Haryana Steno Typist recruitment : हरियाणा में स्टेनो टाइपिस्ट भर्ती 6 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन

सरकार ने बढ़ाई रिक्तियों की संख्या अधिक पदों पर होगी भर्ती

Haryana Steno Typist recruitment :  नए साल के शुरूआत में ही हरियाणा पुलिस में बंपर भर्ती के बाद अब सरकार ने स्टेनो टाइपिस्ट के पदों भी आवेदन मांगे हैं। इसके लिए 6 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि पहले यह आवेदन 2 फरवरी से शुरू होने थे, लेकिन पदों की संख्या बढ़ाते हुए इसके लिए नया शेड्यूल जारी किया गया है। अब 6 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

इसके तहत हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्टेनो टाइपिस्ट की भर्ती 2 अलग-अलग श्रेणियों में की जा रही है। अब तृतीय श्रेणी पदों की भर्तियों में बदलाव किया गया है। इन भर्तियों के लिए पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत भर्तियां निकाली गई हैं। इसमें ही अब बदलाव किया गया है।

अलग-अलग श्रेणियों में बढ़े पद

खुद एचएसएससी के चेयरमैन हिमत सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि संशोधन के बाद ग्रुप-2 में होने वाली भर्ती में स्टेनो टाइपिस्ट के पदों की संख्या 486 से बढ़ाकर 586 कर दी गई है। इसके अलावा ग्रुप-3 के तहत स्टेनो टाइपिस्ट के पदों की संख्या 696 से बढ़कर 702 कर दी गई है।

260 हुई पदों की संख्या

एचएसएससी द्वारा किए गए इस बदलाव के बाद ग्रुप-3 में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों की संख्या 173 थी। अब यह संख्या 260 हो गई है। इसके चलते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तारीख भी बदली गई है। पहले जहां 2 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जानी थी, लेकिन अब इसको 6 फरवरी से शुरू किया जाएगा। ऐसे में आयोग द्वारा अभ्यर्थियों से कहा गया है कि आवेदन से पहले संशोधित विज्ञापन के अलावा सभी निर्देशों को समझ लें। इससे गलती से बचाव होगा। साथ ही इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट hssc.gov.in से ली जा सकती है।

ग्रुप 3 में बढ़े पद

अब ग्रुप 3 के तहत स्टेनो टाइपिस्ट के 696 पदों की संख्या को बढ़ा कर 702 किया गया है। ग्रुप 3 में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों की संख्या 173 से बढ़ कर 260 हो गई है। इसके अलावा एचएसएससी द्वारा इस भर्ती की पूरी जानकारी वैबसाइट पर डाला गया है। क्योंकि सबसे बड़ा बदलाव ग्रुप -3 के तहत होने वाली जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर की भर्ती में हुआ है। इन पदों में बदलाव होने से अब अधिक से अधिक युवाओं को मौका मिलेगा।

आने वाले दिनों में और भी भर्तियां

वहीं सरकारी सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में अन्य विभागों में भी बड़े स्तर पर भर्तियों की प्रक्रिया होगी। इसके लिए सरकार तैयारी कर रही है। क्योंकि पुलिस विभाग में पहले ही बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी चल रही है। ऐसे में रोडवेज, बिजली व स्वास्थ्य विभाग जैसे बड़े क्षेत्रों में भर्तियों की प्रक्रिया होनी है। शिक्षा विभाग में भी सरकार भर्ती की तैयारी कर रही है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में हरियाणा में युवाओं के लिए काफी अवसर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button