काम करने का मौका लेकर आ रहा है। इसके लिए जरूरी है कि अपने काम में उत्साहित होकर लगे रहें। बेशक आज का दिन आर्थिक रूप से सामान्य है, लेकिन इस दिन के कर्म का असर आने वाले दिनों जरूरत मिलेगा।

मेहनत और सकारात्मकता के साथ के साथ अपने कार्य की योजना को आगे बढ़ाएं। विशेषकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में गंभीर प्रयास जरूर सफल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button