Kiwi prices fell : आपूर्ति बढ़ने से घटी कीवी की कीमत, 100 रुपये में 10 पीस
कीमतों में आई दोगुना से अधिक कमी, सुधार लें अपनी सेहत
Kiwi prices fell : कीवी को अमीरों का फल माना जाता है। या फिर बीमार होने की स्थिति में कुछ लोगों को मजबूरी में इसका सेवन करना पड़ता है। हालांकि कीवी फल अपनी रोग रोधी प्रकृति के लिए काफी लोकप्रिय हो रहा है। वहीं इसकी ऊंची कीमतें इसको आम आदमी पहुंच से बाहर कर देती हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं है।
उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश से कीवी की आपूर्ति अधिक हुई है। इससे इसकी कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। जो कीवी आमतौर पर 100 रुपये में 3 या 4 पीस मिलती थी, अब वह 100 रुपये में 10 पीस तक मिल रही है। हालांकि स्थानीय मार्केट में इसकी पहुंच व खर्च के अनुसार कीमत अलग हो सकती है।
Kiwi prices : कीवी को विशेषरूप से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले फल के रूप में जाना जाता है। हालांकि इसको दिल के मरीजों के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। वहीं डेंगू जैसी बीमारी में भी कीवी का उपयोग काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। इस महत्वपूर्ण फल की कीमत बाजार में काफी अधिक रहती है। इसके चलते यह कीवी फल आम उपभोक्ताओं की पहुंच से दूर ही रहता है।
वहीं इस बार इसका उत्पादन अधिक हुआ है। कीवी के मुख्य उत्पादक राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में कीवी की बंपर पैदावार हुई है। इसके कारण कीमतें कम हुई हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कीवी 100 रुपये में पहले 3 से 4 पीस मिलती थी। वहीं इस साल उत्पादन बढ़ने के कारण 100 रुपये में कीवी के 10 पीस मिल रहे हैं।
Kiwi prices fell : स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है कीवी
कीवी फल स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। क्योंकि इसमें विटामिन -सी के साथ फाइबर काफी मात्रा में रहता है। इसके अलावा कीवी को विशेषतौर पर रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए भी जाना जाता है। (Kiwi) इससे व्यक्ति का पाचन तंत्र सुधरता है। इसके अलावा दिल के लिए भी यह फल काफी अच्छा होता हे। रक्तचाप और कोलेस्ट्राल को नियंत्रित करता है और अच्छी नींद लाने में सहयक है। इतना ही नहीं त्वचा को स्वस्थ रखता है। क्योंकि कीवी में पोटैशियम और फाइबर ऐसे तत्व हैं, जो शरीर से खराब कोलेस्ट्राल की मात्रा को करते हैं। इससे रक्तचाप नियंत्रित रहता है।

Kiwi prices fall : बहुत सस्ता मिला रहा कीवी
हिमाचल प्रदेश के कुल्लु स्थित सब्जी एवं फल मंडी में थोक व्यापारी रमन सिंह का कहना है कि इस बार कीवी का उत्पादन अधिक है। इसके कारण कीमत भी काफी कम है। थोक मार्केट रेट की बात की जाए तो इस में आधे से भी अधिक अंतर है। यानी जितने पैसे में पहले कीवी का एक पीस मिलता था, अब उतने ही पैसे में दो से भी अधिक पीस मिल रहे हैं। हालांकि इसकी गुणवत्ता और पहुंच के अनुसार रेट में अंतर रहता है। साथ ही खुदरा मार्केट में कीवी का मूल्य 100 रुपये में 10 पीस चल रहा है। इसका असर पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों और दिल्ली -चंडीगढ़ की फल मंडियों में भी दिख रहा है।
Kiwi prices fall : मौसम का पड़ा असर
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस बार मौसम कीवी के अनुकूल रहा। इसके कारण पैदावार भी काफी बेहतर हुई है। इसके कारण कीवी में आने वाली बीमारी का असर भी नहीं हुआ। पिछले दिनों अधिक ठंड पड़ी है। इससे उत्पादन भी अधिक हुआ है। साथ ही कीवी की गुणवत्ता भी बेहतर हुई है। इस प्रकार से तैयार कीवी को दूर-दराज की मंडियों तक पहुंचना भी आसान है। इस लंबे समय तक टिकी रहती है। फल अत्यधिक आकर्षक बना रहता है।
Kiwi prices fall : भारत में पैदा हो रहा यह विदेशी फल
बागवानी सहालकार डा. असीम कुमार के अनुसार बेशक कीवी विदेशी फल है, लेकिन अब भारत में इसका उत्पादन व्यापक स्तर पर हो रहा हे। कीवी को पहाड़ी और ठंडे प्रदेशों में उगाया जा रहा है। समय के साथ देश में पैदा होने वाली कीवी की गुणवत्ता व उत्पादन में काफी सुधार हुआ है। इससे पहले देश के पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश के साथ उत्तराखंड में कीवी की खेती होती आई है। अब हिमाचल प्रदेश में भी इसकी खेती बढ़ रही है।










