GDS Recruitment 2026 : डाक विभाग में 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी, आवेदन का आज अंतिम दिन

18 से 40 वर्ष तक के पात्र अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

India Post GDS Recruitment 2026 : भारत सरकार के डाक विभाग में 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। इसके लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के लोग अवेदन कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जो लोग आवेदन करना चाहते हैं, उनको आज यानी 14 फरवरी को ही यह प्रक्रिया करनी होगी। क्योंकि यह आवेदन की अंतिम तारीख है। ऐसे में यदि आप भी इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हें तो फटाफट यह प्रक्रिया पूरी कर लें।

यह नौरकी डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर दी जा रही है। ऐसे में 10वीं पास उम्मीदवार डाक विभाग वेबसाइट पर जाकर आवेदन जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28636 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए यह आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए युवाओं में काफी उत्साह है।

आनलाइन करना होगा आवेदन

इस नौकरी के लिए आनलाइन पंजीकरण करना जरूरी है। इसके लिए 14 फरवरी की अंतिम तारीख है। हालांकि पंजीकरण 31 जनवरी से शुरू हुए थे। अब भी जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आज ही पंजीकरण करवा दें। इसके लिए विभाग की वैबसाइट indiapostgdsonline.gov.in से पंजीकरण करना होगा। हालांकि पूरा आवेदन 16 फरवरी तक भी किया जा सकता है। ऐसे में जो युवा पंजीकरण से चूक गए हैं, वे अभी भी इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

गणित और अंग्रेजी में पास होना जरूरी

भारतीय डाक के ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने 10वीं पास होना जरूरी है। यह परीक्षा देश भर के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान पास हो सकती है। जरूरी है कि 10वीं कक्षा में अंग्रेजी और गणित विषय में उम्मीदवार पास जरूर हो। यह योग्यता होने पर 18 से 40 साल तक के लोग इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। एससी एवं एसटी व ओबीसी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिल रही है। वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट का प्रावधान है।

100 रुपये पंजीकरण फीस

इस नौकरी के लिए जिस प्रकार शैक्षणिक योग्यता कम रखी गई है, वैसे ही फीस भी काफी कम है। ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों जिनमें एससी, एसटी, दिव्यांग शामिल है, उनको नियमानुसार फीस में छूट दी जा रही है।

आनलाइन अवेदन की प्रक्रिया

इसके लिए आवेदन आप स्वयं भी कर सकते हैं। पहले पंजीकरण करवाना है। इसके लिए 14 फरवरी तक अंतिम तिथि है। इसके लिए indiapostgdsonline.gov.in वैबसाइट पर जा कर पंजीकरण के लिए आवेदन के विकल्प का चयन करना होगा। यह पेज खुलते ही कुछ बेसिक जानकारी मांगी जाएंगी। यहां पर अपना मोबाइल फोन नंबर और ईमेल आईडी भर दें। इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर लें। इसके बाद पंजीकरण फीस भरने का विकल्प आएगा। यहां से फीस का भुगतान कर इसका प्रिंट निकाल लें। अब पंजीकरण पूरा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button