20 January Gold Silver price : एक माह में चांदी 2 से 3 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंचे, सोना 1.50 पर

देखें आज के ताजा भाव

20 January Gold Silver price : देश भर में सोने चांदी की कीमतें रॉकेट की तरह आसमान की तरफ जा रही हैं। चांदी पिछले एक माह में 1 लाख रुपए से ज्यादा की बढ़ौतरी करते हुए दो लाख रुपए प्रति किलोग्राम से 3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। सोने का भाव भी डेढ़ लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के नजदीक जा पहुंचा है।

दिवाली के बाद सोने चांदी की कीमतें घटने लगी थी तो लोगों को लगा था कि अब भाव नीचे आएंगे लेकिन दिवाल के मुकाबले डेढ़ गुणा तक रेट फिलहाल तक चले गए हैं। वेबसाइट IBJA के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 43 हजार 946 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। MCX पर प्योर गोल्ड सोने का रेट 1 लाख 45 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया तो वहीं गुड रिटर्न्स के अनुसार आज सोना 1,46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

Gold Silver price : हरियाणा में सोने चांदी के भाव क्या चल रहे हैं

Sona chandi price Haryana : हरियाणा में सोने चांदी की कीमतों की बात करें तो गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, अंबाला, करनाल, सोनीपत समेत बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 49 हजार 775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 1 लाख 37 हजार 775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी का भाव 2 लाख 90 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास है।

20 January Gold Silver price
20 January Gold Silver price

Gold Silver price : IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)

सोने की शुद्धता     सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट      143946 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट      143370 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट      131855 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट      107960 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट      84208 रुपये प्रति 10 ग्राम

Gold Silver price : आज का चांदी का भाव

20 जनवरी 2026 को चांदी की कीमतों की बात करें तो आज चांदी 3 लाख 5 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यह भाव गुड रिटर्न्स वेबसाइट का है। एक दिन पहले ही चांदी का भाव 2 लाख 89 हजार के आसपास था। 24 घंटे में ही 15 हजार के करीब का उछाल चांदी की कीमत में देखने को मिला। दिसंबर 2025 में चांदी का भाव 2 लाख रुपए प्रति किलोग्राम था और आज चांदी 3 लाख रुपए से ज्यादा पर चली गई है। इस एक लाख रुपए के अंतर को कवर करने के लिए मात्र एक माह का ही समय लगा।

Gold Silver price : चांदी के भाव इतने क्यों बढ़ रहे हैं

बता दें कि अब चांदी मात्र गहनों तक ही सीमित नहीं रही है। सिल्वर का प्रयोग अब सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और 5G टेक्नोलॉजी में होने लगा है। इससे चांदी की डिमांड बढ़ी है और इसके रेट ऊंचे पहुंचने लगे हैं। डिमांड के हिसाब से सप्लाई नहीं हो पा रही, इसलिए भी रेटों मे उछाल आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button