Indore dhar railway project : इंदौर और धार के बीच रेलवे ट्रैक तैयार

अगले साल मार्च तक ट्रेन चलने की उम्मीद, दूसरे चरण की परियोजना पर असमंजस

Indore dhar railway project : मध्यप्रदेश के धार में जल्द ही रेलगाड़ी की सिटी बजेगी। इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है। धार से इंदौर के बीच रेलवे ट्रैक तैयार किया जा चुका है और अगले साल मार्च तक इस ट्रैक पर ट्रेन चलने की संभावना है। तैयारी भी इसी हिसाब से की जा रही है। हालांकि धार के लोग पिछले तीन दशकों से रेल सेवा का सपना देख रहे हैं। अब लोगों का यह सपना पूरा होने जा रहा है।

इंदौर से दाहोद रेल परियोजना के तहत क्षेत्र के लोगों को ट्रेन सेवा मिलने जा रही है। इस परियोजना में धार से इंदौर का रेलवे ट्रैक सबसे अहम है। इंदौर – धार रेलवे ट्रैक की दूरी 64 किमी का है। इसका काम फिलहाल अंतिम दौर में चल रहा है। करीब 56 किमी में फाइनल ट्रैक बन चुका है और बाकी बचे हुए 8 किमी का कार्य चल रहा है। धार में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन से इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन स्थित आरओबी ब्रिज तक करीब तीन किमी में रेलवे पटरी बिछाई जा रही है।

इसके लिए मोडिफाइड ट्रक और उसमें लगी मशीनों के साथ पटरी को ट्रैक पर बिछाया जा रहा है। साथ ही बड़ी संख्या में मजदूर भी काम कर रहे हैं। रेलवे अफसरों का दावा है कि चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ती से पहले मार्च 2026 तक इंदौर से धार के बीच ट्रैक का निर्माण पूरा होने के साथ ट्रेन का संचालन शुरु हो जाएगा। इसके पहले रेलवे के आला अधिकारियों द्वारा ट्रायल लिया जाएगा।

Indore dhar railway project : रतलाम रोड क्रासिंग के पटरी का काम

इस परियोजना के तहत शहर में नौगांव के पास रेलवे स्टेशन से गुणावद के बीच कुछ हिस्सों में काम बचा हुआ था। इसको अब तेजी से कंप्लीट करने के लिए काम किया जा रहा है। इसको लेकर रतलाम रोड पर रेलवे क्रासिंग की बाधा बीच में आ रही थी। यहां पुराने ओवरब्रिज को तोड़ने के साथ नया फ्लाइओवर तैयार किया जा रहा है। यहां पुराने ब्रिज के स्थान पर पटरी बिछाई जा रही है। इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाना है। यह काम पूरा होने के बाद रेलगाड़ी को यहा से निकालने में आसानी होगी।

Indore dhar railway project : स्थानीय उद्योग को मिलेगा लाभ

यह परियोजना कई मायने में महत्वपूर्ण है। इससे जहां इंदौर की मुंबई से दूरी कम होगी, वहीं -धार-झाबुआ, आलीराजपुर जैसे आदिवासी अंचल को रेल नेटवर्क से जुड़ाव मिलेगा। इस क्षेत्र में पहली बार ट्रेन आएगी। इसके अलावा स्थानीय उद्योग के लिए भी यह परियोजना बेहद खास रहेगी। इसका असरपीथमपुर के उद्योगों को सबसे ज्यादा पड़ेगा।

इंदौरा के पास स्थित पीथमपुर एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। इसको भारत का डेट्राइट भी कहा जाता है। यहां मुख्य रूप से आटोमोबाइल, फार्मा, टेक्सटाइल और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों के उद्योगों हैं। यहां पर महिंद्रा, फोर्स मोटर्स, और ब्रिजस्टोन जैसी कई बड़ी राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय कंपनियां काम करती हैं। यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के केवडि़या पर्यटन क्षेत्र तक भी अधिक पर्यटक पहुंच पाएंगे।

इंदौर और धार के बीच रेलवे ट्रैक तैयार
इंदौर और धार के
बीच रेलवे ट्रैक तैयार

Indore dhar railway project : जल्द तैयार होंगे तीन स्टेशन

इस परियोजना के तहत तीन स्टेशनों का भी निर्माण किया जा रहा है। इनके कभी जल्द तैयार होने की उम्मीद है। इसके तहत पीथमपुर, गुणावद और धार में स्टेशन बनाए जा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अगले 1 महीने के अंदर इन स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद ट्रेन चलाने के काम में और अधिक आसानी होगी।

Indore dhar railway project :  दूसरा चरण में देरी

हालांकि धार-इंदौर के बीच रेलवे लाइन तैयार हो चुकी है, लेकिन इस परियोजना के दूसरे चरण के काम में देरी हो रही है। इस चरण के तहत धार से सरदारपुर तक रेलवे ट्रैक बनाया जाना है। इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला फंसा हुआ है। कुछ जगह पर निजी जमीन अधिग्रहण होने में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यह काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
वहीं यह रूट सीधा इंदौर – मुंबई से जुड़ेगा। इसके प्रथम चरण में धार तक ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी की जा रही है। अगले साल मार्च महीने तक यहां ट्रेन चलाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button