WiFi : राउट का एंटीना तो नहीं बिगाड़ रहा आपके WiFi की स्पीड

आज ही बदल लें एंटीना की पोजिशन

WiFi : घरों व कार्यालय में आजकल WiFi इंटरनेट की सुविधा मिल ही जाती है। कई बार हम तेज स्पीड इंटरनेट का बिल भरते हैं, लेकिन इसके मुकाबले इंटरनेट की स्पीड नहीं मिल पाती। इसके लिए हम सर्विस प्रदाता कंपनी को जिम्मेदार ठहराते रहते हैं, लेकिन हर बार ऐसा नहीं हाेता। कई बार राउट के एंटीना की गलत पोजिशन के कारण भी इंटरनेट की स्पीड प्रभावित हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि एंटीना को सही दिशा में सैट किया जाए। WiFi यूजर इंटरनेट प्लान, राउटर की किस्म के साथ इंटरनेट की स्पीड पर अधिक ध्यान हैं। जबकि इन सभी के साथ एंटीना की लोकेश भी जांचनी जरूरी होती है। यदि इस पर ध्यान नहीं दिया तो ब्राड बैंड से अच्छी स्पीड मिलने के बाद WiFi से इंटरनेट की स्पीड गड़बड़ा सकती है।

WiFi : तक इंटरनेट केबल के माध्यम से आता है, लेकिन इससे हमारे डिवाइस तक पहुंचता है। केबल से इंटरनेट राउटर तक आता है और राउटर से इंटरनेट के सिग्नल 360 डिग्री में फैल जाते हैं। ऐसे में एंटीना की स्थिति का इस पर काफी असर पड़ता है। दो, तीन व चार एंटीना वाले राउटर होते हैं। दो एंटीना वाले राउटर है तो इसमें से एक एंटीना को सीधा रखें, जबकि दूसरे को तिरछा करें। इसी प्रकार यदि आपका राउटर तीन एंटीना वाला है तो साइड वाले दो एंटना को 45 डिग्री के कोण पर झुका दें, जबकि बीच वाले एंटीना को सीधा रखना चाहिए। चार एंटीना वाले राउटर में दो को 45 डिग्री पर टेड़ा करें, जबकि दो को सीधा रखना चाहिए।

WiFi : एंटीन की सही पोजिशन

एंटीना जिस जगह पर लगाया जाता है, उससे भी यह तय होता है कि आपके डिवाइस तक किस स्थिति का इंटरनेट पहुंच रहा है। क्योंकि राउटर से WiFi की तरंगें 360 डिग्री में जाती हैं, ऐसे में इसकी पोजिशन काफी मायने रखती है। एंटीना की पोजिशन से ही यह सुनिश्चित होता है कि इंटरनेट की तरंगें ज्यादा ऊपर या ज्यादा नीचे जाएं या फिर इनका फैलाव दाएं-बाएं अधिक हो। इसकी सही पोजिशन नहीं होने के कारण इंटरनेट की स्पीड़ सही नहीं आती।
इसके लिए यह तय करना होता है कि WiFi से इंटरनेट की रेंज किस स्थिति में चाहिए होती है। यदि एक फ्लोर पर इंटरने से WiFi की पहुंच सुनिश्चित करनी है तो एंटीना को सीधा रखने के साथ टेड़ा भी रखना होगा। यानी कि वर्टिकल और होरिजेंटल दिशा में एंटीना रखें। इससे सभी तरफ WiFi की पहुंच सही रहेगी। आपके सभी प्रकार के उपकरण जैसे मोबाइल फोन, लैपटाप, टीवी जैसे संसाधन सही प्रकार से सिग्नल ले पाएंगे।

राउट का एंटीना तो नहीं बिगाड़ रहा आपके WiFi की स्पीड
राउट का एंटीना तो नहीं बिगाड़ रहा आपके WiFi की स्पीड

WiFi : कैसा राउटर है आपके काम का

कई बार राउटर से सिग्लनस बहुत कमजोर आते हैं। इसके कारण इंटरनेट की रेंज पूरे घर में एक समान नहीं मिल पाती। ऐसे में आपको राउटर भी अपडेट करना चाहिए। मार्केट में अलग-अलग फीचर के साथ राउटर उपलब्ध हैं।
साधारण रूप से घर में प्रयोग करने के लिए जब राउटर खरीदते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसमें राउटर का डिजाइन प्रयोग की गई तकनीक व उपकरण बहुत मायने रखते हैं। जैसे गेम जैस कार्यों के लिए इंटरनेट की तेज स्पीड की जरूरत होती है। इसमें काफी हैवी फाइल को डाउनलोड करना होता है। ऐसे में सही राउटर नहीं होने पर दिक्कत हो सकती है। राउटर खरीदते समय अपनी जरूर पर जरूर ध्यान दें। आपको कवरेज क्षेत्र कितना चाहिए। इसकी बनावट किस प्रकार की है। किस प्रकार के बिल्डिंग मटरियल का प्रयोग किया गया है। यह सभी चीजें इंटरनेट की पहुंच में बाधा बनती हैं। ऐसे में अच्छी रेंज वाले राउटर का प्रयोग करें।

 WiFi : ऐसे करें राउटर का स्पीड परीक्षण

इसके लिए अलग-अलग उपकरणों में अलग-अलग प्लेटफार्म पर इंटरनेट का प्रयोग कर देख सकते हैं। इससे पता चल जाएगा कि राउटर की प्रफोरमेंस किस प्रकार की है। इसके लिए आपके संपर्क में जो लोग राउटर का प्रयोग कर रहे हैं, उनसे जानकारी ली जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button