Haryana Roadways : नेशनल हाईवे 152-डी पर चंडीगढ़ जाने वाली बसों की समयसारिणी
Haryana Roadways Bus Timetable : हरियाणा के बीचों-बीच होकर कई जिलों से गुजर रहा नेशनल हाईवे नंबर 152 डी सही मायनों में आम जनता के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है, क्योंकि इस हाईवे पर से राजधानी की दूरी बहुत कम रह गई है। दक्षिण हरियाणा से चंडीगढ़ के लिए सीधी बसें चल रही है, जो आधे समय में ही गंतव्य तक पहुंचा देती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं नेशनल हाईवे 152 से होते हुए चंडीगढ़ जाने वाली बसों की समयसारिणी क्या है।
सबसे पहले बात करते हैं जींद से नेशनल हाईवे 152 डी होते हुए चंडीगढ़ जाने वाली बसों की, क्योंकि हाल ही में एक और बस इस रूट पर से शुरू की गई है। जींद से National Highway 152-D के रास्ते पहली बस सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर है। यह एसी बस है और इसमें किराया 340 रुपए निर्धारित किया गया है। दूसरी बस सुबह 7 बजकर 20 मिनट और तीसरी बस 7 बजकर 50 मिनट पर जींद से चंडीगढ़ के लिए वाया 152 डी चलती है। साधारण रोडवेज बसों में इस रूट से किराया 240 रुपए लगता है।
यहां देखें Haryana Roadways Bus की पूरी टाइमटेबल
चंडीगढ़ से अंबाला से नेशनल हाईवे 152 डी से होते हुए नारनौल तक जाने वाली हरियाणा रोडवेज बसों की समयसारिणी की बात करें तो पहली बस चंडीगढ़ से सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर नारनौल, 5 बजकर 40 मिनट पर महेंद्रगढ़, 6 बजकर 20 मिनट पर महेंद्रगढ़, 7 बजे नारनौल, 8 बजे जयपुर, 8 बजकर 40 मिनट पर नारनौल, 10 बजे नारनौल, 11 बजे नारनौल के लिए जाती हैं।

दोपहर बाद चंडीगढ़ से नेशनल हाईवे 152 डी से होते हुए दक्षिण हरियाणा की तरफ 12 बजे नारनौल, 1 बजे नारनौल, 3 बजे महेंद्रगढ़, 4 बजे नारनौल, 5 बजे नारनौल और आखिरी बस 6 बजे नारनौल तक जाती है। जींद से वाया कैथल, पिहोवा, अंबाला व चंडीगढ़ रूट पर 20 से अधिक बसें चलती हैं। जींद से पहली बस का टाइम चार बजकर 20 मिनट, पांच बजकर 20 मिनट, पांच बजकर 40 मिनट, छह बजे, छह बजकर 20 मिनट, छह बजकर 40 मिनट, छह बजकर 50 मिनट, सात बजे, सात बजकर 20 मिनट पर जाती है, लेकिन वाया कैथल जाने पर यात्रियों को साढ़े चार घंटे लग जाते हैं जबकि 152 डी के रास्ते सवा तीन घंटे का समय लगेगा।
Haryana Roadways : जींद बस स्टैंड के डीआई ने कहा, शुरू हुई तीसरी बस
जींद बस स्टैंड के डीआई सुनील पूनिया ने बताया कि जींद से वाया 152 डी के रास्ते अब सुबह सात बजकर 50 मिनट पर नई बस शुरु की गई है। इससे पहले दो बस और वाया 152 डी के रास्ते चंडीगढ़ चलती थी, जिसमें से एक एसी बस है। वाया 152 डी के रास्ते कम समय में यात्री चंडीगढ़ पहुंच पाते हैं। यात्रियों की मांग पर यह बस शुरु की गई है।










