Plants in bedroom : बेड रूम में रखें यह जादुई पौधे रात को भी ऑक्सीजन का भंडार

रात को सोते हुए भी मिलेगी भरपूर ऑक्सीजन, आज ही कर लें व्यवस्था, हानिकारक कणों को भी करेंगे समाप्त

Plants in bedroom :  आजकल घरों में कीचन गार्डन से लेकर सजावट के लिए और हरियाली बढ़ने के लिए कई प्रकार के पौधे, बेल और सजावटी पौधे लगाए जा रहे हैं। इससे घर के अंदर अच्छी हवा और प्यारा लुक तो मिलता है, लेकिन क्या आपको पता है कि अपने बेडरूम तक में आप कुछ पौधे लगा कर ऑक्सीजन का स्तर बढ़ा सकते हैं।

इस प्रकार के कई पौधे हैं, लेकिन इनकी जानकारी नहीं होने के कारण अपनी छत या टैरीस में काफी हरियाली रखने वाले लोग भी इन पौधों को नहीं लगा पाते। जबकि इनमें सबसे अधिक ऑक्सीजन बनाने की क्षमता होती है। इतना ही नहीं कुछ पौधे तो ऐसे हैं, जिनको आप अपने बैडरूम में भी रख सकते हैं। यह आपको ऑक्सीजन तो देते ही हैं, साथ ही आपके बैडरूम में हानिकारक रसायनों को भी समाप्त करने में मदद करते हैं। आइए ऐसे कुछ पौधों की बात करते हैं।

स्नेक प्लांट (Snake Plant)

इस कड़ी में सबसे पहले नाम आता है स्नेक प्लांट का। घरों के अंदर पौधे लगाने की बात आती है स्नेक प्लांट को बहुत अधिक पसंद किया जाता है। इसका मुख्य कारण है कि यह पौधा रात में भी ऑक्सीजन छोड़ने में सक्षम है। इसके अलावा घर के अंदर फलने-फूलने में काफी आसानी रहती है। क्योंकि इस पौधे को पानी और धूप की आवश्यकता कम ही होती है। इसको लोग अपने बेडरूम में भी या खिड़कियों के पास रखते हैं, ताकि ऑक्सीन मिलती रहे।

एलोवेरा (Aloe Vera)

घर के अंदर लगने वाले पौधों में दूसरे नंबर पर नाम आता है एलोवेरा का। कयोंकि यह पौधा ऐसा है, जो 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ने वाला है। इस पौधे को घर के अंदर, आसानी से उगाया जा सकता है। इसको भी बेडरूम या खिड़की के पास रखने से रात दिन अच्छी ऑक्सीजन मिलती रहती है। हां इस पौधे को ऐसी जगह पर रखें, जहां सूरज की रोशनी आती हो। एलोवेरा को घरेलू सौंदर्य प्रसाधन के रूप में भी प्रयोग किया जाता है।

अरेका पाम (Areca Palm)

अरेका पाम का का पौधा प्रचूर ऑक्सीजन देने में सक्षम है। इसके अलावा यह पौधा आपके कमरे में नमी बनाए रखने में मदद करता है। ऐसे में यह पौधा घर और बेडरूम में बहुत ही बेहतर हो सकता है। यह पौधा हवा को शुद्ध करते हुए प्राकृतिक रूप से एयर प्यूरीफायर का काम करता है। (24 Hours Oxygen Giving Plants) नासा द्वारा की गई क्लीन एयर स्टडी में भी माना गया है कि यह पौधा हवा से फॉर्मेल्डिहाइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे जहरीले पदार्थों को सोखने में बहुत ही कारगर है।

घर भी रहेगा हराभरा

यह पौधे आपको शुद्ध और पर्याप्त ऑक्सीजन तो देंगे ही, साथ ही घर को हरा भरा रखने में भी सहायक होते हैं। ऑक्सीजन की उपलब्धता को देखते हुए कुछ पौधे अब कार्यालय में भी लगाए जाते हैं। इन पौधों को लोग बहुत ही अच्छी केयर देते हुए तैयार करते हैं।

रात में भी मिलती है ऑक्सीजन

सीआरएसयू में वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर आर. सेटी के अनुसार इन पौधों से दिन के साथ-साथ रात को भी ऑक्सीजन मिलती है। ऐसे में जब हम साते हैं तो ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए इन पौधों को घरों की छत के साथ-साथ बेडरूम में भी लगाने का प्रचलन बढ़ रहा है। क्योंकि अच्छी ऑक्सीजन में सोने से नींद जल्दी पूरी होती है। साथ ही मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती रहती है।

बड़े शहरों में बढ़ रहा प्रचलन

इस प्रकार के पौधों का प्रचलन बड़े शहरों में अधिक बढ़ रहा है। क्योंकि यहां पर अधिकतर लोग छोटे और तंग फ्लेट्स में रहते हैं। छोटी जगह पर अधिक लोग रहने के कारण ऑक्सीजन की कमी बनना सामान्य बात है। ऐसे में लोग अपने घरों या बालकॉनी में ऐसे पौधे लगा रहे हैं। साथ ही इससे घर में प्रीमियम लुक भी मिलता है।

कम मेहनत में अच्छे परिणाम

दरअसल कुछ लोग घरों में पौधे उगाने को बहुत ही झंझट भरा कार्य मानते हैं। इसलिए वे इससे बचते रहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। जींद स्थिति गीता नर्सरी के संचालक रमेश कुमार के अनुसार घरों के अंदर लगने वाले यह पौधे कुछ देखभाल भी नहीं मांगते हैं। बस समय पर पानी देते रहे। कभी-कभी मिट्टी को किसी भी औजार से खोद दें। इससे मिट्टी नरम रहेगी और पौधा सही रहेगा। कोई खास खाद देने की भी जरूरत नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button