LPG Price Hike : गैस सिलेंडर पर महंगाई की मार, 1000 रुपये महंगा हुआ, जानें नई कीमत

ईरान युद्ध का असर भारत में दिखना हुआ शुरू, पेट्रोल -डीजल के कीमत वृद्धि के लिए भी रहें तैयार

LPG Price Hike : करीब 2 महीने पहले ईरान पर अमेरिकी और इजराइली हमलों के बाद से बनी स्थिति के कारण विश्व भर में ऊर्जा संकट बना हुआ है। क्योंकि पूरे मध्य पूर्व में अस्थिरता का माहौल है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से युद्ध विराम चल रहा है, लेकिन अमेरिकी और ईरानी बयानबाजी टेंशन बढ़ा रहे हैं। ऐसे में भारत में भी अब ईरान युद्ध का असर ऊर्जा क्षेत्र में दिखने लगा है।

सबसे अधिक दिक्कत कच्चे तेल की आपूर्ति की आ रही है। इसके कारण ही एलपीजी और पेट्रोल डीजल की कीमतों पर सीधा असर पड़ रहा है। हालांकि भारत में अभी तक पेट्रोल डीजल की कीमतों पर युद्ध का कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन रसोई गैस यानी LPG पर काफी दिख रहा है। यहां तक की देश के कुछ शहरों में तो उपभोक्ताओं को LPG मिलने में भी दिक्कत आ रही है।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े रेट

वर्तमान कीमत वृद्ध कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में की गई है। हालांकि पहले ही घरेलू गैस के लिए प्रयोग होने वाले सिलेंडरों की कीमतों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की जा चुकी है। अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने से महंगाई पर सीधा असर पड़ेगा।

देश भर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट 1 मई 2026 से करीब 1000 रुपये प्रति सिलेंडर तक बढ़ गए हैं। पहले यह सिलेंडर करीब 2000 रुपये में मिलता था। यानी अब इसकी नई कीमत 3000 रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि शहर अनुसार इसकी कीमत में कुछ अंतर हो सकता है।

महंगाई में लगेगा तड़का

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने से सीधा महंगाई में तड़का लगेगा। क्योंकि रेस्टोरेंट और होटलों में इन्हीं सिलेंडर का प्रयोग हो रहा है। हालांकि पहले से ही इसका अनुमान लगाया जा रहा था। क्योंकि देश के कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद यह कीमत वृद्धि अनुमानित थी। बहराल बेशक कीमत वृद्धि कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में हुई है, लेकिन आम आदमी पर इसका असर तो जाएगा ही।

3071.50 रुपये को हुआ कॉमर्शियल सिंलेंडर

दरअसल कॉमर्शियल सिलेंडर में 19 किलोग्राम गैस आती है और इस पर किसी भी प्रकार की सब्सिडी नहीं होती। ऐसे में बाजार पर पड़ने वाले प्रभाव से कॉमर्शियल सिलेंडर अधिक महंगा हो रहा है। दिल्ली में 1 मई 2026 यानी शुक्रवार को कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2078.50 रुपये से बढ़ कर 3071.50 रुपये हो गया है। यानी सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि हुई है।

जयपुर में 3099 रुपये में मिलेगा सिलेंडर

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत में सबसे अधिक वृद्धि हुई है। यहां नई कीमत के अनुसार आज यानी 1 मई 2026 से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3099 रुपये हो गई है। पहले यह सिलेंडर 2031 रुपये में मिल रहा था। ऐसे में जयपुर में सबसे अधिक महंगाई की मार दिख रही है।

हालांकि मुंबई में भी पहले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2031 रुपये थी, लेकिन मुंबई में अब सिलेंडर 3024 रुपये में मिलेगा। वहीं कोलकाता की बात की जाए तो यहां नई कीमत 3024 रुपये प्रति हो गई है। पहले यहां भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2031 रुपये थी।

पेट्रोल -डीजल में फिलहाल राहत

हालांकि विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल -डीजल की कीमतों में भी वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन फिलहाल इससे राहत मिल गई है। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात की जाए तो कच्चे तेल की कीमत 50 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। साथ ही तेल की आपूर्ति पर भी संकट और यह जोखिम भरा है। वहीं हर महीने पहली तारीख को गैस की नई कीमत निर्धारित होती हैं। इसमें घरेलू और रसोई गैस के रूप में प्रयोग होने वाली गैस की कीमत में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button