HBSE Board Copy Viral Message: उत्तर पुस्तिका में छात्र ने लिखा मुझे पास कर दो, नहीं तो रिश्ता टूट जाएगा, पढ़ कर अध्यापक भी रह गया सन्न

12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के दौरान मामला आया सामने

HBSE Board Copy Viral Message : भारत देश का राज्य हरियाणा अपने सीधे-सादे लोगों के लिए जाना जाता है। इसका प्रमाण हरियाणा प्रदेश में हर जगह मिल जाता है। अब ताजा मामला हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा ली गई 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का है। इसमें एक छात्र में अपनी उत्तर पुस्तिका में ऐसी बात लिख दी कि जिस शिक्षक को यह उत्तर पुस्तिका जांचने के मिली, वह भी इसको देख कर सन्न रह गया। यह मामला इतना रोचक है कि शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन तक पहुंच गया।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के सूत्रों के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं में कई छात्रों ने अपनी या अपने स्कूल की पहचान भी विशेष तौर पर लिखी है। यह नियम के खिलाफ है। इसमें से ही एक छात्र में ने तो उत्तर पुस्तिका में स्वयं को पास करने के लिए जांचकर्ता से ऐसी अपील की। दरअसल इस छात्र ने उत्तर पुस्तिका में लिखा कि मुझे पास कर दो, नहीं तो रिश्ता टूट जाएगा। इसको देख कर उत्तर पुस्तिका जांचने वाला शिक्षक भी हैरान हो गया।

काफी विद्यार्थियों ने लिखी हैं निजी परेशानियां

हालांकि बोर्ड के अधिकारियों का कहना है यह सिर्फ अकेला मामला नहीं है। काफी छात्रों ने उत्तर पुस्तिका में अपनी निजी परेशानियां भी लिखी है। इसमें एक छात्र ने तो लिख दिया कि वह पढ़ाई नहीं कर सका। क्योंकि उसकी मां बीमारी थी। इसलिए उसको पास किया जाए। साथ ही एक छात्र ने जांचकर्ता से अपील की कि उसको पास कर देना नहीं, तो उसका रिश्ता टूट जाएगा।

नहीं की जा सकती पहचान उजागर, अब होगी कार्रवाई

दरअसल छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका में कोई भी ऐसी पहचान नहीं लिख सकता, जिससे मूल्यांकन करने वाले शिक्षक को अपनी पहचान बताई है। यहां तक की स्कूल का नाम भी उत्तर पुस्तिका में दर्ज कर दिया। हालांकि ऐसे मामलों में शिक्षा बोर्ड द्वारा संबंधित छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं। इसमें भावनात्मक तरीके से अपनी अपील करने वालों पर कोई केस नहीं होगा।

मैरिट पर किया गया मूल्यांकन

हालांकि इस प्रकार के संदेश पहले भी परीक्षाओं में लिखे जाते रहे हैं। ऐसे में बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन कुमार ने साफ कर दिया है कि इसका असर मूल्यांकन पर कतई नहीं पड़ेगा। क्योंकि हर साल परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में अपील के मामले आते हैं। बोर्ड किसी भी अपील पर ध्यान नहीं देता और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मैरिट पर और नियमों के अनुरूप ही किया जाता है।

दिख रहा है छात्रों का मानसिक दबाव

इस मामले में हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन कुमार का कहना है कि इससे बच्चों में दबाव भी दिख रहा है। हालांकि उत्तर पुस्तिका में सिर्फ परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर ही लिखे जाने चाहिएं। कोई भी निजी संदेश या पहचान दी जाती है तो यह नियम के खिलाफ है। ऐसे में किसी भी अपील का मूल्यांकन प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button