EPF UPI Facility : मात्र 3 दिन में मिलेगा PF क्लेम, सीधे बैंक खाते में होगा ट्रांसफर

हरियाणा डायरी, नई दिल्ली।
EPF UPI Facility : देश में ईपीएफओ (Employees provident fund upi facility) के 10 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के लिए अच्छी और सुखद खबर सामने आई है। अब जल्द ही EPF से संबंधित पूरी जानकारी व्हाट्सएप पर Hi लिखते ही मिलेगी तो वहीं PF का क्लेम सीधे बैंक खाते में मात्र 3 दिन में ही मिल सकेगा।

जी हां, केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि EPFO ने UPI के जरिए प्रोविडेंट फंड (PF) निकालने की सुविधा का ट्रायल पूरा कर लिया है और नई व्यवस्था के तहत पीएफ सदस्य सीधे अपने बैंक खाते में PF की राशि ट्रांसफर कर सकेंगे। मंत्री ने बताया कि EPFO सेवा वितरण को सरल और तेज बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। नई सुविधा से सात करोड़ से अधिक सदस्यों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

EPF UPI Facility : यूपीआई के जरिए होगा PF निकासी का काम

EPFO की अपडेटेड सिस्टम के तहत सदस्य अपने खाते में उपलब्ध निकासी योग्य EPF बैलेंस देख सकेंगे। इसके बाद वे UPI PIN का इस्तेमाल कर सीधे अपने बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर पाएंगे। ट्रांसफर की गई रकम का उपयोग डिजिटल भुगतान या ATM से नकदी निकालने के लिए किया जा सकेगा।

Employees provident fund EPF upi facility
Employees provident fund EPF upi facility

EPFO की ऑटो-सेटलमेंट प्रणाली के तहत मानवीय और मैनुअल हस्तक्षेप को कम करते हुए 3 दिन में ही निपटारा किया जाएगा। यानि कि सेटलमेंट क्लेम अप्लाई करने के 3 दिन में ही लिंक बैंक खाते में आ जाएगा। इतना ही नहीं अब तक 1 लाख रुपए तक का आटो सेटलमेंट होता था लेकिन अब इस सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपए तक कर दिया है। अब 5 लाख रुपए तक की निकासी करवाई जा सकेगी। इससे सदस्य बीमारी, शिक्षा, शादी और घर बनाने जैसी जरूरतों के लिए जल्दी पैसा निकाल सकेंगे।

EPF UPI Facility : WhatsApp पर भी मिलेगी EPFO सेवा

मंत्री ने ये भी बताया कि EPFO अब WhatsApp के जरिए भी अपनी सेवाएं शुरू करने जा रहा है। सदस्य EPFO के वेरिफाइड WhatsApp नंबर पर “Hello” लिखकर सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इस सेवा के जरिए PF बैलेंस देखना, पिछले पांच लेनदेन की जानकारी लेना, क्लेम स्टेटस चेक करना और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह सेवा स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसे अगले एक महीने में शुरू किए जाने की संभावना है।

EPF UPI Facility : शुरुआत में इन मामलों पर रहेगा फोकस

WhatsApp सेवा के शुरुआती चरण में उन सदस्यों की मदद की जाएगी जिन्हें Aadhaar फेस ऑथेंटिकेशन या DBT सक्रिय न होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। EPFO ऐसे मामलों में सीधे WhatsApp के माध्यम से सहायता प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button