IAS HCS Transfer List : हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, कई जिलों के DC बदले, देखें लिस्ट

हरियाणा डायरी, चंडीगढ़।
IAS HCS Transfer List 2026 : हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस और एचसीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के डिप्टी कमिश्नर, अतिरिक्त सचिव और विभागीय अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार पानीपत के डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया को अब हरियाणा सरकार में स्पेशल सेक्रेटरी, सचिवालय स्थापना के साथ-साथ पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग का निदेशक और विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी जगह डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को पानीपत का नया डीसी नियुक्त किया है।

IAS HCS Transfer List : हिसार-पलवल के डीसी बदले

वहीं वित्त विभाग में विशेष सचिव और हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे डॉ. जैंदर सिंह छिल्लर को पलवल का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा समवर्तक सिंह खंगवाल को एचएसवीपी फरीदाबाद का प्रशासक एवं अतिरिक्त निदेशक, अर्बन एस्टेट फरीदाबाद लगाया गया है।

सरकार ने मिशन डायरेक्टर स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) शाश्वत सांगवान को हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण (HPPA) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें नागरिक संसाधन सूचना विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

ias hcs transfer list 2026 pdf full detail
ias hcs transfer list 2026 pdf full detail

 

 

 

 

 

ias hcs transfer list 2026 pdf full detail
ias hcs transfer list 2026 pdf full detail

हिसार और पलवल में भी प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। उत्सव आनंद को पलवल में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी बनाया गया है, जबकि उनकी जगह शालिनी चेतल को हिसार में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी योजनाओं और विभागीय कार्यों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों की नई नियुक्तियों से विभिन्न जिलों और विभागों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button