Haryana Mausam Update : हरियाणा के 12 जिलों में कोहरे, शीतलहर का अलर्ट जारी
देखें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Haryana Mausam Update : हरियाणा में नए साल पर कई जिलों में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। आगामी दिनों में शीतलहर और कोहरे को लेकर मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। 12 जिलों में कोहरे के साथ-साथ ठंडी हवा चलेगी, जिससे कोल्ड डे की स्थिति बनेगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) द्वारा जारी फोरकास्ट के अनुसार हरियाणा के 15 शहर ऐसे हैं, जहां अधिकतम तापमान 15 से ऊपर नहीं जा रहा है। हालांकि कुछ जिलों में आज धूप निकलने के आसार हैं लेकिन सुबह और शाम को ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा।
Haryana Mausam Update : इन 15 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट
IMD के अनुसार नए साल पर भी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र शहर दिन में सबसे ठंडे रहे। इसके अलावा 15 शहरों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया। सोनीपत, पलवल व अन्य जिलों में सुबह कोहरा छाया है। सूबे के 12 जिलों सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, चरखीदादरी, पलवल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।

Haryana Mausam Update : आगे ये रहेगा मौसम का मिजाज
हिसार की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 2 जनवरी से 7 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। 3 और 4 जनवरी को भी कई स्थानों पर घना कोहरा और कुछ स्थानों पर शीतलहर जारी रहने की संभावना है। 5 जनवरी के बाद कोहरे की तीव्रता में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन धुंध का असर बना रहेगा।
Haryana Mausam Update : कोल्ड डे कब माना जाता है
मौसम विभाग के अनुसार कोल्ड डे तब माना है जब लगातार दो दिनों तक किसी स्थान का न्यूनतम तापमान 10 ℃ से कम हो जाता है, जबकि अधिकतम तापमान (या दिन का तापमान) सामान्य से 4.5 से 6.4 ℃ कम हो जाता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7°C नीचे दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में सबसे अधिक तापमान भिवानी में 18°C रिकॉर्ड हुआ है। वहीं राज्य में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1°C अधिक रहा।
सबसे कम न्यूनतम तापमान नारनौल (महेंद्रगढ़) में 5.5°C दर्ज किया गया। हरियाणा के 15 शहरों में तापमान 16 डिग्री से नीचे रहा इसमें अंबाला, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक, चरखीदादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, पानीपत, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर जिले शामिल हैं।










