Gold Silver Rate Today : सोना व चांदी में लगातार कमजोरी, जानें क्या है कीमत
ईरान युद्ध की अनिश्चितता का साफ दिख रहा असर, अभी ऐसी ही बन रहेगी स्थिति
Gold Silver Rate Today : अप्रैल का महीना सोना व चांदी कारोबार में बढ़ी उथल पुथल लेकर आया है। हालांकि फरवरी में ईरान पर हुए हमले के बाद से ही कारोबार में बदलाव आ रहा है। फिलहाल भारत में फसली सीजन चल रहा है और अक्षय तृतीया भी पास है। ऐसे में सोने की मांग में वृद्धि के संकेत तो हैं। साथ ही अपने उच्चतम स्तर से सोना व चांदी की कीमत काफी नीचे चल रही हैं। ऐसे में शादियों वाले परिवार को कुछ राहत तो मिली है।
अप्रैल महीने में सोने व चांदी की कीमतों की बात की जाए तो काफी उतार चढ़ाव देखा गया है। 24K सोना प्रति 10 ग्राम 151000 से लेकर 153000 प्रति 10 ग्राम के बीच बना रहा। इसी प्रकार चांदी चांदी 238000 रुपये से लेकर 245000 प्रति किलोग्राम तक बनी रही। यह कीमतें निश्चित रूप से इस साल जनवरी से लेकर बढ़ी कीमतों के उच्च स्तर से बहुत ही कम लग रही हैं।
हालिया दिनों में आई गिरावट
सोना व चांदी की कीमतों में हालिया दिनों में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोना का ताजा भाव 1.55 लाख रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है तो चांदी में भी गिरावट आई है। इसका भाव 2.45 लाख रुपये प्रति किलो तक आ गया है। यह स्थिति ईरान युद्ध की अनिश्चितता के कारण ही मानी जा रही है। क्योंकि घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी करोबारी बाजार में भी इसका असर है। हरियाणा में 14 अप्रैल 2026 को सोने के भाव 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम की बात करें तो 1,52,500 से 1,53,000 रुपये के आसपास रहे। वहीं 22 कैरेट सोना 1,39,500 से 1,40,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के के आसपास रहा। चांदी प्रति किलोग्राम 250000 से 260000 के आसपास
रही है।
आज का भाव : Gold Silver Rate Today
अखिल भारतीय सराफा संघ के का कहना है कि सोमवार बाजार बंद होने तक दिल्ली में चांदी की कीमत में 1800 रुपये यानी प्रति किलोग्राम कमी गिरावट आई है। क्योंकि शुक्रवार को चांदी का भाव 247000 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं सोमवार को बाजार बदंद होते समय यह कीमत 245200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसी प्रकार सोना 24 कैरेट भी नीचे चला है।
बेशक कमी 300 रुपये ही रही है। सोने का भाव शुक्रवार को 155300 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सोमवार शाम को यह भाव भी 155000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चूंकि मंगलवार 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती की छुट्टी है, ऐसे में बाजार बंद रहा है। ऐसे में कारोबार सोमवार को बाजार बंद होने वाले भाव पर ही हो रहा है।
इसलिए भी घट रही है मांग
बाजार विशेषज्ञ डा. ओपी गुप्ता कहते हैं कि डालर के मुकाबले रुपया कमजाेर होने के कारण देशी बाजार में मांग घट रही है। यह एक कारण हो सकता है, लेकिन सोने की कीमत अंतरराष्ट्री बाजार में ही घट रही है। ऐसे में यह कोई मजबूत आधार नहीं बनता। हां भू-राजनीति में चल रही अस्थिरता एक कारण हो सकता है। क्योंकि दुनिया के प्रमुख देश युद्ध में सीधे या परोक्ष रूप से शामिल हैं। इससे उनकी अर्थव्यवस्था जरूर प्रभावित होगी। ऐसे में एक अनिश्चितता रहती है।
नहीं बद रही है तस्वीर
डा. ओपी गुप्ता बताते हैं कि अभी बाजार की तस्वीर नहीं बदल रही है। बेशक भारत में अक्षय तृतीय जैसा महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन शादियां होती हैं और लोग गहने भी बनवाते हैं। बाजार में चल रही तेजी के कारण पुराने गहनों को नया रूप दिलवाने का ट्रेंड बढ़ा है। नई मांग कम हुई है। ऐसे में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। जिन लोगों को नए गहने बनवाने हैं, वे शुद्धता से समझौता कर रहे हैं। ऐसे में अभी बाजार में असमंजस की स्थिति देखी जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कम चल रही कीमत
ऐसा नहीं है कि सोना चांदी की कीमत सिर्फ भारतीय बाजार में ही बदल रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मांग व कीमतों पर असर पड़ा है। हाजिर चांदी की बात की जाए तो इसकी कीमत में प्रति औंस 1.58 डॉलर की कमी आई है। यह कमी 2.09 प्रतिशत रही है। अब कीमत 74.31 डॉलर प्रति औंस तक चली गई है। इसी प्रकार सोने की कीमत में करीब 25.92 डॉलर प्रति औंस की कमी दर्ज की गई है। इसका भाव 4,722.26 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है।










